{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Rashifal : धनु वालों को अवसर-चुनौती दोनों साथ, जानिए किस राशि के लिए आज क्या!

 

Panchang : 13 अक्टूबर 2026

वार: मंगलवार

विक्रम संवत: 2083

शक संवत: 1948

मास: आश्विन

पक्ष: शुक्ल पक्ष

तिथि: तृतीया रात 11:27 PM तक, इसके बाद चतुर्थी

सूर्योदय: 06:36 AM

सूर्यास्त: 06:10 PM

चन्द्रोदय: 09:05 AM

चन्द्रास्त: 07:32 PM

ऋतु: शरद

अयन: दक्षिणायन

नक्षत्र: विशाखा रात 01:43 AM, 14 अक्टूबर तक, इसके बाद अनुराधा

योग: प्रीति रात 08:24 PM तक, इसके बाद आयुष्मान

करण: तैतिल सुबह 10:46 AM तक, इसके बाद गर रात 11:27 PM तक, फिर वणिज

चन्द्रमा: तुला शाम 07:12 PM तक, इसके बाद वृश्चिक

सूर्य राशि: कन्या

सूर्य नक्षत्र: चित्रा

राहु काल: दोपहर 03:16 PM से शाम 04:43 PM तक

विशेष: तृतीय चातुर्मास का 22वाँ दिन, विंछुड़ो, रवि योग, विडाल योग

दिन का चौघड़िया : 

रोग: सुबह 06:36 AM से 08:02 AM तक

उद्वेग: सुबह 08:02 AM से 09:29 AM तक

चर: सुबह 09:29 AM से 10:56 AM तक

लाभ: सुबह 10:56 AM से दोपहर 12:23 PM तक

अमृत: दोपहर 12:23 PM से 01:50 PM तक

काल: दोपहर 01:50 PM से 03:16 PM तक

शुभ: दोपहर 03:16 PM से 04:43 PM तक

रोग: शाम 04:43 PM से 06:10 PM तक

रात्रि का चौघड़िया : 

काल: शाम 06:10 PM से 07:43 PM तक

लाभ: शाम 07:43 PM से 09:16 PM तक

उद्वेग: रात 09:16 PM से 10:50 PM तक

शुभ: रात 10:50 PM से 12:23 AM तक (14 अक्टूबर)

अमृत: रात 12:23 AM से 01:56 AM तक (14 अक्टूबर)

चर: रात 01:56 AM से 03:30 AM तक (14 अक्टूबर)

रोग: सुबह 03:30 AM से 05:03 AM तक (14 अक्टूबर)

काल: सुबह 05:03 AM से 06:36 AM तक (14 अक्टूबर)

राशिफल : 

मेष: किसी करीबी के साथ मन में चल रही बात साझा कर सकते हैं। नाराजगी और निराशा को खुलकर व्यक्त करें, बातचीत से समाधान निकलेगा। कोई चौंकाने वाली खबर मिल सकती है।

वृषभ: कोई अप्रत्याशित घटना आश्चर्यचकित कर सकती है। परिस्थितियों को समझकर सही दिशा में आगे बढ़ने का प्रयास करें। आज लिए गए निर्णय भविष्य को प्रभावित कर सकते हैं।

मिथुन: कुछ लोग आपकी सहायता के लिए आगे आएंगे। परिस्थितियां आपके पक्ष में होगी। अब तक की परेशानियों से सबक लें और उन लोगों से सावधान रहें, जिनके कारण कठिनाई हुई थी।

कर्क: जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं लेकिन आप उन्हें अच्छी तरह निभाएंगे। क्षमताओं को निखारने और चुनौतियों का सामना करने पर ध्यान दें। आप अपने प्रयासों से सफलता का आनंद ले पाएंगे।

सिंह: लाभ की संभावना के बीच खर्चों पर भी नजर रखें। ऊर्जा और आकर्षण से भरपूर रहेंगे। व्यवहार घर और कार्यस्थल पर लोगों को प्रभावित कर सकता है।

कन्या: कुछ नया करने और दूसरों को प्रभावित करने के लिए प्रेरित रहेंगे। ठोस निर्णय ले सकेंगे और पुराने कर्ज या एहसानों से मुक्ति पाने का प्रयास करेंगे। त्वरित सोच किसी जरूरतमंद की सहायता करने में काम आएगी।

तुला: करीबी के व्यवहार को लेकर संदेह हो सकता है, इसलिए बिना पर्याप्त जानकारी के निष्कर्ष न निकालें। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें और हर पहलू को तर्क की कसौटी पर परखें।

वृश्चिक:  हर व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। आज कठिन योजनाओं को अच्छी तरह पूरा कर सकते हैं। अधूरे काम निपटाकर चिंता कम करने का प्रयास करें।

धनु: नई चुनौतियां और अवसर दोनों आएंगे। आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य के लिए लगातार प्रयास करते रहें। अपनी खुशी और सेहत का भी ध्यान रखें।

मकर: पुरानी बातों को पीछे छोड़ने से वर्तमान की समस्याओं का समाधान खोजने में मदद मिल सकती है। अतीत से सीखना जरूरी है, लेकिन उसमें उलझे रहना लाभकारी नहीं।

कुंभ: नया काम शुरू करने या नई साझेदारी करने से पहले अच्छी तरह विचार करें। निजी समस्याओं और असुरक्षाओं के कारण निर्णय लेने में परेशानी हो सकती है। भविष्य की योजनाओं पर जल्दबाजी में फैसला लेने से बचें।

मीन: दूसरों को सलाह देते समय विनम्रता बनाए रखें। आपके अच्छे सुझाव भी दूसरों को प्रभावित नहीं कर पा रहे हैं, तो अपने संवाद और व्यवहार के तरीके पर ध्यान दें।