Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !
दिनांक : 02/10/2025
सम्वत् : 2082
मास : आश्विन शुक्ल पक्ष
तिथि(aaj ki tithi) : दशमी तिथि 07:11 PM तक उपरांत एकादशी
वार : गुरुवार
सूर्योदय : 06:34 AM
सूर्यास्त : 06:17 PM
ऋतु : ग्रीष्म
अयन : उत्तरायण
नक्षत्र : उत्तराषाढ़ा 09:13 AM तक उपरांत श्रवण
योग : सुकर्मा योग 11:28 PM तक, उसके बाद धृति योग
करण : तैतिल 07:12 AM तक, बाद गर 07:11 PM तक, बाद वणिज
चन्द्रमा : आज चन्द्रमा मकर राशि पर संचार करेगा
सूर्य : सूर्य कन्या राशि पर है
राहु काल : राहु काल 01:53 PM से 03:21 PM तक
दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya
रोग | 08:02 AM | 09:30 AM |
उद्बेग | 09:30 AM | 10:58 AM |
चर | 10:58 AM | 12:26 PM |
लाभ | 12:26 PM | 13:53 PM |
अमृत | 13:53 PM | 15:21 PM |
काल (काल वेला) | 15:21 PM | 16:49 PM |
शुभ (वार वेला) | 16:49 PM | 18:17 PM |
रात का चौघड़िया :
अमृत | 18:17 PM | 19:50 PM |
चर | 19:50 PM | 21:22 PM |
रोग | 21:22 PM | 22:54 PM |
काल | 22:54 PM | 00:26 AM |
लाभ (काल रात्रि) | 00:26 AM | 01:58 AM |
उद्बेग | 01:58 AM | 03:30 AM |
शुभ | 03:30 AM | 05:02 AM |
अमृत | 05:02 AM | 06:34 AM |
* अगला दिन
राशिफल
मेष : पारिवारिक जीवन अत्यन्त आनन्दमय रहेगा। हाथ में आये अवसरों को लेकर लापरवाही न करें। कारोबार में लाभ के बावजूद मन सन्तुष्ट नहीं रहेगा। यदि किसी लत या बुरी आदत से ग्रसित हैं, तो आज सावधान रहें। शरीर में स्फूर्ति की कमी हो सकती है। नींद भरपूर मात्रा में लें।
वृषभ : ऑनलाइन कारोबार से जुड़े लोगों के लिये दिन विशेष रूप से शुभ है। लोग आपके व्यक्तित्व से आकर्षित रहेंगे। मित्रों के साथ शॉपिंग के लिये जा सकते हैं। पिछले कई दिनों से चली आ रही तनावयुक्त परिस्थितियाँ सामान्य हो जायेंगी। दूसरों के मामलों में अधिक हस्तक्षेप न करें।
मिथुन : परिस्थितियों का डटकर मुकाबला करें। आपको किसी कारणवश सहकर्मियों के ताने सुनने पड़ सकते हैं। कारोबार से जुड़े लोगों को अपनी कमियों और गलतियों का मूल्यांकन करना चाहिये। प्रेम-सम्बन्धों को लेकर अधिक भावुक होने की आवश्यकता नहीं है। आँखों में कुछ समस्या हो सकती है।
कर्क : वित्तीय मामलों के लिये दिन अच्छा है। नौकरी में परिस्थितियाँ अत्यन्त अनुकूल रहेंगी। अचानक प्राप्त हुये अवसरों से मन में प्रसन्नता होगी। कारोबार में बड़ा निवेश कर सकते हैं। माता-पिता आपसे अत्यधिक प्रसन्न रहने वाले हैं।
सिंह : वैवाहिक जीवन में अनबन हो सकती है। इस समय को शान्ति और प्रेम पूर्वक बितायें। जोड़ों और घुटनों में दर्द की समस्या होगी। अधीनस्थ कर्मचारी आपसे किसी कारण नाराज होंगे। अपने खर्चों पर नियन्त्रण रखें। मैनेजमेन्ट से जुड़े लोगों को परेशानी होगी।
कन्या : दाम्पत्य सम्बन्धों में नयी ताजगी उत्पन्न होगी। नयी नौकरी की शुरुआत कर सकते हैं। बुरा समय खत्म होने से चैन की साँस लेंगे। अनावश्यक विवादों से बचें। आप अत्यन्त तीव्र गति से अपने काम पूरे करेंगे। भविष्य की योजनाओं पर धन खर्च करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग आपका मनोबल बढ़ायेगा।
तुला : आज आपको केवल अपने काम पर ध्यान देना चाहिये। परीक्षा परिणाम में आपको सफलता मिलेगी। आपको सैद्धान्तिक विचारों के साथ व्यवहारिक भी होना पड़ेगा। उच्च अधिकारियों के प्रति मन में नाराजगी रहेगी। ऋण या उधार लेने से आपको बचना चाहिये। पुरानी बातों पर अधिक विचार न करें।
वृश्चिक : आपको मेहनत का सार्थक परिणाम मिलेगा। सन्तान को लेकर गौरव की अनुभूति होगी। इच्छित प्रेमी को प्रपोज कर सकते हैं। आप सभी कार्यों को एकाग्र होकर करेंगे। मित्रों की सहायता से आपके सभी काम आसानी से पूर्ण हो जायेंगे।
धनु : अपनी रचनात्मक क्षमता का अच्छा प्रयोग करेंगे। किसी पर भी सहज ही विश्वास न करें। अपने लक्ष्यों को लेकर दृढ़प्रतिज्ञ रहें। पारिवारिक अशान्ति दूर होगी। व्यापार में आपका प्रदर्शन बेहतरीन रहने वाला है। आपको जोखिम लेने से बचना चाहिये।
मकर : आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। आपको सुखद समाचार मिल सकते हैं। परिवार के लोग आपको सहयोग देंगे। जटिल मामलों को आसानी से सुलझा लेंगे। प्रतिस्पर्धियों के ऊपर आप भारी पड़ेंगे।कुम्भ : आज किसी से अधिक अपेक्षा न रखें। दिनचर्या अनियमित हो सकती है। कार्यक्षेत्र में थोड़ी कठिनाई का अनुभव करेंगे। अपने विचारों को संकीर्णता के दायरे में सीमित न करें। दूसरों के बजाय स्वयं के निर्णय को अधिक प्रधानता दें।