आज खास : आज द्वितीया तिथि 12:35 PM तक, चन्द्रमा सिंह उपरांत कन्या राशि पर, राहु काल 07:51 AM से 09:27 AM तक
दिनांक : 25/08/2025
सम्वत् : 2082
मास : भाद्रपद कृष्ण पक्ष
तिथि : द्वितीया तिथि 12:35 PM तक उपरांत तृतीया
वार : सोमवार
सूर्योदय : 06:16 AM
सूर्यास्त : 07:01 PM
ऋतु : ग्रीष्म
अयन : उत्तरायण
नक्षत्र : उत्तर फाल्गुनी 03:49 AM तक उपरांत हस्त
योग : सिद्ध योग 12:06 PM तक, उसके बाद साध्य योग
करण : कौलव 12:35 PM तक, बाद तैतिल 01:11 AM तक, बाद गर
चन्द्रमा : आज 08:28 AM तक चन्द्रमा सिंह उपरांत कन्या राशि पर संचार करेगा
सूर्य : सूर्य सिंह राशि पर है
राहु काल : राहु काल 07:51 AM से 09:27 AM तक
दिन का चौघड़िया :
अमृत | 06:16 AM | 07:51 AM |
काल (काल वेला) | 07:51 AM | 09:27 AM |
शुभ | 09:27 AM | 11:03 AM |
रोग | 11:03 AM | 12:38 PM |
उद्बेग | 12:38 PM | 14:14 PM |
चर | 14:14 PM | 15:50 PM |
लाभ (वार वेला) | 15:50 PM | 17:25 PM |
अमृत | 17:25 PM | 19:01 PM |
रात का चौघड़िया :
चर | 19:01 PM | 20:25 PM |
रोग | 20:25 PM | 21:50 PM |
काल | 21:50 PM | 23:14 PM |
लाभ (काल रात्रि) | 23:14 PM | 00:39 AM |
उद्बेग | 00:39 AM | 02:03 AM |
शुभ | 02:03 AM | 03:27 AM |
अमृत | 03:27 AM | 04:52 AM |
चर | 04:52 AM | 06:16 AM |
* अगला दिन
राशिफल
मेष : जीवनसाथी के साथ विमर्श करने से आपकी कई समस्याओं का समाधान हो जायेगा। अनावश्यक बातों को तूल देने से बचें। आपके काम में स्थिरता बनी रहेगी। शत्रु पक्ष आपका नुकसान पहुँचाने को लेकर तत्पर रहेगा। विरोधियों के ऊपर विजय प्राप्त होगी।
वृषभ : कार्यक्षेत्र में नये मित्र बन सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों में थोड़ी सावधानी रखें। आपकी लापरवाही बड़ी परेशानी को आमन्त्रण दे सकती है। आपके ऊपर अचानक काम का दबाव बढ़ सकता है। शाम के समय कहीं घूमने जा सकते हैं।
मिथुन : नयी कार्ययोजना बनाने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य ले लें। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियों का दबाव बढ़ सकता है। रक्तचाप के रोगियों को तनाव से बचना चाहिये। विरोधी आपकी छवि को बिगाड़ने में लगे रहेंगे। आज किसी से कोई वादा न करें।
कर्क : आज का दिन राजनीति से जुड़े लोगों के लिये अत्यन्त शुभ रहेगा। आपके सामने करियर के अनेक विकल्प आयेंगे। आपकी जीवनशैली अत्यधिक अनुशासित रहेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य को लेकर योजना बना सकते हैं। धन को लेकर समस्या का समाधान हो जायेगा।
सिंह : कार्यक्षेत्र में आलस्य का अनुभव करेंगे। नयी स्किल सीखने के लिये तत्पर रहेंगे। बच्चे पढ़ाई को लेकर लापरवाह हो सकते हैं। आपका खोया हुआ आत्मविश्वास जागृत होगा। दूसरों के मामले में सोच-समझकर ही सलाह दें।
कन्या : दिन की शुरुआत में काम की अधिकता रहेगी। कार्यक्षेत्र में अपने संसाधनों का सार्थक सदुपयोग करने के कारण आपको लाभ मिलेगा। आप आज किताबें पढ़ने और सिनेमा आदि का भी आनन्द ले सकते हैं। बच्चे अपने करियर को लेकर थोड़े कनफ्यूज हो सकते हैं। प्रेमीजन के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं।
तुला : आज बिना माँगी सलाह देने के कारण अपमानित होना पड़ सकता है। अपने जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। अनावश्यक विवादों से दूर रहें। विदेश में रहने वाले लोगों को धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। राजनीतिक लोगों को अपनी छवि की चिन्ता रहेगी।
वृश्चिक : आज अपने काम को काफी परफेक्शन के साथ अन्जाम देंगे। वैवाहिक जीवन का भरपूर आनन्द लेंगे। घर की साज-सजावट का अत्यधिक ध्यान रखेंगे। कारोबार में बड़ा लाभ मिलने की सम्भावना बन रही है। पैतृक व्यवसाय कर रहे लोगों की आमदनी बढ़ेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है।
धनु : व्यावसायिक यात्रा से आपको लाभ मिलेगा। निजी सम्बन्धों में रिश्तों के बीच बढ़ रही दूरियाँ दूर होंगी। अपनी योग्यता के अनुरूप काम करके आत्मसन्तुष्टि का अनुभव करेंगे। जीवनसाथी के साथ अनबन दूर होगी। आपके काम में स्थिरता रहेगी।
मकर : आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। गूढ़ विद्याओं के प्रति अत्यन्त आकर्षित रहेंगे। परिजनों के साथ शॉपिंग के लिये जा सकते हैं। अपने क्रोध पर नियन्त्रण रखें। छोटी-छोटी बातों पर त्वरित प्रतिक्रिया आपकी छवि के लिये नुकसानदेह सिद्ध हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको स्थानान्तरण के मौके मिल सकते हैं।कुम्भ : आज आपको कुछ विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। अपनी इच्छाओं को दूसरों पर लादने का प्रयास न करें। इसके कारण आपका मन खराब हो सकता है। चापलूस लोगों से दूरी बनाकर रखें। बदलते मौसम को लेकर अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यथार्थवादी बने रहें अन्यथा आप गलत निर्णय ले सकते हैं।