{"vars":{"id": "127470:4976"}}

बीकानेर में रंग आनंद नाट्य समारोह 17 से, बैनर पोस्टर का हुआ विमोचन

 

RNE, NETWORK.

संकल्प नाट्य समिति बीकानेर के तत्वावधान में स्वः आनंद वी आचार्य की स्मृति में 17 फरवरी से शुरू होने वाले पांच दिवसीय सातवें राज्य स्तरीय रंग आनंद नाट्य समारोह के पोस्टर तथा बैनर का विमोचन आज गाँधी पार्क प्रांगण में नगर के वरिष्ठ व युवा रंगकर्मियों द्वारा किया गया ।

वरिष्ठ रंगकर्मी प्रदीप भटनागर, सुधेश व्यास , रवि शुक्ल, रमेश शर्मा, जीत सिंह ने समारोह में अधिकाधिक दर्शकों को नाट्य विधा से जोड़ने की अपील करते व्यापक स्तर पर कार्य करने की अपील की ।

इस अवसर पर सुनीलम पुरोहित , काननाथ गोदारा , सुनील जोशी, वसीम राजा कमल , जय खत्री , दीपांशु पांडे , मुकेश सेवग, सुरेंद्र स्वामी , प्रिया आर्य , सुनील जोशी, सहित बड़ी संख्या में रंगकर्मी उपस्थित रहे । उल्लेखनीय है की इस समारोह में पांच दिन जनरूचि के नाटक दर्शकों के लिये निःशुल्क मंचित किये जायेंगे ।