{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Pottala Muttaye Song : तमिल फिल्म थलाइवन थलाइवी का गाना 'पोटाला मुट्टाये' कर रहा ट्रेंड, यूट्यूब पर हिंदी गानों को दे रहा टक्कर 

अब तक इस गाने को 24 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके है और इस गाने के व्यूव यूट्यूब पर तेजी से बढ़ रहे है।

 

आगामी तमिल फिल्म थलाइवी का गाना यूट्यूब पर काफी ट्रेंड कर रहा है। तमिल भाषा में होने के बावजूद यह गाना हिंदी गानों को कड़ी टक्कर दे रहा है। यूट्यूब पर फिल्म थलाइवी का गाना 'पोटाला मुट्टाये' यूट्यूब के शीर्ष गानों में देखा जा रहा है। जहां पर इस गाने को प्रतिदिन लाखों की संख्या में देखा जाता है। इसके कारण यह तेजी से ट्रेंड कर रहा है। यूट्यूब की ट्रेडिंग लिस्ट को देखा जाए तो इस गाने को देखने वालों की संख्या काफी अधिक है।

लगभग एक माह से यह गाना यूट्यूब की ट्रेडिंग लिस्ट में काफी ऊपर जगह बनाए हुए है। अब तक इस गाने को 24 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके है और इस गाने के व्यूव यूट्यूब पर तेजी से बढ़ रहे है। हालांकि यह तमिल फिल्म का गाना है और इस गाने की भाषा तमिल है, लेकिन इस गाने की वीडियो को लोग बार-बार देख रहे है। इस गाने में आवाज और दृश्यों का एक जीवंत मिश्रण है। जो प्रशंसकों को फिल्म के संगीत की एक रोमांचक पहली झलक देता है।

इस गाने का संगीत संतोष नारायणन ने दिया है। जिन्होंने सुब्लाशिनी के साथ मिलकर इसे अपनी आवाज दी है।  गीतकार विवेक ने इसके बोल लिखे हैं। इस गाने में विजय सेतुपति ,नित्या मेनन, और योगी बाबू मुख्य भूमिका निभा रहे है। इस गाने में विजय सेतुपति और नित्या मेनन के बीच एक प्यार व दोनों की घरेलू नौक छौक को दिखाया गया है।

यह कच्ची भावनाओं, तीखे संवादों और अनसुलझे तनाव से भरे एक गंभीर और भावनात्मक रूप से गहन रोमांटिक ड्रामा की झलक दिखाता है। मुख्य कलाकारों के बीच की दमदार केमिस्ट्री गहरे व्यक्तिगत संघर्ष की ओर इशारा करती है, जबकि योगी बाबू की मौजूदगी हास्य का एक स्पर्श जोड़ती है, जो अन्यथा नाटकीय कथा में संतुलन प्रदान करती है।

25 जुलाई को रीलीज हुई फिल्म थलाइवन थलाइवी में विजय सेतुपति ,नित्या मेनन, और योगी बाबू मुख्य भूमिकाओं में हैं। 2022 की मलयालम फिल्म  में काम करने के बाद अब ई साल बाद दोनों एक फिल्म में दिखाई दे रहे है। मुख्य कलाकारों के अलावा, चेम्बन विनोद जोस, आरके सुरेश, योगी बाबू, दीपा शंकर, सरवनन और रोशिनी हरिप्रियन भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।  

थलाइवी थलाइवी की मस्ती भरी झलक दिखाता है। शीर्षक की शुरुआत भोजन तैयार होने के क्लोज-अप शॉट्स से होती है। नित्या मेनन और विजय सेतुपति फिर वे खाना बनाने और मज़ाकिया बहस में व्यस्त दिखाई देते हैं, जो जल्द ही रसोई में एक गरमागरम लड़ाई में बदल जाती है। जैसे-जैसे हंगामा बढ़ता है, योगी बाबू एक मजेदार बात कहते हैं कि वे सामान्य से कितने दूर हैं। गाने के अंत विजय सेतुपति द्वारा बंदूक चलाने के साथ होता है, जो फिल्म के जंगली और अप्रत्याशित सफर का संकेत देता है।

<a href=https://youtube.com/embed/zVjVqKoS9QU?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/zVjVqKoS9QU/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">