{"vars":{"id": "127470:4976"}}

आज खास : आज षष्ठी तिथि 07:23 AM तक, चन्द्रमा वृषभ राशि पर, राहु काल 09:28 AM से 11:00 AM तक

 

दिनांक : 13/09/2025 

सम्वत् : 2082 

मास : आश्विन कृष्ण पक्ष

तिथि : षष्ठी तिथि 07:23 AM तक उपरांत सप्तमी तिथि 05:04 AM तक उपरांत अष्टमी

वार : शनिवार 

सूर्योदय : 06:25 AM 

सूर्यास्त : 06:40 PM 

ऋतु : ग्रीष्म 

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र : कृत्तिका 10:11 AM तक उपरांत रोहिणी

योग :  हर्षण योग 10:32 AM तक, उसके बाद वज्र योग

करण :  वणिज 07:23 AM तक, बाद विष्टि 06:11 PM तक, बाद बव 05:04 AM तक, बाद बालव

चन्द्रमा :  आज चन्द्रमा वृषभ राशि पर संचार करेगा

सूर्य : सूर्य सिंह राशि पर है

राहु काल :  राहु काल 09:28 AM से 11:00 AM तक

दिन का चौघड़िया :

काल (काल वेला) 06:25 AM 07:56 AM
शुभ 07:56 AM 09:28 AM
रोग 09:28 AM 11:00 AM
उद्बेग 11:00 AM 12:32 PM
चर 12:32 PM 14:04 PM
लाभ (वार वेला) 14:04 PM 15:36 PM
अमृत 15:36 PM 17:08 PM
काल (काल वेला) 17:08 PM 18:40 PM

रात का चौघड़िया  :

लाभ (काल रात्रि) 18:40 PM 20:08 PM
उद्बेग 20:08 PM 21:36 PM
शुभ 21:36 PM 23:04 PM
अमृत 23:04 PM 00:32 AM
चर 00:32 AM 02:00 AM
रोग 02:00 AM 03:29 AM
काल 03:29 AM 04:57 AM
लाभ (काल रात्रि) 04:57 AM 06:25 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बहुत ही अच्छा रहेगा। आय के नये स्रोत बन सकते हैं। छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर घबराने की आवश्यकता नहीं है। सन्तान के भविष्य की चिन्ता रहेगी। उच्चाधिकारियों के प्रति आपका व्यवहार खराब हो सकता है। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों के लिये दिन थोड़ा नकारात्मक रहेगा।

वृषभ : आपके वाक् चातुर्य की प्रशंसा होगी। नयी योजनाओं को शुरू व कार्यान्वित करने में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में आप बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। दाम्पत्य सम्बन्ध शान्तिपूर्ण रहेगा। उच्च अध्ययन के लिये विदेश जाने की सोच रहे हैं तो इसकी सम्भावना बन सकती है।

मिथुन : अपनी योजनाओं की किसी से चर्चा करने के बजाय उन्हें गुप्त रखें। अधीनस्थ कर्मचारियों से विवाद की स्थिति बन सकती है। उधार लेन-देन से नुकसान हो सकता है। महँगे सामान खरीदने के दौरान मोल भाव अवश्य कर लें। छोटे बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क : कार्यक्षेत्र को लेकर आ रही बाधा दूर होगी। विद्यार्थियों को परीक्षा में शानदार परिणाम मिलेंगे। साहित्य से जुड़े लोगों को बड़ा सम्मान मिल सकता है। आपको कुछ शुभ समाचार मिल सकते हैं। प्रेमीजन को कुछ उपहार दे सकते हैं।

सिंह : अपनी योजनाओं को समय पर पूरा कर लेंगे। किसी रिश्तेदार से आपको शुभ समाचार मिल सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताना पसन्द करेंगे। आपके विचारों में सकारात्मकता रहेगी। व्यापार में नया प्रयोग कर सकते हैं। पैतृक कारोबार में वृद्धि होगी।

कन्या : साझेदारी वाले व्यवसाय में लाभ होगा। प्रतियोगी परीक्षा में आपको उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। आर्थिक परेशानियाँ दूर होगी। विपरीत परिस्थितियों के बीच आपका प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहने वाला है। सरकारी कार्यों को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिलने की सम्भावना बन रही है।

तुला : आज आपके शत्रु बढ़ सकते हैं। आपको कार्य बिगड़ने का भय रहेगा। कार्यक्षेत्र और परिवार के बीच सन्तुलन बनाये रखने में कठिनाई होगी। जीवनसाथी आपकी आदतों से परेशान हो सकता है। नया सामान खरीदने से पहले उसकी जाँच-परख कर लें। मन में परोपकार की भावना रहेगी।

वृश्चिक : जीवनसाथी के साथ रोमान्टिक समय बितायेंगे। परिवार में प्रेम और उत्साह का वातावरण रहेगा। आप नया व्यापार आरम्भ कर सकते हैं। व्यापार में आपको बड़ा निवेश करने में सफलता मिलेगी। किसी रिश्तेदार के यहाँ बुलावे पर जाना पड़ सकता है। विदेश यात्रा को लेकर आ रही बाधा दूर होगी।

धनु : आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। भोग-विलास के साधनों पर धन खर्च होगा। पड़ोसी लोगों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। उच्च अधिकारियों से किसी गम्भीर विषय पर चर्चा होगी। नया वाहन खरीदने का विचार कर सकते हैं।

मकर : बच्चे गृहकार्यों में बड़ों की सहायता कर सकते हैं। आप दूसरों से अत्यधिक प्रेरित रहेंगे। किसी पारिवारिक समस्या का समाधान होगा। प्रेम-सम्बन्धों में परिपक्वता आयेगी। धार्मिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। शाम के समय मित्रों के साथ फोन पर चर्चा कर सकते हैं।

कुम्भ : आपका दृष्टिकोण अत्यन्त तार्किक रहेगा। पुरानी मेहनत का आपको लाभ मिलेगा। ऐसे अनेक अवसर आयेंगे जहाँ आपको अपनी योग्यता सिद्ध करनी होगी। परिजनों के साथ बहुत अच्छा समय बितायेंगे। राजनीतिक व प्रभावशाली लोगों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। विद्यार्थी उच्च शिक्षा को लेकर अत्यन्त उत्साहित रहेंगे।

मीन : यदि आप किसी इन्टरव्यू में सम्मिलित हो रहे हैं तो उसमें सफलता मिल सकती है। करियर को लेकर प्रयासों में सफलता मिलेगी। स्वयं को तरोताजा रखने के लिये योग और व्यायाम का सहारा लेंगे। लोगों का विश्वास आपके प्रति बना रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।