{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Auspicious Time : शुक्र ग्रह उदित होते ही गूंजेगी शहनाई, जाने शादी के शुभदिन

 

शुक्र ग्रह 29 जनवरी तक अस्त रहने से जनवरी में विवाह का कोई शुभ मुहूर्त नहीं बन रहा। हालाकि 23 जनवरी को वसंत पंचमी के अबूझ मुहूर्त में शादियां होंगी। शुक्र के 3 फरवरी को उदय होने के बाद 4 से सीजन शुरू होगा। ज्योतिषाचार्य डॉ. हुकुमचंद जैन के अनुसार 15 दिसंबर 2025 से 14 जनवरी 2026 तक धनु मलमास और 13 दिसंबर 2025 से 1 फरवरी तक शुक्र अस्त रहने के कारण 3 तक मुहूर्त नहीं बन सका।

2026 में विवाह के मुहूर्त

फरवरी: 4, 6, 10, 19, 20
मार्च: 9, 10, 11
अप्रैल: 19, 20, 21, 25, 26, 29, 30
मई: 3, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 13, 14
जूनः 19, 20, 22, 23, 24, 26, 27, 29
जुलाई: 1, 3, 4, 6, 7, 8, 9, 11, 12
नवंबर: 21, 22, 24, 25, 26, 30
दिसंबरः 2, 3, 4, 5, 11, 12

इस तिथि पर नहीं होंगे विवाह

14 मार्च से 14 अप्रेल 2026 मीन मलमास
17 मई से 15 जून 2026 ज्येष्ठ अधिक मास

विवाह के अबूझ मुहूर्त

23 जनवरीः वसंत पंचमी
19 फरवरी: फुलेरा दूज
26 मार्च : रामनवमी
19 अप्रैल : अक्षय तृतीया
25 अप्रैल: जानकी नवमी
1 मई : पीपल पूर्णिमा
25 मई : गंगा दशहरा
22 जुलाई: महलिया नवमी
25 जुलाई से 20 नवंबर 2026 वेव शयन काल
20 नवंबर: वैवउतनी एकादशी

ग्रहों की स्थिति अलग, शादी सीजन में देर

वर्ष 2026 में कुल 53 दिन व विवाह मुहूर्त रहेंगे। आमतौर पर मकर संक्रांति के बाद विवाह कार्य प्रारंभ हो जाते हैं, लेकिन इस बार ग्रह स्थिति के कारण शादियों में देरी हुई है। जिन परिवारों में फरवरी माह में शादियां प्रस्तावित हैं, उन्होंने खरीदारी शुरू कर दी है। इसका असर बाजारों में साफ दिखाई देने लगा है और कपड़ा, सराफा, बर्तन सहित अन्य बाजारों में भीड़ बढ़ने लगी है।