{"vars":{"id": "127470:4976"}}

आज खास : आज द्वादशी तिथि 07:05 AM तक, चन्द्रमा वृषभ उपरांत मिथुन राशि पर, राहु काल 04:05 PM से 05:46 PM तक

 

दिनांक : 22/07/2025 

सम्वत् : 2082 

मास : श्रावण कृष्ण पक्ष

तिथि : आज  द्वादशी तिथि 07:05 AM तक उपरांत त्रयोदशी तिथि 04:39 AM तक उपरांत चतुर्दशी

वार :  मंगलवार 

सूर्योदय : 05:58 AM 

सूर्यास्त : 07:28 PM 

ऋतु : ग्रीष्म 

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र :  म्रृगशीर्षा 07:24 PM तक उपरांत आद्रा

योग :  ध्रुव योग 03:31 PM तक, उसके बाद व्याघात योग

करण :  तैतिल 07:06 AM तक, बाद गर 05:51 PM तक, बाद वणिज 04:40 AM तक, बाद विष्टि 

चन्द्रमा : आज चन्द्रमा वृषभ उपरांत मिथुन राशि पर संचार करेगा

सूर्य : सूर्य कर्क राशि पर है

राहु काल :  राहु काल 04:05 PM से 05:46 PM तक

दिन का चौघड़िया :

रोग 05:58 AM 07:39 AM
उद्बेग (वार वेला) 07:39 AM 09:20 AM
चर 09:20 AM 11:01 AM
लाभ 11:01 AM 12:43 PM
अमृत 12:43 PM 14:24 PM
काल (काल वेला) 14:24 PM 16:05 PM
शुभ 16:05 PM 17:46 PM
रोग 17:46 PM 19:28 PM

रात का चौघड़िया  :

काल 19:28 PM 20:46 PM
लाभ (काल रात्रि) 20:46 PM 22:05 PM
उद्बेग 22:05 PM 23:24 PM
शुभ 23:24 PM 00:43 AM
अमृत 00:43 AM 02:02 AM
चर 02:02 AM 03:21 AM
रोग 03:21 AM 04:39 AM
काल 04:39 AM 05:58 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : विद्यार्थियों को नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। जॉब में बदलाव करने की योजना भी बना सकते हैं। सरकारी काम थोड़े प्रयासों से पूर्ण हो जायेंगे। बच्चे शिक्षा और करियर में सन्तुलन बनाकर रखें। अपनी क्षमताओं का कुशल प्रयोग कर पायेंगे।

वृषभ : आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आयात-निर्यात सम्बन्धी कारोबार में लाभ हो सकता है। आपके जनसम्पर्क का दायरा विस्तृत होगा। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें। किसी से उलझने के बजाय शान्तिपूर्वक मामलों को हल करें। परिवारजनों के साथ खुशनुमा समय व्यतीत करेंगे।

मिथुन : कार्यक्षेत्र में आपके प्रमोशन की चर्चा चल सकती है। घर में प्रियजनों का आगमन हो सकता है। टीमवर्क के कारण सभी काम पूर्ण हो जायेंगे। आप समय का सार्थक प्रयोग अपने लाभ के लिये कर पायेंगे। अपने प्रेमी को प्रपोज कर सकते हैं। जीवनसाथी से सलाह लेकर नया काम शुरू करें।

कर्क : आज दोपहर में सिर में दर्द और भारीपन की समस्या हो सकती है। आज कुछ समय मित्रों के सानिध्य में बितायें। उधार दिया हुआ धन वापस मिलने में समस्या आयेगी। बजट को ध्यान में रखते हुये ही धन निवेश करें। किसी नकारात्मक विचार के कारण आपका मन खराब हो सकता है।

सिंह : नया कारोबार शुरू करना चाह रहे हैं तो उसकी योजना आज बना सकते हैं। आपकी सफलता के पीछे एकाग्रता और समर्पण का बड़ा हाथ रहेगा। दोस्तों से भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। आपको आशावादी बने रहना चाहिये। घर की आन्तरिक साज-सज्जा में कुछ सुधार कर सकते हैं। सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त हो सकता है।

कन्या : अविवाहित लड़कियों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। अपनी गुप्त बातें किसी से शेयर न करें। पुरानी गलतियों को दोहराने से बचें। परिवार में सुख-शान्ति का वातावरण रहेगा। उत्तम कार्यशैली के कारण आपको सफलता मिलेगी। धन सम्बन्धी मामलों के लिये दिन अच्छा है।

तुला : आज पूरा दिन आनन्द में व्यतीत होगा। बच्चों को लेकर आपकी चिन्ता दूर होगी। अधिकारी आपके विरुद्ध व्यवहार कर सकते हैं। सोच-समझकर ही आपको निर्णय लेना चाहिये। आपकी सलाह से लोगों को लाभ मिलेगा। खर्चों की तुलना में आपकी आय अधिक रहेगी।

वृश्चिक : कार्यक्षेत्र में रुकावटें आ सकती है। नयी तकनीक का प्रयोग सीख सकते हैं। बड़े भाई-बहनों के स्वास्थ्य की चिन्ता होगी। मन लगाकर सभी काम करें तो सफलता मिलेगी। छोटी-छोटी बातों को तूल देने से बचें। व्यवसाय में क्रोध के कारण नुकसान हो सकता है।

धनु : घर का वातावरण अत्यन्त सकारात्मक रहेगा। राजनैतिक सम्बन्धों का उत्तम लाभ उठा पायेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका नियन्त्रण रहेगा। विदेश से नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। मन लगाकर अपना काम करें। साझेदारी वाले व्यापार में धन लाभ होगा।

मकर : आपके मित्र आपको कुछ उपहार दे सकते हैं। अपनी बातों को दूसरों के ऊपर न थोपें। निर्माण कार्यों से जुड़े कारोबार में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। अपरिचित लोगों से अधिक मेल-मिलाप न करें। खोई हुयी वस्तु आपको वापस मिल सकती है। आज आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी।

कुम्भ : आज कोई पुराना विवाद दूर होगा। परिजनों से अपने मन की बातें शेयर कर तरोताजा महसूस करेंगे। बनते कार्यों में आ रही रुकावटें दूर होंगी। इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। प्रेमी जन से विवाह को लेकर सम्भावना बन रही है। गलत प्रवृत्ति के लोगों से आपको दूरी बनानी चाहिये।

मीन : आलस्य के कारण आपके काम बाधित हो सकते हैं। करियर में अस्थिरता रहेगी। कटु भाषा बोलने के कारण लोग आपसे नाराज रहेंगे। विधिक मामलों में छोटी-छोटी गलतियों के कारण समस्या होगी। लोग पीठ पीछे आपकी आलोचना करेंगे। मौसमी बीमारियों के शिकार हो सकते हैं।