{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Rashifal : मेष से मीन राशि तक आज का दिन कैसा रहेगा, जानिए राशिफल

 


दिनांक : 02/09/2026

संवत : 2083

मास : भाद्रपद

तिथि : षष्ठी तिथि 04:25 AM, 03 सितम्बर तक उपरांत सप्तमी

वार : बुधवार

सूर्योदय : 6:16 AM

सूर्यास्त : 6:57 PM

ऋतु : शरद

अयन : दक्षिणायन

नक्षत्र : भरणी 01:43 AM, 03 सितम्बर तक उपरांत कृत्तिका

योग : ध्रुव योग 09:12 PM तक, उसके बाद व्याघात योग

करण : गर 05:21 PM तक, बाद वणिज 04:25 AM, 03 सितम्बर तक, बाद विष्टि

चन्द्रमा : मेष राशि पर संचार करेगा

राहु काल : 12:36 PM से 02:11 PM तक


दिन का चौघड़िया :

लाभ : 06:16 ए एम से 07:51 ए एम

अमृत : 07:51 ए एम से 09:26 ए एम

काल : 09:26 ए एम से 11:01 ए एम

शुभ : 11:01 ए एम से 12:36 पी एम

रोग : 12:36 पी एम से 02:11 पी एम

उद्वेग : 02:11 पी एम से 03:47 पी एम

चर : 03:47 पी एम से 05:22 पी एम

लाभ : 05:22 पी एम से 06:57 पी एम


रात्रि का चौघड़िया :

उद्वेग : 06:57 पी एम से 08:22 पी एम

शुभ : 08:22 पी एम से 09:47 पी एम

अमृत : 09:47 पी एम से 11:12 पी एम

चर : 11:12 पी एम से 12:36 ए एम

रोग : 12:36 ए एम से 02:01 ए एम

काल : 02:01 ए एम से 03:26 ए एम

लाभ : 03:26 ए एम से 04:51 ए एम

उद्वेग : 04:51 ए एम से 06:16 ए एम

आज का राशिफल :

मेष :
आज अपने सिद्धांतों की व्याख्या और पुनर्मुल्यांकन का दिन है। आप पिछले फैसलों के लिए खुद से और अपने साथी से भी सवाल कर सकते हैं। फिर भी आप उसके प्रति बहुत अच्छे बने रहेंगे और उससे भी बदले में यही उम्मीद रखेंगे। जब पुराने विचारों से कोई काम बनता दिखाई न दे रहा हो तो नए विचारों को अपना लेने में कोई बुराई नहीं है।

वृषभ :
आज आप किसी असम्भाव्य साझेदारी की ओर कदम बढ़ा सकते हैं। इससे आपको रोमांस, रोमांच और साहसी होने की अनुभूति तो होगी परन्तु यह देखना होगा कि यह साझेदारी कितनी सफल होगी। किसी अप्रत्याशित स्रोत से समर्थन-सहायता प्राप्त हो सकती है। हालाँकि यह अवसर बहुत कम समय तक ही मिलेगा, इसलिए आपको जल्दी ही फैसला लेना होगा।

मिथुन :
आज का दिन समृद्धि के एक नए कार्यक्रम को शुरू करने के लिए बहुत अच्छा है। अगर आप किसी नयी परियोजना के बारे में काफी सोचकर भी किसी नतीजे तक नहीं पहुंच पाए हैं तो आज शुरू कर लें, आज आप जो भी करना शुरू करेंगे, सफलता जरूर मिलेगी। आज होने वाली घटनाओं से आपके वित्त सम्बन्धी नजरिये में भी बदलाव आएगा और नकारात्मकता कम होगी।

कर्क :
आपके जीवन में एक नई ऊर्जा का प्रवेश होगा। आपको अचानक यह लगने लगेगा कि जीवन में परिवार तथा करियर में संतुलन बनाना काफी आसान हो गया है। आपकी सारी हिचकिचाहट दूर हो जाएगी और आपके सब कामों में नया आत्मविश्वास दिखाई देगा। आप घर या कार्यस्थल पर किसी करीबी की असमंजस की भावना को भी आज दूर कर पायेंगे।

सिंह :
आज आपके मुख्य शब्द आराम और राहत रहेंगे। आप पिछले कुछ दिनों से बहुत मेहनत कर रहे हैं और अब इस मेहनत का आनंद लेने की बारी है, बहुत बड़ी पार्टी ना रखें। छुट्टी का दिन शांति से बिताएं। अपने किसी विशेष प्रियजन से बात कर लेने से आपको बहुत संतुष्टि मिलेगी।

कन्या :
इस समय लोग आपके बेहतरीन विचारों को सुनने-जानने के लिए बहुत उत्सुक हैं। आपको अब उनसे जो भी बात मनवानी है, आप आसानी से मनवा सकते हैं, इसके लिए कोई कसर न छोड़ें। अपनी अधिकार जताने की प्रवृत्ति को नियंत्रण में रखें, यह आपके खिलाफ जा सकती है। अपना दिमाग खुला रखें, आपको किसी करीबी से कोई अप्रत्याशित खबर मिल सकती है।

तुला :
आप आज ऐसे लोगों से मिलेंगे जो आपकी कमियों के बारे में जानते तो हैं लेकिन उन्हें स्वीकार करना नहीं चाहते, जैसे कि उनमें खुद में कोई कमियां नहीं हैं। ऐसे लोगों से दूरी बनाये रखें। उन अच्छे लोगों पर अपना ध्यान केन्द्रित करें जो आपको पिछले कुछ वर्षों में मिले हैं और उनसे दुबारा संपर्क साधने की कोशिश करें।

वृश्चिक :
आप सकारात्मक तरंगों से भरपूर हैं। लेकिन इसे औरों के साथ ना बाँटें, लोग आपकी सलाह का सम्मान नहीं करेंगे। रचनात्मक ऊर्जा से भरे होने के बावजूद भी चुपचाप बैठा रहना आपके लिए तनाव का कारण बन सकता है, लेकिन इससे परेशान न हों। आपकी पहचान को कोई नुकसान नहीं होगा, केवल इसमें देरी हो सकती है। ऐसी क्षणिक खुशियों के चक्कर में ना पड़ें जिनकी आपको बाद में काफी बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है।

धनु :
आप एक आशावादी व्यक्ति हैं और आज यह बात सबको जानने देने और इससे लाभ उठाने का दिन है। इससे आपकी छवि एक प्रेरणात्मक वक्ता की बनेगी, जिसकी कोशिश आप लम्बे समय से करते आ रहे हो। समाज में आपके सम्बन्ध जिन लोगों के साथ बहुत अच्छे नहीं हैं, उनके साथ भी आपके संबंधों में अब सुधार आना शुरू हो जाएगा।

मकर :
यदि आप आज थोड़े से धीरज और सहनशीलता के साथ काम लें तो आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा हो सकता है, लेकिन धीरज बनाये रखना ही सबसे बड़ी चुनौती है। समय भी आपको रेंगता सा अनुभव होगा और आप जिस गति से चाहते हैं, उससे काम नहीं हो पायेंगे। अगर आप जल्दी भी मचाएंगे तो सब गड़बड़ हो जाएगा। खुद को शांत रख पाने की किसी क्रिया के साथ दिन की शुरुआत करें।

कुंभ :
इस बात की सम्भावना है कि कोई आपके आसपास आपके विचार चुराकर आपके करियर में प्रगति करना चाहता है। इसीलिए किसी से बात करते हुए सावधान रहें। आपको इस समय बड़ी गंभीरता से अपने हित के बारे में सोचना है। अपने लम्बे समय से सहकर्मी रह चुके लोगों के साथ भी अपनी जानकारियां साझी न करें। इस दौरान धीरज से काम लेंगे तो जल्दी ही अपने शुभचिंतकों को भी पहचान जायेंगे।

मीन :
कार्यस्थल पर कोई आपके खिलाफ चुपचाप काम कर रहा है लेकिन आज आपको इस बात का पक्का सबूत मिलने वाला है कि वह कौन है। लेकिन अभी इस आदमी से ना उलझें, आपको केवल यह पता चल जाने से भी काफी मदद मिलेगी कि आपके खिलाफ कौन काम कर रहा है और आप अपने दुश्मनों को अपने रास्ते से हटाने में कामयाब रहेंगे।