RR vs DC: राजस्थान रॉयल्स घरेलू मैदान पर आज दूसरा मैच खेलेगी
May 1, 2026, 08:08 IST
RNE Sports.
इंडियन प्रीमियर लीग ( आईपीएल ) सीजन 2026 में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच एसएमएस स्टेडियम में आज मैच खेला जायेगा। यह मैच शाम 7.30 बजे शुरू होगा।
राजस्थान रॉयल्स अपने घरेलू मैदान में दूसरा मैच खेलने के लिए उतरेगी। इससे पहले जयपुर में मैच सनराइजर्स हैदराबाद के साथ हुआ था। जिसमे राजस्थान रॉयल्स 5 विकेट से हार गया था। इसमें राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 37 गेंदों पर शानदार 103 रन की पारी खेली थी। वहीं हैदराबाद की ओर से अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने अर्द्ध शतक जमाया था।