{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !

 

दिनांक : 03/10/2025 

सम्वत् : 2082 

मास : आश्विन शुक्ल पक्ष

तिथि(aaj ki tithi) :  एकादशी तिथि 06:33 PM तक उपरांत द्वादशी 

वार : शुक्रवार 

सूर्योदय : 06:34 AM 

सूर्यास्त : 06:16 PM 

ऋतु : ग्रीष्म 

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र :  श्रवण 09:34 AM तक उपरांत धनिष्ठा

योग :  धृति योग 09:45 PM तक, उसके बाद शूल योग

करण : वणिज 06:58 AM तक, बाद विष्टि 06:33 PM तक, बाद बव 05:57 AM तक, बाद बालव

चन्द्रमा :  आज 09:27 PM तक चन्द्रमा मकर उपरांत कुंभ राशि पर संचार करेगा

सूर्य : सूर्य कन्या राशि पर है

राहु काल :  राहु काल 10:57 AM से 12:25 PM तक

दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya

चर 06:34 AM 08:02 AM
लाभ 08:02 AM 09:30 AM
अमृत (वार वेला) 09:30 AM 10:57 AM
काल (काल वेला) 10:57 AM 12:25 PM
शुभ 12:25 PM 13:53 PM
रोग 13:53 PM 15:21 PM
उद्बेग 15:21 PM 16:49 PM
चर 16:49 PM 18:16 PM

रात का चौघड़िया  :

रोग 18:16 PM 19:49 PM
काल 19:49 PM 21:21 PM
लाभ (काल रात्रि) 21:21 PM 22:53 PM
उद्बेग 22:53 PM 00:25 AM
शुभ 00:25 AM 01:58 AM
अमृत 01:58 AM 03:30 AM
चर 03:30 AM 05:02 AM
रोग 05:02 AM 06:35 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : आज अपनी बातों को दूसरों पर थोपने से बचें। विवादित मुद्दों में उलझ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मिलकर घर के कार्यों में हाथ बटायेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन के कारण आपसे परिजन नाराज हो सकते हैं। पेट में इन्फेक्शन की शिकायत हो सकती है।

वृषभ : आज किसी को धन उधार में न दें अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। नसों में खिंचाव की समस्या रहेगी। महिलाओं को घर में आज बहुत अधिक काम हो सकता है। नकारात्मक विचारों का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। प्रेमीजन की भावनाओं का सम्मान करें।

मिथुन : आज आलस्य और प्रमाद में समय बर्बाद न करें। आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर अत्यधिक सचेत रहने की आवश्यकता है। लोग आपकी भावनाओं का निरादर कर सकते हैं। मैनेजमेन्ट से जुड़े लोगों को अपनी कमियों पर गौर करना चाहिये। शोध कार्यों में आपकी रूचि बढ़ सकती है।

कर्क : वित्तीय योजनाओं को आप समय देंगे। नयी योजनाओं पर आप काम कर सकते हैं। किसी पुराने मामले का निपटारा हो सकता है। आपमें प्रतिस्पर्धा की भावना रहेगी। विदेश जाने की सम्भावना बन रही है।

सिंह : अधूरे पड़े कार्यों को आज पूरा कर लेंगे। घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी। व्यवसाय में आप पार्टनरशिप को अत्यधिक महत्व देंगे। लेन-देन के मामले में आप अत्यन्त भाग्यशाली रहेंगे। घर के बुजुर्ग आपका मार्गदर्शन और उत्साहवर्धन करेंगे। अध्यात्मिक चर्चाओं में भाग ले सकते हैं।

कन्या : सन्तान की शिक्षा पर आप अत्यधिक ध्यान देंगे। नये विचारों को अपनाने में आप संकोच नहीं करेंगे। वैवाहिक सम्बन्ध मधुर रहेंगे। उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। प्रेम-सम्बन्धों को लेकर विचलित न हों।

तुला : जीवनसाथी के स्वास्थ्य की कुछ चिन्ता रहेगी। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। विदेश में व्यापार कर रहे लोगों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। अपने खर्चों पर नियन्त्रण रखें। पहले की गयी मेहनत का सार्थक परिणाम प्राप्त होगा। दिखावे से आपको दूर रहना चाहिये।

वृश्चिक : आय के साधन बढ़ सकते हैं। दिनचर्या व्यवस्थित और अनुशासित रखें। स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। प्रतिस्पर्धा के वातावरण में आप विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। मीडिया से जुड़े लोग बड़ी बहादुरी के साथ अपना काम करेंगे।

धनु : कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर काम का अत्यधिक दबाव रहेगा। इस दबाव के कारण घर में झगड़ा हो सकता है। सोच-विचार के ही कोई बड़ा निर्णय लें वरना आपको उसके लिये काफी परेशानी उठानी पड़ सकती है। उच्च शिक्षा में आप भाग लेंगे। बातचीत करते हुये शब्दों का चयन सही तरह से करें। प्रेम-सम्बन्धों को लेकर परिजन कुछ नाखुश हो सकते हैं।

मकर : रक्तचाप और शुगर के रोगियों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। वाहन में खराबी आ सकती है। दोपहर के बाद आपका मन कुछ अप्रसन्न हो सकता है। जल्दबाजी के कार्यों के कारण आपको परेशानी होगी। पिता की सेहत का ध्यान रखें।

कुम्भ : उच्चाधिकारियों के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। कारोबार में सुधार कर सकते हैं। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में आशा के अनुरूप परिणाम मिलेंगे। स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। अपनी स्किल्स को लेकर अत्यधिक आत्मविश्वास में रहेंगे। परिवार के साथ कहीं पर्यटन के लिये जा सकते हैं।

मीन : नये व्यवसाय की शुरुआत करना चाह रहे हैं तो सफलता मिलेगी। धर्म-कर्म के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी। घर में भाई-बहनों के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। अविवाहित लोगों को विवाह के सम्बन्ध मिल सकते हैं। घर में मनपसन्द भोजन का स्वाद लेंगे।