{"vars":{"id": "127470:4976"}}

आज खास : आज अमावस्या तिथि 01:23 AM तक, चन्द्रमा सिंह उपरांत कन्या राशि पर, राहु काल 05:00 PM से 06:30 PM तक

 

दिनांक : 21/09/2025 

सम्वत् : 2082 

मास : आश्विन कृष्ण पक्ष

तिथि : अमावस्या तिथि 01:23 AM तक उपरांत प्रतिपदा

वार : रविवार

सूर्योदय : 06:28 AM 

सूर्यास्त : 06:30 PM 

ऋतु : ग्रीष्म 

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र :  पूर्व फाल्गुनी 09:32 AM तक उपरांत उत्तर फाल्गुनी

योग : शुभ योग 07:52 PM तक, उसके बाद शुक्ल योग 

करण : चतुष्पद 12:47 PM तक, बाद नाग 01:24 AM तक, बाद किस्तुघन 

चन्द्रमा :  आज 03:57 PM तक चन्द्रमा सिंह उपरांत कन्या राशि पर संचार करेगा |

सूर्य : सूर्य कन्या राशि पर है

राहु काल :  राहु काल 05:00 PM से 06:30 PM तक

दिन का चौघड़िया :

उद्बेग 06:28 AM 07:59 AM
चर 07:59 AM 09:29 AM
लाभ 09:29 AM 10:59 AM
अमृत (वार वेला) 10:59 AM 12:29 PM
काल (काल वेला) 12:29 PM 14:00 PM
शुभ 14:00 PM 15:30 PM
रोग 15:30 PM 17:00 PM
उद्बेग 17:00 PM 18:30 PM

रात का चौघड़िया  :

शुभ 18:30 PM 20:00 PM
अमृत 20:00 PM 21:30 PM
चर 21:30 PM 23:00 PM
रोग 23:00 PM 00:30 AM
काल 00:30 AM 01:59 AM
लाभ (काल रात्रि) 01:59 AM 03:29 AM
उद्बेग 03:29 AM 04:59 AM
शुभ 04:59 AM 06:29 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : आज का दिन आपके लिये अत्यन्त विशेष रहेगा। दूसरों के सामने अपने हितों को अनदेखा न करें। पेटदर्द की शिकायत हो सकती है। व्यापार में कुछ तकनीकी समस्या हो सकती है जिसे शाम तक सुलझा लेंगे। आयात-निर्यात से बड़ा धन लाभ हो सकता है।

वृषभ : रियल एस्टेट से जुड़े लोग किसी भी सौदे से पहले पूरी जाँच-परख कर लें। अनावश्यक कार्यों को अधिक समय देने के कारण आवश्यक कार्य छूट सकते हैं। यात्रा के दौरान थकान हो सकती है। शुगर के रोगी अपनी सेहत का ध्यान रखें। अनावश्यक बातों पर अधिक ध्यान न दें।

मिथुन : परिस्थितियाँ आपके लिये अत्यन्त अनुकूल हैं। घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। अपनी प्रतिभा से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। बुजुर्ग लोगों का सम्मान अवश्य करें। दिन के उत्तरार्ध भाग में रुका हुआ सरकारी काम बन सकता है।

कर्क : व्यापार में नये लोगों से थोड़ा सम्भलकर सौदे करें। यदि कोई स्वास्थ्य समस्या है तो चिकित्सक से परामर्श ले लें। बेरोजगार लोगों को जॉब मिल सकती है। किन्तु आप अपने काम से सन्तुष्ट नहीं रहेंगे। मित्रों पर अधिक विश्वास न करें।

सिंह : अचल सम्पत्ति के झगड़ों का निवारण होगा। कलात्मक विधाओं में आपकी रुचि बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन में प्रसन्नता और सन्तुष्टि रहेगी। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। बड़ा काम करने का विचार बनेगा। शेयर और लाटरी आदि से धन लाभ मिलने की सम्भावना बन रही है।

कन्या : कोई महत्वपूर्ण कार्य आज अटक सकता है। यात्राओं के दौरान सावधानी रखें। बुरे लोगों की संगत के कारण धन हानि हो सकती है। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुँचाने का प्रयास करेंगे। दिखावे के कारण आपकी छवि खराब हो सकती है।

तुला : कार्यक्षेत्र में आपकी आय बढ़ने के योग बन रहे हैं। मित्रों के साथ किसी महत्वपूर्ण कार्य की चर्चा कर सकते हैं। नया काम शुरू करने के लिये दिन बेहद अनुकूल है। आज आप अपने शौकों को पूरा करने में लगे रहेंगे। सन्तान के आज्ञाकारी व्यवहार से प्रसन्नता होगी।

वृश्चिक : आज पुराने कर्जों से छुटकारा मिल सकता है। आपकी कार्यक्षमता में बढ़ोत्तरी होगी। अटके हुये कार्यों को आप दोबारा शुरू कर सकते हैं। कारोबार में तरक्की होगी। आपकी प्रबन्धन क्षमता की प्रशंसा होगी। माताजी को उपहार दे सकते हैं।

धनु : भावनात्मक रूप से थोड़ा कमजोर महसूस करेंगे। व्यापार में दोगुनी वृद्धि हो सकती है। यदि नयी जॉब के लिये इन्टरव्यू दे रहे हैं तो सफलता मिलेगी। परिवार के सदस्यों का विशेष ध्यान रखें। पिता की सलाह लेना आपके लिये हितकर होगा।

मकर : आपके कार्यों की लोग सराहना करेंगे। व्यवसाय को लेकर परेशानी हो सकती है। ब्लडप्रेशर के रोगियों को समस्या होने की आशंका है। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। मानसिक तनाव से बचने के लिये योग करें। सोच-विचार में अधिक समय बर्बाद न करें।

कुम्भ : किसी सामाजिक कार्य के लिये आपकी प्रशंसा हो सकती है। नव-विवाहित लोग कहीं घूमने जा सकते हैं। मन में नये विचार उत्पन्न होंगे। लोग आपसे काफी अपेक्षा रखेंगे। समय आपके लिये अत्यन्त अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलेगा।

मीन : दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता रहेगी। करियर को लेकर उत्तम अवसर प्राप्त हो सकते हैं। भविष्य को लेकर योजना बनायेंगे। आपके सामाजिक यश में वृद्धि होगी। मेहनत का उत्तम लाभ मिलेगा। सिर में थोड़ा भारीपन हो सकता है।