स्नैपचैट में बड़ी छंटनी की तैयारी, सैकड़ों नोकरियाँ खत्म, ए आई की गिर रही गाज
Apr 16, 2026, 09:26 IST
RNE Network.
सोशल मीडिया कम्पनी स्नैपचैट ने अपने स्टाफ को कम करने का भी मन बना लिया है। खबरें है कि कम्पनी जल्दी ही अपने स्टाफ में से कुछ लोगों की छंटनी करने वाली है।
ये नोकरियाँ ए आइ की वजह से जा रही है। कम्पनी ने हाल ही में 16 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी करने की घोषणा कर दी है। बुधवार को स्नैप कम्पनी के शेयरों में लगभग 7 प्रतिशत की उछाल देखी गयी। जब कम्पनी ने एआइ - ड्रिवन एफिशिएंसी का हवाला देते हुए ग्लोबली अपने कर्मचारियों में 16 प्रतिशत तक की कटौती प्लान कर ली है।
सीईओ इवान स्पीगल ने कर्मचारियों को लिखे पत्र में कहा कि इस कटौती से लगभग 1000 कर्मचारी प्रभावित होंगे और कम से कम 300 खाली पड़े पदों को भी बंद किया जायेगा।