{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Rashifal : मिथुन वालों को रियल एस्टेट से लाभ, जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन!

 

पंचांग : 24 नवम्बर 2026, मंगलवार

विक्रम संवत : 2083

शक संवत : 1948

गुजराती संवत : 2083

मास : कार्तिक

पक्ष : शुक्ल पक्ष

तिथि : पूर्णिमा - 08:23 PM तक। इसके बाद कृष्ण पक्ष प्रतिपदा।

वार : मंगलवार

सूर्योदय : 07:05 AM

सूर्यास्त : 05:41 PM

चन्द्रोदय : 05:19 PM

ऋतु : शरद 

अयन : दक्षिणायण

नक्षत्र : कृत्तिका - 11:25 PM तक। इसके बाद रोहिणी।

योग : परिघ - 04:06 PM तक। इसके बाद शिव।

करण : विष्टि - 10:05 AM तक।

बव - 08:23 PM तक।

बालव - 06:37 AM, नवम्बर 25 तक। इसके बाद कौलव।

चन्द्र राशि : मेष - 07:24 AM तक। इसके बाद वृषभ।

सूर्य राशि : वृश्चिक।

सूर्य नक्षत्र : अनुराधा

पर्व एवं विशेष : कार्तिक स्नान का अन्तिम दिन, देव दीपावली, भीष्म पंचक समाप्त, गुरु नानक जयंती, पुष्कर स्नान,  कार्तिक रथ यात्रा, कार्तिक पूर्णिमा व्रत, भद्रा, सर्वार्थ सिद्धि योग, आडल योग।

दिन का चौघड़िया :

रोग : 07:05 AM से 08:25 AM तक।

उद्वेग : 08:25 AM से 09:44 AM तक।

चर : 09:44 AM से 11:04 AM तक।

लाभ : 11:04 AM से 12:23 PM तक।

अमृत : 12:23 PM से 01:43 PM तक।

काल : 01:43 PM से 03:02 PM तक।

शुभ : 03:02 PM से 04:22 PM तक।

रोग : 04:22 PM से 05:41 PM तक।

रात का चौघड़िया :

काल : 05:41 PM से 07:22 PM तक।

लाभ : 07:22 PM से 09:03 PM तक।

उद्वेग : 09:03 PM से 10:43 PM तक।

शुभ : 10:43 PM से 12:24 AM, नवम्बर 25 तक।

अमृत : 12:24 AM से 02:04 AM, नवम्बर 25 तक।

चर : 02:04 AM से 03:45 AM, नवम्बर 25 तक।

रोग : 03:45 AM से 05:25 AM, नवम्बर 25 तक।

काल : 05:25 AM से 07:06 AM, नवम्बर 25 तक।

राशिफल : 

मेष : दाम्पत्य संबंधों में प्रेम और समर्पण का भाव बढ़ेगा। परिजनों के साथ मनोरंजक यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। आज आपका अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। यात्राओं के लिए दिन बहुत शुभ है। कार्यक्षेत्र से जुड़ी किसी बैठक में शामिल हो सकते हैं।

वृषभ : आज आर्थिक स्थिति कमजोर रह सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। किसी कारणवश प्रेमी या जीवनसाथी से झगड़ा हो सकता है। विद्यार्थी पढ़ाई में लापरवाही कर सकते हैं। अजनबियों से अधिक नजदीकी न बढ़ाएं। विरोधी आपके विरुद्ध सक्रिय रह सकते हैं।

मिथुन : व्यवसाय में बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को बड़े अनुबंध मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी और करियर को लेकर उलझनें दूर होंगी। सहकर्मियों के साथ मित्रवत संबंध मजबूत होंगे। हालांकि, निजी रिश्तों को लेकर आप दबाव महसूस कर सकते हैं।

कर्क : सहकर्मी आपकी काफी प्रशंसा करेंगे। शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। विदेशी कंपनियों में नौकरी कर रहे लोगों को उच्च पद मिल सकता है। पैरों और घुटनों में दर्द की शिकायत हो सकती है। दूसरों से अधिक अपेक्षा न रखें।

सिंह : सामाजिक कार्यों में आपकी भूमिका बढ़ेगी। बच्चों के लिए खरीदारी कर सकते हैं। शेयर बाजार और अन्य माध्यमों में निवेश करना लाभकारी हो सकता है। परिजनों की चिंता रह सकती है। आपके आसपास का माहौल सकारात्मक रहेगा।

कन्या : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अधूरे कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। कारोबार में आ रही परेशानियों का समाधान हो सकता है। अपनी जीवनशैली में बदलाव ला सकते हैं। किसी के प्रति मन में ईर्ष्या का भाव न आने दें। विरोधी आपके सामने कमजोर पड़ेंगे।

तुला : पिता के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता हो सकती है। विद्यार्थियों को शिक्षा में बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। रिश्तों में तनाव कम होगा। सरकारी कार्य किसी कारणवश लंबित हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी आपसे नाराज हो सकते हैं। पूजा-पाठ में आपकी विशेष रुचि रहेगी।

वृश्चिक : आज किसी कारण अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। बातचीत के दौरान शब्दों की मर्यादा का ध्यान रखें। खानपान में असंतुलन के कारण स्वास्थ्य खराब हो सकता है। हाथ-पैरों में शिथिलता महसूस हो सकती है। शाम को कोई अच्छी खबर मिलने से मन प्रसन्न होगा।

धनु : पारिवारिक वातावरण थोड़ा भावुक रह सकता है। कानूनी मामलों में आपको विजय मिल सकती है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और दाम्पत्य संबंध मजबूत होंगे। कारोबार के विस्तार के अवसर मिलेंगे। रचनात्मक कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।

मकर : कार्यक्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा होगी। दूसरों के मामलों में अनावश्यक प्रतिक्रिया देने से बचें। कारोबार में साझेदारों के साथ तालमेल की कमी हो सकती है। बेवजह के खर्चों पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें। आपके कार्य समय पर पूरे नहीं हो पाएंगे, फिर भी आप समझदारी से परिस्थितियों को संभाल लेंगे।

कुंभ :कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। मित्रों के साथ आपके संबंध और मजबूत होंगे। बच्चों की गलतियों को अनदेखा न करें। प्रेम संबंधों में तनाव की आशंका है। शाम के समय कुछ लोग आपके काम में कमियां निकाल सकते हैं।

मीन : दिन की शुरुआत थोड़ी सुस्ती के साथ हो सकती है। घुटनों में दर्द उभर सकता है। कार्यक्षेत्र में बार-बार रणनीति बदलना नुकसानदायक हो सकता है। जब तक आपके काम पूरे न हों, उनसे पीछे न हटें। कानूनी मामले आपके पक्ष में रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों की आय बढ़ सकती है।