आज खास : आज चतुर्थी तिथि 03:44 PM तक, चन्द्रमा कन्या उपरांत तुला राशि पर, राहु काल 12:38 PM से 02:13 PM तक
दिनांक : 27/08/2025
सम्वत् : 2082
मास : भाद्रपद कृष्ण पक्ष
तिथि : चतुर्थी तिथि 03:44 PM तक उपरांत पंचमी
वार : बुधवार
सूर्योदय : 06:17 AM
सूर्यास्त : 06:59 PM
ऋतु : ग्रीष्म
अयन : उत्तरायण
नक्षत्र : चित्रा
योग : शुभ योग 12:34 PM तक, उसके बाद शुक्ल योग
करण : विष्टि 03:44 PM तक, बाद बव 04:48 AM तक, बाद बालव
चन्द्रमा : आज 07:21 PM तक चन्द्रमा कन्या उपरांत तुला राशि पर संचार करेगा
सूर्य : सूर्य सिंह राशि पर है
राहु काल : राहु काल 12:38 PM से 02:13 PM तक
दिन का चौघड़िया :
लाभ | 06:17 AM | 07:52 AM |
अमृत | 07:52 AM | 09:27 AM |
काल (काल वेला) | 09:27 AM | 11:02 AM |
शुभ | 11:02 AM | 12:38 PM |
रोग (वार वेला) | 12:38 PM | 14:13 PM |
उद्बेग | 14:13 PM | 15:48 PM |
चर | 15:48 PM | 17:24 PM |
लाभ | 17:24 PM | 18:59 PM |
रात का चौघड़िया :
उद्बेग | 18:59 PM | 20:24 PM |
शुभ | 20:24 PM | 21:48 PM |
अमृत | 21:48 PM | 23:13 PM |
चर | 23:13 PM | 00:38 AM |
रोग | 00:38 AM | 02:03 AM |
काल | 02:03 AM | 03:27 AM |
लाभ (काल रात्रि) | 03:27 AM | 04:52 AM |
उद्बेग | 04:52 AM | 06:17 AM |
* अगला दिन
राशिफल
मेष : कार्यक्षेत्र में विरोधी परेशान करेंगे। छाती व फेफड़ों में समस्या आ सकती है। दवाइयों के कारोबार से जुड़े लोगों के लिये दिन जबरदस्त है। सहकर्मी आपकी सहायता करेंगे। लेकिन आज आपको अपने काम के लिये दूसरों पर निर्भर रहना पड़ेगा। सम्पत्ति विवादों में समझौता हो सकता है।
वृषभ : आपके विनम्र व्यवहार के कारण व्यापारिक सम्बन्ध मजबूत होंगे। आज आपको अव्यावहारिक निर्णय लेने से बचना चाहिये। पेट में जलन की शिकायत हो सकती है। प्रेम सम्बन्धों में निकटता बढ़ेगी। अध्यात्मिक प्रवृत्ति के लोग आज किसी साधना को लेकर विचारशील रहेंगे। आज सत्पुरुषों से सम्पर्क बढ़ेगा।
मिथुन : नकारात्मक विचारों के कारण काम में मन नहीं लगेगा। स्वादिष्ट भोजन व विलासी जीवनशैली का आनन्द लेंगे। पुराने लोन के कारण थोड़े चिन्तित होने की सम्भावना बन रही है। शाम को किसी कारण घर में झगड़ा हो सकता है। शान्त और धैर्यवान होकर समस्या का समाधान खोजें। सामाजिक कार्यो के कारण आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी।
कर्क : आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात होने की सम्भावना बन रही है। व्यवसाय में सहयोगियों के माध्यम से धन लाभ हो सकता है। वैवाहिक जीवन काफी रोमान्टिक रहेगा। जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर कर सकते हैं।
सिंह : आज दिन की शुरुआत अच्छी नहीं रहेगी। शरीर मे थकावट व ऊर्जा में कमी महसूस करेंगे। कुण्ठित यौन आकर्षण आपके काम में बाधा बन सकते हैं। योग व प्राणायाम से मन को सन्तुलित करें। काम का दबाव बढ़ने से आप थोड़े नाखुश हो सकते हैं।
कन्या : नयी जॉब ढूँढ रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। अनुभवी लोगों की राय से लाभ होगा। अपने खर्चों पर नियन्त्रण पा लेंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। लोग आपके व्यक्तित्व से आकर्षित रहेंगे। व्यापार में बड़ा धन लाभ होगा।
तुला : अपनी क्षमता से अधिक खर्च का बजट न बनायें। धन को लेकर परिवार में झगड़ा हो सकता है। आवश्यक न हो तो आज लम्बी यात्रा न ही करें। सामाजिक कार्यों में न चाहते हुये भी सम्मिलित होना पड़ सकता है। अति आत्मविश्वास के कारण काम बिगड़ सकते हैं। मन चंचल होने के कारण निर्णय लेने में कठिनाई महसूस कर सकते हैं।
वृश्चिक : आज आप अत्यधिक प्रसन्न रहेंगे। वैवाहिक जीवन बेहद रोमान्टिक रहेगा। घर में प्रसन्नता का वातावरण रहने वाला है। आपके उदार व्यवहार की लोग प्रशंसा करेंगे। युवा साथी अपने प्रेम की अभिव्यक्ति कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सम्मान व आर्थिक लाभ दोनों प्राप्त होगा।
धनु : व्यवसाय में वृद्धि के लिये निवेश कर सकते हैं। पुराने सम्पर्क से लाभ होगा। एकाग्रचित्त होकर अपने काम पर ध्यान दें। जीवनशैली में कुछ परिवर्तन आ सकते हैं। जिसे अपनाने में आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। शाम को कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
मकर : राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त हो सकता है। अधिकारी गण आपकी राय व विचारों के आधार पर महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। व्यापार को लेकर नये अनुबन्ध हो सकते हैं। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे।कुम्भ : आज नया काम शुरु न करें। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व कम होगा। कानूनी पचड़ों में घिरने की आशंका है। पुरूष जातकों की महिला सहकर्मियों से अनबन हो सकती है। दाम्पत्य सम्बन्धों में अविश्वास की स्थिति उत्पन्न न होने दें।