{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !

 

दिनांक : 01/10/2025 

सम्वत् : 2082 

मास : आश्विन शुक्ल पक्ष

तिथि(aaj ki tithi) :  नवमी तिथि 07:01 PM तक उपरांत दशमी

वार : बुधवार 

सूर्योदय : 06:33 AM 

सूर्यास्त : 06:10 PM 

ऋतु : ग्रीष्म 

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र :  पूर्वाषाढ़ा 08:06 AM तक उपरांत उत्तराषाढ़ा 

योग :  अतिगण्ड योग 12:33 AM तक, उसके बाद सुकर्मा योग

करण : बालव 06:39 AM तक, बाद कौलव 07:01 PM तक, बाद तैतिल

चन्द्रमा :  आज 02:27 PM तक चन्द्रमा धनु उपरांत मकर राशि पर संचार करेगा

सूर्य : सूर्य कन्या राशि पर है

राहु काल :  राहु काल 12:26 PM से 01:54 PM तक

दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya

लाभ 06:33 AM 08:01 AM
अमृत 08:01 AM 09:29 AM
काल (काल वेला) 09:29 AM 10:58 AM
शुभ 10:58 AM 12:26 PM
रोग (वार वेला) 12:26 PM 13:54 PM
उद्बेग 13:54 PM 15:22 PM
चर 15:22 PM 16:50 PM
लाभ 16:50 PM 18:18 PM

रात का चौघड़िया  :

उद्बेग 18:19 PM 19:50 PM
शुभ 19:50 PM 21:22 PM
अमृत 21:22 PM 22:54 PM
चर 22:54 PM 00:26 AM
रोग 00:26 AM 01:58 AM
काल 01:58 AM 03:30 AM
लाभ (काल रात्रि) 03:30 AM 05:02 AM
उद्बेग 05:02 AM 06:34 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : आपके धैर्य और संयम की आज परीक्षा होने वाली है। आपके स्वजन ही आपके प्रति दुर्व्यवहार कर सकते हैं। इसीलिये आज केवल अपने काम पर ध्यान दें। आप आज जो भी काम करेंगे लोग उसमें गलतियाँ निकालने की कोशिश कर सकते हैं। धार्मिक कर्मों एवं पूजा-पाठ की ओर आपका रुझान बढ़ेगा।

वृषभ : व्यापार को लेकर आप अत्यन्त गम्भीर रहेंगे। धार्मिक अनुष्ठानों में आप भाग लेंगे। प्रेमीजन के लिये कुछ महँगे उपहार खरीद सकते हैं। सभी कार्य योजनाओं के अनुसार होते चले जायेंगे। सहयोगी कर्मचारी आपके प्रति अत्यधिक सत्यनिष्ठ रहेंगे। पति-पत्नी के आपसी सम्बन्ध अत्यन्त मधुर रहेंगे।

मिथुन : आज आपको किसी विशेष काम को लेकर अपनी योग्यता सिद्ध करनी होगी। परिवार में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। इस समय अपनी योजनाओं को ठीक तरह से क्रियान्वित नहीं कर पा रहे हैं। मन में दूसरों का हित करने की भावना प्रबल रहेगी।

कर्क : अपनी शक्ति एवं अधिकारों का दुरुपयोग न करें। आज ऐसा कोई कार्य न करें जिससे आप लोगों के निशाने पर आयें। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। लीवर के रोग परेशान कर सकते हैं। शाम को मित्रों के साथ गपशप का आनन्द उठायेंगे।

सिंह : आज व्यवसाय में अधिक फेरबदल करने से बचें। आप अनावश्यक कार्यों में समय खराब कर सकते हैं। पड़ोसियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। परिवार में किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। कारोबार को लेकर कुछ असमंजस की स्थितियाँ उत्पन्न होंगी।

कन्या : नौकरी में महत्वपूर्ण स्थान-परिवर्तन हो सकते हैं। योग्य व्यक्तियों का मार्गदर्शन लेना आपके लिये हितकर सिद्ध होगा। समय पूरी तरह से आपके पक्ष का है। प्रेम-सम्बन्धों की मर्यादा बनाये रखें। लोग आपके व्यक्तित्व से अत्यधिक प्रभावित रहेंगे।

तुला : परिवार में कोई बड़ा आयोजन हो सकता है। भावुकता में आकर कोई निर्णय न लें। आत्मकेन्द्रित होने से आपको बचना चाहिये। मित्रगण आपके प्रति गलत राय बना सकते हैं। जीवनसाथी आपकी भावनाओं का ध्यान रखेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।

वृश्चिक : आज आप अधिकांश समय आराम करने के मूड में रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताना आपको अच्छा लगेगा। अपनी जिम्मेदारियों को पूरे मनोभाव से पूर्ण करने में लगे रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी आपको किसी बात के लिये मनाने का प्रयास कर सकते हैं।

धनु : कार्यक्षेत्र में अपने प्रदर्शन को लेकर सन्तुष्ट नहीं रहेंगे। सभी कार्य धीमी गति से होंगे। कुछ विचित्र प्रकार की अनुभूतियाँ आज आपको हो सकती हैं। पूर्व में की गयी गलती दोबारा दोहरा सकते हैं। इसीलिये आज सतर्क रहें। शरीर में पित्तवृद्धि के कारण मुख में कड़वापन हो सकता है।

मकर : नये काम को लेकर मन में आशा के भाव अंकुरित होंगे। आज आप जहाँ भी रहेंगे वहाँ का माहौल बहुत ही अच्छा रहने वाला है। अपनी सफलता से आप सन्तुष्ट रहेंगे। जीवनसाथी आपको हर तरह से खुश रखने का प्रयास करेंगे। कारोबारी यात्रा सफल होने से बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है।

कुम्भ : अपने व्यावसायिक कार्यों की अच्छी मार्केटिंग करने में सफलता मिलेगी। पैतृक सम्पत्ति से आपको लाभ होगा। आपके दिमाग में चंचलता हावी रहेगी। लेकिन फिर भी आप अपने काम को लेकर निष्ठावान रहेंगे। कोई पुराना झगड़ा आज सुलझ सकता है।

मीन : राजनीति से जुड़े लोगों को कटु आलोचनाओं का सामना करना पड़ेगा। अपनी शक्तियों और अधिकारों का पर्याप्त उपयोग आप नहीं कर पा रहे हैं। बड़े अधिकारियों के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। आय भी आज सीमित ही रहेगी। छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्या दिन भर लगी रहेगी।