T-20 World Champion INDIA : जीत की खुशी में बीकानेर के कोटगेट पर आधी रात तक हजारों उमड़ते रहे, जमकर पटाखे चले
RNE Bikaner.
टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में ज्यांेहि जीत की बॉल फेंकी गई भारत के लगभग हर घर में खुशी के नारे गूंजने लगे। देर रात लोग सड़क पर निकल आए। चार दिन पहले धुलंडी के रंग में रंगे लोगों के साथ ही दिन में जहां रंगपंचमी की गुलाल उड़ रही थी वहीं रात में इतने पटाखे चलाए कि लगा होली के साथ ही देश दीपावली मना रहा है।
विडियो देखने के लिए फोटो पर क्लिक करें :
बीकानेर के कोटगेट पर हजारों उमड़े:
बीकानेर जीत का जश्न कमोबेश हर मोहल्ले में देखा गया। लोग घरों से निकल आए। अपने चौक-मोहल्ले, कॉलोनी में मिलकर खुशी मनाने लगे। इन चौकों से बाइक सवारों का काफिला कोटगेट की ओर निकल पड़ा। ऐसे में देर रात कोटगेट पर हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हाथों में तिरंगा और होठो पर भारत माता के जयकारे थे। कोटगेट पर आतिशबाजी के बीच ही गंगा-जमुनी संस्कृति को साकार करते ‘नारा-ए-तकबीर...’ उद्घोष भी लग रहे थे। वजह, सैकड़ों रोजेदार रोजा खोलने के बाद से ही मैच देख रहे थे। ऐसे मंे जीत के बाद सीधे कोटगेट आ पहुंचे थे।