{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Horoscope : मंगल, केतु का साथ छोड़ने राहु पर उनकी दृष्टि समाप्त होने से बनेगी शांति, जाने आपका कैस रहेगा भविष्य 

 

मंगल, केतु का साथ छोड़ चुके हैं व राहु पर उनकी दृष्टि समाप्त होने से पूरे विश्व में राहत की स्थिति रहेगी। गुरु एवं शुक्र की युति मिथुन राशि में होने से अप्रिय घटनाओं में कमी आएगी। स्थिरता की प्राप्ति होगी। देश में व्यापार की स्थिति उत्तम रहेगी।

मेष राशि
सोम एवं मंगलवार को एकादश चंद्र का आरंभ अच्छा होगा। आय में वृद्धि होगी। बुध एवं गुरुवार को समस्याएं आ सकती हैं। शुक्रवार से समय पक्ष का होगा। सहयोग प्राप्त होगा। शनिवार सबसे अच्छा दिन रहेगा।

तुला राशि
संतान से सुख एवं सहयोग की प्राप्ति होगी। आय उत्तम बनी रहेगी। योजनाएं सफल होंगी। मंगलवार एवं बुधवार को विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। गुरुवार से लेकर शनिवार तक आय में वृद्धि में होगी।

वृषभ राशि

सोमवार एवं मंगलवार को दशम चंद्र लाभ की स्थितियां निर्मित करेगा। बुधवार को यात्रा का योग बन रहा है। गुरु एवं शुक्रवार को अत्यधिक काम के साथ धन लाभ भी होगा। शनिवार चिंताजनक हो सकता है।

वृश्चिक राशि

चतुर्थ चंद्र चिंतित रखेगा। कार्य में बाधाएं आएंगी। मंगल एवं बुधवार को समय में सुधार होगा। यात्राएं सुखद होंगी। संतान से सहयोग की प्राप्ति होगी। सप्ताहांत में पुनः प्रतिकूलता का सामना करना होगा।

मिथुन राशि
चंद्र की स्थिति पूरे सप्ताह वर्चस्व में वृद्धि कराएगी। आय में आ रहीं बाधाएं समाप्त होंगी। सप्ताहांत में योजनाएं सफल होंगी एवं विरोधियों को मात देने में सफल होंगे। बड़े कार्य आसानी से संपन्न हो जाएंगे।

धनु राशि
रवि एवं सोमवार को तृतीय चंद्र। आय में सुधार होगा। मंगल एवं बुधवार को समस्याएं आ सकती हैं। इसके बाद से कोई दिक्कत आने की संभावना नहीं है। शनिवार का दिन आरामदायक रहेगा। प्रसन्नता मिलेगी।

कर्क राशि
आरंभ में अष्टम चंद्र से आय में कमी होगी। मंगलवार एवं बुधवार से समय में सुधार होगा। आय बढ़ेगी एवं विवादों में पक्ष मजबूत होगा। गुरुवार एवं शुक्रवार शानदार दिन रहेंगे। शनिवार को चिंताएं समाप्त होंगी।

मकर राशि
समय सब प्रकार से अच्छा है, किंतु अज्ञात चिंता बनी रहेगी। सोम एवं मंगलवार को आय में सुधार रहेगा। बुध एवं गुरुवार को अधीनस्थ परेशान करेंगे। आय के मामलों में शुक्रवार एवं शनिवार कमजोर रहेगा।

सिंह राशि
आज एवं कल समय सर्वप्रकार अनुकूल रहेगा। आय में वृद्धि होगी। मंगल एवं बुधवार को परेशानियां आ सकती हैं। गुरुवार को व्यय की अधिकता होगी। शुक्रवार एवं शनिवार को भाग्य का साथ प्राप्त होगा।

कुंभ राशि
रवि एवं सोमवार को धन की आवक अच्छी रहेगी। विरोधियों को परास्त करने में सफल होंगे। बुध एवं गुरुवार को आगंतुक आ सकते हैं। शुक्र एवं शनिवार अनुकूल दिन रहेंगे। कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी।

कन्या राशि

आरंभ में भविष्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। मंगलवार से सुधार आएगा। आय में वृद्धि होगी। बुधवार को भी समय पक्ष का रहेगा। गुरुवार से समय पुनः प्रतिकूल हो जाएगा। व्यय की अधिकता हो सकती है।

मीन राशि

रविवार एवं सोमवार को सहयोग की अपेक्षा बेकार जाएगी। मंगल से योग्यतानुसार कार्य प्राप्त होंगे। बुध एवं गुरुवार को अटके कार्यों में गति आएगी। शुक्र एवं शनिवार को बाधा आएगी, किंतु शीघ्र दूर भी हो जाएगी।