{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Planet Direction : बृहस्पति का कर्क से मिथुन में होगा गोचर, इस राशि के लोगों को मिलेगी ऋण से मुक्ति

विभिन्न राशियों के जातकों को मिलेंगे अलग-अलग परिणाम

 

ज्ञान बुद्धि, धार्मिक और भाग्य के कारक ग्रह बृहस्पति अपनी उच्च राशि कर्क को छोड़कर उल्टी चाल (बक्री) से शुक्रवार शाम 7.20 बजे मिथुन राति में प्रवेश करेंगे। इस बदलाव कर आगामी दिनों में अलग-अलग क्षेत्रों में असर नजर आएगा।

ज्योतिषाचार्य पं. दामोदर प्रसाद शर्मा के मुताबिक कर्क, वृश्चिक व मीन राशि को छोड़कर सभी राशि के जातकों को विशेष फायदा मिलेगा। इसके अलावा 16 दिसंबर से सूर्य, मंगल सहित अन्य ग्रहों से समसप्तक योग बनेगा। इससे पहाड़ों में हिमपात और मैदानी इलाकों में शीतलहर का असर बढ़ेगा। बृहस्पति ग्रह तीन दिसंबर को राशि बदलेगा और 11 मार्च 2026 तक मिथुन राशि में वक्री रहेगा।

राशियों पर पड़ेगा यह असर 

मेष: आत्मविश्वास पराक्रम में वृद्धि।
वृषभ आर्थिक दृष्टि से शुभ समय। धन संचय के प्रयास सफल होंगे।
मिथुन: मान-सम्मान में वृद्धि होगी और ज्ञान में विस्तार होगा।
कर्क: आध्यात्मिक उन्नति होगी, अनावश्यक खर्चा पर नियंत्रण रखें।
सिंह आर्थिक स्थित्ति बेहतर, प्रेम संबंध में मजबूती आएगी
कन्या: कार्यस्थल पर प्रतिष्ठा बढ़ने और पदोन्नति की संभावना।
तुला : समय भाग्य का पूरा साथ दिलाएगा, धार्मिक यात्राओं के योग।
वृश्चिक : पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले हल होंगे
धनु : जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा
मकर: ऋण से मुक्ति मिलेगी, स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा
कुंभ : रचनात्मकता और बौद्धिक क्षमता बढ़ेगी, निवेश में सावधानी बरतें
मीन : भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि