{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !

 

दिनांक : 29/09/2025 

सम्वत् : 2082 

मास : आश्विन शुक्ल पक्ष

तिथि(aaj ki tithi) : सप्तमी तिथि 04:32 PM तक उपरांत अष्टमी

वार : सोमवार 

सूर्योदय : 06:32 AM 

सूर्यास्त : 06:21 PM 

ऋतु : ग्रीष्म 

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र :  मूल 06:17 AM तक उपरांत पूर्वाषाढ़ा 

योग :  सौभाग्य योग 01:00 AM तक, उसके बाद शोभन योग 

करण : वणिज 04:32 PM तक, बाद विष्टि 05:23 AM तक, बाद बव

चन्द्रमा :  आज चन्द्रमा धनु राशि पर संचार करेगा

सूर्य : सूर्य कन्या राशि पर है

राहु काल :  राहु काल 08:01 AM से 09:29 AM तक

दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya

अमृत 06:32 AM 08:01 AM
काल (काल वेला) 08:01 AM 09:29 AM
शुभ 09:29 AM 10:58 AM
रोग 10:58 AM 12:26 PM
उद्बेग 12:26 PM 13:55 PM
चर 13:55 PM 15:24 PM
लाभ (वार वेला) 15:24 PM 16:52 PM
अमृत 16:52 PM 18:21 PM

रात का चौघड़िया  :

चर 18:21 PM 19:52 PM
रोग 19:52 PM 21:24 PM
काल 21:24 PM 22:55 PM
लाभ (काल रात्रि) 22:55 PM 00:27 AM
उद्बेग 00:27 AM 01:58 AM
शुभ 01:58 AM 03:30 AM
अमृत 03:30 AM 05:01 AM
चर 05:01 AM 06:33 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : नये प्रकल्पों की शुरुआत कर सकते हैं। प्रेम विवाह को लेकर परिवार में चर्चा हो सकती है। घर में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। किसी शुभ कार्य को लेकर मन में शंका उत्पन्न हो सकती है। जीवनसाथी के साथ पर्यटन पर जाने के लिये दिन उत्तम है। सन्तान की उन्नति से उत्साहित रहेंगे।

वृषभ : अपनी पुरानी गलतियों को स्वीकारें व उन्हें दूर करने का प्रयास करें। सहकर्मियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। मन में अनिष्ट का भाव रहेगा। अपनी योजनाओं को दूसरों से शेयर न करें। किसी प्रकार की बहसबाजी से आपको बचना चाहिये। गलत लोगों की सलाह के कारण व्यवसाय में नुकसान हो सकता है।

मिथुन : परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं। जहाँ आवश्यक न हो वहाँ बोलने से बचें। व्यर्थ के खर्चों के कारण बजट गड़बड़ा सकता है। आज आवश्यक न हो तो दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होगा।

कर्क : धार्मिक क्रियाओं में मन लगेगा। मतभेदों को दूर करने में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में किसी तकनीकी त्रुटि के दूर होने से राहत मिलेगी। उच्च शिक्षा में उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। मित्रों के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे।

सिंह : परिजनों की आवश्यकताओं का ध्यान रखें। परिवार में आन्तरिक मतभेद उभर सकते हैं। अव्यवहारिक निर्णय लेने से नुकसान होगा। सरकारी कार्यों में मनोनुकूल परिणाम मिलने से आप अत्यन्त प्रसन्न रहेंगे। बहुप्रतीक्षित कार्यो में कुछ विलम्ब हो सकता है। धन उधार देने से बचें।

कन्या : कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से मतभिन्नता हो सकती है। दवाइयों का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। व्यवसाय में अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेंगे। मेहनत से पीछे न हटें और अपना काम करते रहें। आज आपको अनेक नये लोगों से मुलाकात करनी पड़ सकती है। पड़ोसियों से सम्बन्ध खराब हो सकते हैं।

तुला : आज का दिन अत्यधिक शुभ रहने वाला है। स्थान में परिवर्तन कर सकते हैं। व्यापारियों को योजनाओं में सफलता मिलेगी। बहुप्रतीक्षित कार्यों में सफलता मिलेगी। सेहत को लेकर समस्या दूर होगी। प्रेमीजन को आप आज कुछ उपहार दे सकते हैं। वैवाहिक जीवन अत्यधिक रोमान्टिक रहेगा।

वृश्चिक : जीवनसाथी की बातों को महत्व अवश्य दें। नजदीकी सम्बन्धों में संवादहीनता उत्पन्न हो सकती है। कार्यक्षेत्र में गलतियों को बार-बार न दोहरायें। यात्रा में असुविधाजनक स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। दूसरों पर अधिक निर्भर न रहें।

धनु : आज आपके सभी काम सफल होंगे। जीवनसाथी आपको अच्छा उपहार दे सकते हैं। निजी कार्यों में नौकरी कर रहे लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। यदि आप ऑनलाइन शॉपिंग कर रहे हैं तो उसमें आपको भारी छूट मिल सकती है। मित्र व सम्बन्धी आपसे अत्यधिक प्रसन्न रहने वाले हैं।

मकर : आज आप अत्यधिक व्यस्त रहेंगे। अपने शौक पर धन खर्च कर सकते हैं। आर्थिक मामलों को लेकर सावधान रहेंगे। प्रेम-सम्बन्धों में परस्पर सम्मान की भावना का ध्यान रखें। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोग आपको भ्रमित कर सकते हैं। माता की सेहत का ध्यान रखें।

कुम्भ : कार्यक्षेत्र में आपकी योग्यता की प्रशंसा होगी। आप दूसरों की सहायता को लेकर तत्पर रहेंगे। जमा-पूँजी को किसी पॉलिसी में निवेश की योजना बनायेंगे। किसी शुभ कार्य को लेकर मन में शंका उत्पन्न हो सकती है। विपरीत लिंग के लोग आपसे आज अत्यधिक आकर्षित रहेंगे।

मीन : आज बड़े व्यापारिक अनुबन्ध मिल सकते हैं। परिजनों के साथ किसी गम्भीर मुद्दे पर चर्चा कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी देवस्थल की यात्रा कर सकते हैं। सन्तान की सेहत का ध्यान रखें। विदेश में व्यापार करने के अवसर मिलेंगे।