{"vars":{"id": "127470:4976"}}

आज खास : आज अष्टमी तिथि 03:06 AM तक, चन्द्रमा वृषभ उपरांत मिथुन राशि पर, राहु काल  05:07 PM से 06:38 PM तक

 

दिनांक : 14/09/2025 

सम्वत् : 2082 

मास : आश्विन कृष्ण पक्ष

तिथि : अष्टमी तिथि 03:06 AM तक उपरांत नवमी

वार : रविवार 

सूर्योदय : 06:25 AM 

सूर्यास्त : 06:39 PM 

ऋतु : ग्रीष्म 

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र : रोहिणी 08:41 AM तक उपरांत म्रृगशीर्षा

योग :  वज्र योग 07:35 AM तक, उसके बाद सिद्धि योग 04:55 AM तक, उसके बाद व्यातीपात योग

करण : बालव 04:02 PM तक, बाद कौलव 03:06 AM तक, बाद तैतिल 

चन्द्रमा :  आज 08:03 PM तक चन्द्रमा वृषभ उपरांत मिथुन राशि पर संचार करेगा

सूर्य : सूर्य सिंह राशि पर है

राहु काल :  राहु काल  05:07 PM से 06:38 PM तक

दिन का चौघड़िया :

उद्बेग 06:25 AM 07:57 AM
चर 07:57 AM 09:28 AM
लाभ 09:28 AM 11:00 AM
अमृत (वार वेला) 11:00 AM 12:32 PM
काल (काल वेला) 12:32 PM 14:03 PM
शुभ 14:03 PM 15:35 PM
रोग 15:35 PM 17:07 PM
उद्बेग 17:07 PM 18:38 PM

रात का चौघड़िया  :

शुभ 18:39 PM 20:07 PM
अमृत 20:07 PM 21:35 PM
चर 21:35 PM 23:04 PM
रोग 23:04 PM 00:32 AM
काल 00:32 AM 02:00 AM
लाभ (काल रात्रि) 02:00 AM 03:29 AM
उद्बेग 03:29 AM 04:57 AM
शुभ 04:57 AM 06:25 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : आज ऐसे सभी लोगों से दूरी बनाकर रखें जो नकारात्मक बातें करते हों। अपने विषय में गलत धारणा बनाने से बचें। व्यर्थ के खर्चों के कारण आपका बजट बिगड़ सकता है। सर्दी-जुकाम और हल्के बुखार की स्थिति भी बन सकती है। घर के कार्यों से ऊब सकते हैं।

वृषभ : अव्यवहारिक विचारों के कारण उपहास हो सकता है। आपको स्वाभिमान की चिन्ता हो सकती है। प्रेम विवाह को लेकर घर में चर्चा करना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ है। विदेश यात्रा में आ रही बाधा दूर होगी। आँखों में दर्द की शिकायत हो सकती है।

मिथुन : कार्यक्षेत्र में आपकी उपेक्षा हो सकती है। झूठ बोलना आपकी छवि को नकारात्मक बना सकता है। इसीलिये सोच-विचारकर ही आपको लोगों के सामने प्रतिक्रिया देनी चाहिये। मित्रों से अपने मन की बातें शेयर कर सकते हैं। पारिवारिक वातावरण तनावपूर्ण हो सकता है।

कर्क : आप जिन कार्यों को प्राथमिकता क्रम में रखेंगे उन्हें अवश्य ही पूर्ण कर लेंगे। विद्यार्थी पढ़ाई में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। छोटी किन्तु आधारभूत समस्याओं का समाधान ढूँढने का प्रयास करेंगे। इसका सकारात्मक परिणाम आपको अवश्य मिलेगा। सोशल मीडिया के माध्यम से आपके कारोबार में प्रगति हो सकती है।

सिंह : आपके काम की गति में अचानक तेजी आ सकती है। किसी महत्वपूर्ण कार्य के पूरा होने से आनन्दित महसूस करेंगे। व्यापार में नयी साझेदारी को लेकर कुछ निर्णय कर सकते हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकता है। पुरानी गलतियों से सीखने का अवसर न चूकें।

कन्या : व्यवसाय में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। सन्तान के विवाह की चिन्ता रहेगी। भविष्य को लेकर योजना बनाने के लिये दिन अनुकूल है। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिये। कोई समस्या हो तो अपने बड़ों से उसे साझा करें।

तुला : व्यावसायिक दृष्टिकोण से दिन बहुत सामान्य रहने वाला है। आपका मन कुछ अशान्त हो सकता है। आप जिनसे प्रेम और सम्मान की अपेक्षा रखते हैं, वो आपको भाव नहीं देंगे। आज आप अपने काम पर ही ध्यान दें। दूसरों के मामलों में पड़ने से बचें।

वृश्चिक : नौकरीपेशा लोगों को निवेश से जुडी चिन्ता हो सकती है। मशीनरी से जुड़े कारोबार में लाभ प्राप्त होगा। सहयोगियों के ऊपर अधिक निर्भर न हों। विरोधी आपके विरुद्ध षडयन्त्र रच सकते हैं। आपकी वाणी और व्यवहार से मित्रजन अत्यन्त प्रसन्न रहेंगे।

धनु : आज धार्मिक क्रियाकलापों से जुड़ने का प्रयास करेंगे। इससे आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। आर्थिक समस्याओं को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं। बच्चों के भविष्य की चिन्ता हो सकती है। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर कम गम्भीर रहेंगे।

मकर : आज आपको अपनी जिम्मेदारियों पर विशेष ध्यान देना होगा। किन्तु इस समय आपको काम के साथ-साथ आराम की भी आवश्यकता है। शरीर में कुछ थकावट महसूस हो सकती है। व्यर्थ की बहसबाजी से स्वयं को दूर रखें। लोग आपसे सहायता की अपेक्षा रख सकते हैं। व्यवसाय में नया प्रयोग करने से बचें।

कुम्भ : आज बातचीत के माध्यम से सम्पत्ति विवाद हल हो सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को विरोधियों से सावधान रहना चाहिये। अपनी कार्यशैली में सुधार लाने का प्रयास करें। किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर मन में कुछ कन्फ्यूजन रहने की सम्भावना है। जीवनसाथी से मन की बातें शेयर करें।

मीन : दाम्पत्य जीवन में चल रही अनबन खत्म होने की सम्भावना है। आपके मन में उच्च पद और प्रतिष्ठा की इच्छा प्रबल होगी। अपनी तीव्रबुद्धि का कुशल प्रयोग करेंगे। नौकरीपेशा जातकों का कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। किसी दूर के रिश्तेदार से मिलना हो सकता है।