{"vars":{"id": "127470:4976"}}

आज खास : आज प्रतिपदा तिथि 09:12 PM तक, चन्द्रमा कुंभ उपरांत मीन राशि पर, राहु काल 07:55 AM से 09:28 AM तक

 

दिनांक : 8/09/2025 

सम्वत् : 2082 

मास : आश्विन कृष्ण पक्ष

तिथि : प्रतिपदा तिथि 09:12 PM तक उपरांत द्वितीया 

वार : सोमवार

सूर्योदय : 06:22 AM 

सूर्यास्त : 06:46 PM 

ऋतु : ग्रीष्म 

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र :  पूर्वभाद्रपदा 08:02 PM तक उपरांत उत्तरभाद्रपदा 

योग :  धृति योग 06:30 AM तक, उसके बाद शूल योग 03:20 AM तक, उसके बाद गण्ड योग

करण :  बालव 10:28 AM तक, बाद कौलव 09:12 PM तक, बाद तैतिल 

चन्द्रमा :  आज 02:29 PM तक चन्द्रमा कुंभ उपरांत मीन राशि पर संचार करेगा

सूर्य : सूर्य सिंह राशि पर है

राहु काल :  राहु काल 07:55 AM से 09:28 AM तक

दिन का चौघड़िया :

अमृत 06:22 AM 07:55 AM
काल (काल वेला) 07:55 AM 09:28 AM
शुभ 09:28 AM 11:01 AM
रोग 11:01 AM 12:34 PM
उद्बेग 12:34 PM 14:07 PM
चर 14:07 PM 15:40 PM
लाभ (वार वेला) 15:40 PM 17:13 PM
अमृत 17:13 PM 18:46 PM

रात का चौघड़िया  :

चर 18:46 PM 20:13 PM
रोग 20:13 PM 21:40 PM
काल 21:40 PM 23:07 PM
लाभ (काल रात्रि) 23:07 PM 00:34 AM
उद्बेग 00:34 AM 02:01 AM
शुभ 02:01 AM 03:28 AM
अमृत 03:28 AM 04:56 AM
चर 04:56 AM 06:23 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : विधिक मामलों में आपकी विजय हो सकती है। आपके खर्चों में कमी आयेगी। जॉब में मनोनुकूल काम मिलने से काफी अच्छा व सहज महसूस करेंगे। सोशल मीडिया में आप अत्यन्त सक्रिय रहेंगे। प्रेम सम्बन्धों को लेकर परेशानी होगी। फाइनेन्स से जुड़े मामलों के लिये दिन बहुत अच्छा है।

वृषभ : किसी जरूरी काम से कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। सहकर्मियों के साथ आपकी मित्रता प्रगाढ़ होगी। सभी कार्य आपके अनुसार होने से मन प्रसन्न रहेगा। राजनीति में आप विशेष रुचि ले सकते हैं। आपको लोगों से अत्यधिक सम्मान प्राप्त होगा।

मिथुन : आज अपरिचित लोगों से अधिक तालमेल न बढ़ायें। बच्चे पढ़ाई के बजाय दूसरे कार्यों में समय अधिक खर्च करेंगे। दोस्तों के साथ राजनीतिक विषयों को लेकर चर्चा हो सकती है। शाम के समय कहीं घूमने जा सकते हैं। धीमी गति से आपके काम बनते प्रतीत होंगे।

कर्क : आपकी अच्छी सलाह भी लोगों को समझ नहीं आयेगी, इसीलिये बिना माँगे किसी को सलाह न दें। पुराने विवाद दोबारा उठ खड़े हो सकते हैं। आज आप कोई नया काम शुरू करने से बचें। महिलायें किचन में काम करने के दौरान सावधानी रखें। किसी की गारण्टी न लें वरना नुकसान हो सकता है।

सिंह : कार्यक्षेत्र में विशेषज्ञ लोगों से मार्गदर्शन प्राप्त होगा। अनेक आवश्यक कार्य समय से पहले पूर्ण हो जायेंगे। जॉब इन्टरव्यू आदि में सम्मिलित हो रहे हैं तो सफलता अवश्य मिलेगी। प्रेम सम्बन्ध अत्यन्त मधुर रहने वाले हैं। तनाव के बावजूद कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा।

कन्या : गुप्त शत्रु आपके विरुद्ध षड्यन्त्र कर सकते हैं। एक साथ अनेक कार्य सम्भालने पड़ेंगे। वकालत की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को नया कुछ सीखने को मिलेगा। आज आपका दिन अत्यधिक व्यस्त रहेगा। पैतृक सम्पत्ति के मामलों के उलझने की सम्भावना बन रही है।

तुला : प्रेमीजन को आज उपहार दे सकते हैं। इससे आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। मित्रों के भरोसे अपने काम न छोड़ें। ऑनलाइन मार्केटिंग का काफी अच्छा प्रयोग कर सकते हैं। बच्चे बड़े-बुजुर्गों का सानिध्य पसन्द करेंगे। अपनी रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिये खानपान और योग पर ध्यान दें।

वृश्चिक : आप जिस काम को आसान मान रहे थे वो आपको आज काफी परेशान करेगा। रिश्तेदारों के कारण कुछ तनाव हो सकता है। बोलचाल में अपशब्दों का प्रयोग न करें। विद्यार्थी करियर को लेकर लापरवाह हो सकते हैं। दूसरों की सहायता करके आपको आत्मसन्तुष्टि महसूस होगी।

धनु : आज घर में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। किसी कार्य को औपचारिकता में न करें। दोपहर के बाद आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है। इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। भौतिक भोग-विलास का भरपूर आनन्द लेंगे। ऑफिस में सहयोगियों का साथ मिलेगा।

मकर : कार्यक्षेत्र में विरोधी कमजोर हो जायेंगे। आज आपको बड़े व प्रभावशाली लोगों से मिलना पड़ सकता है। भविष्य को ध्यान में रखते हुये नये कार्यों की ओर प्रवृत्त हो सकते हैं। अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से निभायेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों को दिन के उत्तरार्द्ध में कर लेना हितकर होगा।

कुम्भ : नये व्यापारिक अनुबन्ध कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। पिता के साथ चर्चा व उनका आशीर्वाद लेना उत्तम होगा। दाम्पत्य सम्बन्धों में आपसी समझ और सामंजस्य में वृद्धि होगी। प्रेम सम्बन्धों को विवाह का स्वरूप दे सकते हैं।

मीन : महत्वपूर्ण कार्यों को एक-दो दिन के लिये टालना हितकर होगा। पेट में जलन जैसी समस्या हो सकती है। ऑफिस में कार्यभार की अधिकता रहेगी। एक ही काम को बार-बार करना पड़ सकता है। महिलाओं को अपनी सुरक्षा को लेकर थोड़ा ध्यान रखना पड़ेगा।