{"vars":{"id": "127470:4976"}}

आज खास : आज पूर्णिमा तिथि 02:06 AM तक, चन्द्रमा धनु राशि पर, राहु काल 02:24 PM से 04:07 PM तक

 

दिनांक : 10/07/2025 

सम्वत् : 2082 

मास : आषाढ़ - शुक्ल पक्ष

तिथि : आज पूर्णिमा तिथि 02:06 AM तक उपरांत प्रतिपदा

वार :  गुरुवार 

सूर्योदय : 05:52 AM 

सूर्यास्त : 07:32 PM 

ऋतु : ग्रीष्म 

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र :  पूर्वाषाढ़ा

योग :   इन्द्र योग 09:37 PM तक, उसके बाद वैधृति योग

करण :  विष्टि 01:55 PM तक, बाद बव 02:06 AM तक, बाद बालव

चन्द्रमा : आज चन्द्रमा धनु राशि पर संचार करेगा 

सूर्य :सूर्य मिथुन राशि पर है 

राहु काल :  राहु काल 02:24 PM से 04:07 PM तक

दिन का चौघड़िया :

शुभ (वार वेला) 05:52 AM 07:34 AM
रोग 07:34 AM 09:17 AM
उद्बेग 09:17 AM 10:59 AM
चर 10:59 AM 12:42 PM
लाभ 12:42 PM 14:24 PM
अमृत 14:24 PM 16:07 PM
काल (काल वेला) 16:07 PM 17:49 PM
शुभ (वार वेला) 17:49 PM 19:32 PM

रात का चौघड़िया  :

अमृत 19:32 PM 20:49 PM
चर 20:49 PM 22:07 PM
रोग 22:07 PM 23:24 PM
काल 23:24 PM 00:42 AM
लाभ (काल रात्रि) 00:42 AM 01:59 AM
उद्बेग 01:59 AM 03:17 AM
शुभ 03:17 AM 04:35 AM
अमृत 04:35 AM 05:52 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : कार्यक्षेत्र की अव्यवस्था को दूर करने के लिये कड़े कदम उठा सकते हैं। सामाजिक संस्थाओं में दान और सेवा कार्य करने का विचार मन में आ सकता है। सरकारी कार्यों में आ रही रुकावटों का अन्त होगा। घर की समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करेंगे। दोपहर के बाद की स्थितियाँ काफी अनुकूल रहेंगी।

वृषभ : आपको सहकर्मियों पर पूर्ण विश्वास नहीं करना चाहिये। जीवनसाथी के व्यवहार से मन व्यथित हो सकता है। स्वयं को ऊर्जावान और सकारात्मक बनाये रखने के लिये व्यायाम और ध्यान अवश्य करें। आपकी कोई कमजोरी लोगों के सामने व्यक्त हो सकती है। घर की समस्याओं को स्वतः ही सुलझाने का प्रयास करें।

मिथुन : कारोबार में आय बढ़ने के स्पष्ट योग हैं। लेकिन आय के साथ आपके खर्चे भी बढ़ेंगे। पेट में एसीडिटी जैसी परेशानी बढ़ सकती है। अपनी क्षमताओं का कुशल उपयोग करेंगे। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। बुजुर्ग परिजन किसी तीर्थदर्शन की योजना बना सकते हैं।

कर्क : आप जिन कार्यों को कठिन मान रहे थे वो आप सरलता से पूर्ण कर लेंगे। लोग आपसे फोन पर लम्बी चर्चा कर सकते हैं। आपकी सूझबूझ और समझदारी की प्रशंसा होगी। परिवार के दायित्वों को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं। अपनी दिनचर्या को सन्तुलित रखें। कृषि सम्बन्धित उद्योगों में अत्यधिक लाभ प्राप्त होगा।

सिंह : इस समय भावुक होने के बजाय व्यवहारिक निर्णय लेना उत्तम होगा। जोखिम भरे निवेशों से स्वयं को दूर रखें। प्रेमी जन से सम्बन्ध मधुर रखें। धन के हिसाब-किताब को लेकर थोड़े भ्रमित हो सकते हैं। अपनी योजनाओं को लेकर संशय में न रहें।

कन्या : दिनचर्या थोड़ी उथल-पुथल भरी रहेगी। सन्तान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। अपनी राय को दूसरों के ऊपर थोपने से बचें। आलस्य के कारण किसी काम को टाल सकते हैं। आपकी कार्यप्रणाली का लोग विरोध कर सकते हैं।

तुला : परिवार में धार्मिक कार्यों की रूपरेखा बन सकती है। ऑनलाइन शॉपिंग में आप काफी रुचि लेंगे। बड़े बुजुर्गों से आपको आशीर्वाद और उत्तम सलाह प्राप्त होगी। उच्च अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे। अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये कड़ी मेहनत करेंगे। व्यावसायिक गतिविधियों में तेजी आयेगी।

वृश्चिक : नकारात्मकता आपके ऊपर हावी रहेगी। आपको कड़ी मेहनत का उत्तम परिणाम प्राप्त होगा। रुके हुये कार्यों को शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण करने का प्रयास करेंगे। परिजन किसी कारण आपकी बातों से सहमत नहीं होंगे। नये लोगों पर शीघ्रता से विश्वास न करें। आपको कठिन प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है।

धनु : आज आप धैर्य और संयम के साथ काम करेंगे जिसका सुखद परिणाम प्राप्त होगा। सम्पत्ति की खरीद-बिक्री से लाभ होगा। युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर योजना बना सकते हैं। विरोधियों का प्रभाव कम होगा। खेलजगत से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है।

मकर :आपकी सोच के अनुसार काम नहीं होंगे। विद्यार्थियों को एकाग्रता में कमी महसूस होगी। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता हो सकती है। दवाइयों पर धन खर्च हो सकता है। क्रोध पर नियन्त्रण रखें। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य कम हो सकता है।

कुम्भ : कार्यक्षेत्र में समस्याओं से घिरे रहेंगे। भाग्य आपका साथ नहीं देगा। दूसरों के भरोसे न रहें वरना आपको आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। आवश्यक कार्यों को टालने के बजाय समय से निपटाने का प्रयास करें। बच्चे पढ़ाई को लेकर अत्यन्त गम्भीर रहेंगे।

मीन : नयी नौकरी ढूँढ रहे हैं तो सफलता मिल सकती है। सभी कार्य समय पर पूर्ण हो जायेंगे। आज पुराने मित्र आपके काम आ सकते हैं। बॉस के साथ वेतनवृद्धि को लेकर चर्चा करेंगे। आत्मविश्वास और मनोबल आपकी सबसे बड़ी शक्ति है इसे कभी कम न होने दें।