{"vars":{"id": "127470:4976"}}

आज खास : आज द्वितीया तिथि 10:34 AM तक, चन्द्रमा कुंभ राशि पर, राहु काल 07:47 AM से 09:25 AM तक

 

दिनांक : 11/08/2025 

सम्वत् : 2082 

मास : भाद्रपद कृष्ण पक्ष

तिथि : द्वितीया तिथि 10:34 AM तक उपरांत तृतीया 

वार :  सोमवार 

सूर्योदय : 06:09 AM 

सूर्यास्त : 07:14 PM 

ऋतु : ग्रीष्म 

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र :  शतभिषा 01:00 PM तक उपरांत पूर्वभाद्रपदा 

योग :  अतिगण्ड योग 09:33 PM तक, उसके बाद सुकर्मा योग 

करण : गर 10:34 AM तक, बाद वणिज 09:39 PM तक, बाद विष्टि

चन्द्रमा :  आज चन्द्रमा कुंभ राशि पर संचार करेगा

सूर्य : सूर्य कर्क राशि पर है

राहु काल :  राहु काल 07:47 AM से 09:25 AM तक

दिन का चौघड़िया :

अमृत 06:09 AM 07:47 AM
काल (काल वेला) 07:47 AM 09:25 AM
शुभ 09:25 AM 11:03 AM
रोग 11:03 AM 12:41 PM
उद्बेग 12:41 PM 14:20 PM
चर 14:20 PM 15:58 PM
लाभ (वार वेला) 15:58 PM 17:36 PM
अमृत 17:36 PM 19:14 PM

रात का चौघड़िया  :

चर 19:14 PM 20:36 PM
रोग 20:36 PM 21:58 PM
काल 21:58 PM 23:20 PM
लाभ (काल रात्रि) 23:20 PM 00:42 AM
उद्बेग 00:42 AM 02:03 AM
शुभ 02:03 AM 03:25 AM
अमृत 03:25 AM 04:47 AM
चर 04:47 AM 06:09 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : कार्यक्षेत्र में लक्ष्य प्राप्त होने से मन बहुत प्रसन्न रहेगा। कारोबार में अचानक धन लाभ हो सकता है। सभी कार्य उत्साहपूर्वक करेंगे। सुख के साधनों पर आप धन खर्च कर सकते हैं। बड़े भाई बहनों से मनमुटाव हो सकता है। लोग आपके प्रति काफी अच्छा भाव रखेंगे।

वृषभ : आपकी विचारधारा से काफी लोग प्रभावित रहेंगे। कारोबार में बड़ा परिवर्तन कर सकते हैं। भाइयों के साथ सम्पत्ति विवाद खत्म होंगे। यात्रा से आपको लाभ मिलेगा। विनिर्माण कार्यों से जुड़े लोगों की आय बढ़ सकती है। सहकर्मियों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे।

मिथुन : उच्च अधिकारियों के साथ झगड़ा हो सकता है। व्यापार में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। प्रेमी जन के साथ अच्छा समय बितायेंगे। खर्च बढ़ने से आपके कुछ काम प्रभावित होंगे। अत्यधिक लालच से आपको बचना चाहिये। आप रिश्तों को अच्छी तरह से निभायेंगे, लेकिन आपको दूसरी तरफ से वैसा सहयोग पर्याप्त मात्रा में नहीं मिलेगा।

कर्क : अपने पद का दुरुपयोग न करें। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी करना उचित नहीं है। किसी मूल्यवान वस्तु के गुमने की आशंका है। पुराने रोग उभर सकते हैं। पुरुष जातकों को महिलाओं के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखना चाहिये।

सिंह : आज का दिन आपके लिये आनन्ददायक रहने वाला है। मित्रों के साथ आपके सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी योग्यता की प्रशंसा होगी। अति उत्साह में काम बिगड़ सकते हैं। भूमि-सम्पत्ति को लेकर होने वाले विवादों का निपटारा होगा।

कन्या : व्यवसाय में नये अनुबन्ध होने के योग बन रहे हैं। आपके विरोधी आपको नीचा दिखाने का प्रयास करेंगे। व्यस्तता के बावजूद आज कहीं घूमने के लिये जा सकते हैं। आपका मन प्रसन्न रहेगा। नये सम्पर्कों से आपको लाभ प्राप्त होगा।

तुला : बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों को नौकरी की चिन्ता हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। बुरी आदतों को छोड़ने का प्रयास करें। गुप्त शत्रुओं से आपको सावधान रहना चाहिये। गैस और एसिडिटी की समस्या हो सकती है।

वृश्चिक : अधीनस्थ कर्मचारियों का काफी अच्छा सहयोग मिलेगा। हल्के और सुपाच्य भोजन का सेवन करें। मौसम में परिवर्तन के कारण स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है। क्रोध को अपने ऊपर हावी न होने दें। अपने काम की गुणवत्ता में कमी न आने दें। प्रशासन के लोगों से आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है।

धनु : महत्वपूर्ण लोगों के साथ आपके सम्बन्ध मजबूत होंगे। सरकारी कार्यों में आपको सफलता मिल सकती है। आपको बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। कोई बड़ी डील आपको मिल सकती है। कोर्ट सम्बन्धी मामलों में आपको विजय प्राप्त होने के योग बन रहे हैं।

मकर : व्यापार में आपको कुछ आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। महिलाओं को स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या हो सकती है। मानसिक शान्ति में कमी रहेगी। एसिडिटी और गैस की समस्या हो सकती है। बोलचाल के दौरान शब्दों का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें।

कुम्भ : आप व्यवसाय को लेकर लोन ले सकते हैं। बच्चों और परिवार के साथ अच्छा समय बितायेंगे। आपके सामाजिक दायरे में वृद्धि होगी। राजनीति से जुड़े लोगों की छवि बहुत अच्छी होगी।

मीन : जॉब में आपके ऊपर अचानक काफी दबाव बढ़ने वाला है। माता-पिता से बहसबाजी न करें। आपके काम अन्तिम समय में खराब हो सकते हैं। सन्तान के भविष्य की चिन्ता हो सकती है। भ्रमित करने वाले समाचारों से दूरी बनाकर रखें। अनावश्यक यात्रा हो सकती है।