{"vars":{"id": "127470:4976"}}

राजस्थान रॉयल्स ने छात्रों के लिए सस्ते टिकट की घोषणा, मैच 25 अप्रैल को जयपुर में खेला जाना है

 

RNE Network.

राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 में 25 अप्रैल को हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मैच के लिए छात्र टिकट की घोषणा कर दी है। इस मैच को लेकर छात्रों में काफी उत्साह है।
 

छात्रों के लिए टिकट की कीमत 500 रुपये रखी गयी है। इनकी बिक्री 23 अप्रैल से एसएमएस स्टेडियम में की जाएगी। छात्र सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक स्टेडियम के वेस्ट गेट पर स्थित निर्धारित काउंटर से टिकट खरीद सकते है। टिकट पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध होंगे। इसके लिए छात्रों को अपना वैद्य स्कूल या कॉलेज का आईडी कार्ड दिखाना होगा।