{"vars":{"id": "127470:4976"}}

आज भारत - पाकिस्तान के बीच होगा महामुकाबला, सेमीफाइनल के लिए होगी चिर परिचित प्रतिद्वंदियों में जंग

 

RNE Sports.

भारतीय टीम आज आईसीसी अंडर 19 पुरुष क्रिकेट विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ सुपर - 6 का अहम मुकाबला करने उतरेगी। दोनों चिर परिचित प्रतिद्वंदियों के मध्य ये महामुकाबला होगा। ये मैच दोपहर 1 बजे भारतीय समयानुसार खेला जायेगा।
 

ये मैच इसलिए खास है क्योंकि इसे जीतने वाली टीम के लिए सेमीफाइनल में जगह बनाने की राह आसान हो जाएगी। सुपर - 6 के ग्रुप 2 में भारतीय टीम लगातार 3 मैच जीतकर दूसरे स्थान पर है। वहीं पाकिस्तान 3 में से 2 मैच हारकर तीसरे पायदान पर कायम है। भारतीय टीम इस मैच को जीतकर पाकिस्तान से एशिया कप अंडर 19 के फाइनल में मिली हार का हिसाब बराबर करना चाहेगी।
 

सचिन ने दिया गुरुमंत्र:
 

भारत में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने अंडर 19 टीम के साथ वर्चुअली बात की और जीत का गुरुमंत्र दिया। सचिन से बात करने के बाद खिलाड़ी भी काफी खुश दिखे। उन्होंने कहा कि सचिन सर की सलाह अमूल्य है और इससे उनको काफी फायदा होगा।