आज खास : आज चतुर्दशी तिथि 11:56 AM तक, चन्द्रमा कर्क उपरांत सिंह राशि पर, राहु काल 11:03 AM से 12:39 PM तक
दिनांक : 22/08/2025
सम्वत् : 2082
मास : भाद्रपद कृष्ण पक्ष
तिथि : चतुर्दशी तिथि 11:56 AM तक उपरांत अमावस्या
वार : शुक्रवार
सूर्योदय : 06:14 AM
सूर्यास्त : 07:04 PM
ऋतु : ग्रीष्म
अयन : उत्तरायण
नक्षत्र : आश्लेषा 12:16 AM तक उपरांत मघा
योग : वरीयान योग 02:35 PM तक, उसके बाद परिघ योग
करण : शकुनि 11:56 AM तक, बाद चतुष्पद 11:42 PM तक, बाद नाग
चन्द्रमा : आज 12:16 AM तक चन्द्रमा कर्क उपरांत सिंह राशि पर संचार करेगा
सूर्य : सूर्य सिंह राशि पर है
राहु काल : राहु काल 11:03 AM से 12:39 PM तक
दिन का चौघड़िया :
चर | 06:14 AM | 07:50 AM |
लाभ | 07:50 AM | 09:27 AM |
अमृत (वार वेला) | 09:27 AM | 11:03 AM |
काल (काल वेला) | 11:03 AM | 12:39 PM |
शुभ | 12:39 PM | 14:15 PM |
रोग | 14:15 PM | 15:52 PM |
उद्बेग | 15:52 PM | 17:28 PM |
चर | 17:28 PM | 19:04 PM |
रात का चौघड़िया :
रोग | 19:04 PM | 20:28 PM |
काल | 20:28 PM | 21:52 PM |
लाभ (काल रात्रि) | 21:52 PM | 23:16 PM |
उद्बेग | 23:16 PM | 00:39 AM |
शुभ | 00:39 AM | 02:03 AM |
अमृत | 02:03 AM | 03:27 AM |
चर | 03:27 AM | 04:51 AM |
रोग | 04:51 AM | 06:15 AM |
* अगला दिन
राशिफल
मेष : परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। सम्पत्ति को लेकर थोड़ी परेशानी होगी। प्रेमीजन से मनमुटाव होने की सम्भावना है। मौसम की वजह से सेहत में उतार-चढ़ाव होने की आशंका है। आपसे ईर्ष्या रखने वाले लोग आपकी चुगली कर सकते हैं। गलत संगत से आपको बचना चाहिये।
वृषभ : आपकी दृढ़ इच्छाशक्ति की प्रशंसा होगी। धन के लेन-देन में आपको सावधानी रखनी चाहिये। सम्पत्ति विवाद किसी की मध्यस्थता के कारण हल हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप अत्यन्त सक्रिय रहेंगे। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
मिथुन : अपने मन की बातों को विश्वसनीय लोगों से ही शेयर करें। मन में नकारात्मक विचार जन्म ले सकते हैं। जल्दबाजी में लिये गये निर्णयों के कारण परेशानी होगी। झूठ बोलने के कारण आप परेशानी में फँस सकते हैं। व्यर्थ की उलझनों के कारण आप परेशान होंगे। पारिवारिक जीवन तनाव जनित हो सकता है।
कर्क : कारोबार में मनचाहे परिणाम प्राप्त होंगे। आय और व्यय में सन्तुलन बना रहेगा। लोग आपके व्यक्तित्व से अत्यधिक प्रभावित रहेंगे। लोग अपने मन की परेशानी आपसे शेयर करेंगे। सभी कार्य समय पर पूर्ण हो जायेंगे। चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये दिन बेहतरीन है।
सिंह : कार्यक्षेत्र में आन्तरिक राजनीति का सामना करना पड़ सकता है। बच्चों का मन पढ़ाई से विचलित हो सकता है। धर्म-कर्म में मन कम लगेगा। घर में अनुशासन बनाकर रखें। विश्वासपात्र व्यक्ति आपका भरोसा तोड़ सकता है। आप कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे।
कन्या : आज आप अत्यधिक व्यस्त रहने वाले हैं। आर्थिक लाभ होने से मन की चिन्ता दूर होगी। नौकरी ढूँढ रहे युवाओं को सफलता मिल सकती है। व्यवसाय में रचनात्मक प्रयोग कर सकते हैं। गोपनीय बातों को साझा करने से बचें। इससे आपकी प्रतिष्ठा पर बुरा असर पड़ सकता है।
तुला : निजी सम्बन्धों में मजबूती आयेगी। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। आपको मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। छोटी-छोटी सफलताओं का पर्याप्त आनन्द उठायेंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों के माध्यम से आपको काफी अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।
वृश्चिक : घर में धार्मिक वातावरण रहेगा। किसी खास व्यक्ति के द्वारा की गयी आलोचना से मन दुखी हो सकता है। सहकर्मियों के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। महिलायें अपने करियर को लेकर कुछ नया प्लान कर सकती हैं। भविष्य को लेकर योजना बना सकते हैं।
धनु : आज आपको अपना मन शान्त रखने की आवश्यकता है। अपनी योजनाओं को किसी से साझा न करें। प्रतिस्पर्धियों से आपको चुनौती मिल सकती है। ससुराल पक्ष की कुछ चिन्ता रहेगी। अनुसन्धान सम्बन्धी गतिविधियों में आपका मन लगेगा। कुछ अध्यात्मिक अनुभव आपको हो सकते हैं।
मकर : राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त हो सकता है। सोशल मीडिया पर आप अत्यधिक सक्रिय रहेंगे। रोजगार के नये अवसर बनने की सम्भावना है। अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक पालन करेंगे। सहकर्मियों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। अपनी वाणी में सौम्यता बनाये रखें।कुम्भ : रुका हुआ काम सफलतापूर्वक पूरा हो जायेगा। पुरानी गलतियों से सीखने का प्रयास करें। ऑनलाइन शॉपिंग में धन खर्च होगा। छात्र पढ़ाई में काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। शत्रु आपके काम में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं। दोस्तों के साथ गम्भीर विषयों पर चर्चा करेंगे।