Rashifal : तुला वालों की इच्छा पूर्ति, कुंभ को लाभ, जानिए किस राशि के लिए कैसा दिन!
13 नवम्बर 2026, शुक्रवार
पंचांग : बीकानेर, राजस्थान
विक्रम संवत: 2083
शक संवत: 1948
गुजराती संवत: 2083
मास: कार्तिक
पक्ष: शुक्ल पक्ष
तिथि: चतुर्थी रात 08:42 PM तक, तत्पश्चात पंचमी
वार: शुक्रवार
सूर्योदय: 06:57 AM
सूर्यास्त: 05:45 PM
चन्द्रोदय: 10:35 AM
चन्द्रास्त: 08:40 PM
ऋतु: शरद (वैदिक)
अयन: दक्षिणायण
नक्षत्र: मूल शाम 05:17 PM तक, तत्पश्चात पूर्वाषाढ़ा
योग: धृति सुबह 05:23 AM, 14 नवम्बर तक, तत्पश्चात शूल
करण: वणिज सुबह 07:24 AM तक, विष्टि रात 08:42 PM तक, तत्पश्चात बव
चन्द्र राशि: धनु
सूर्य राशि: तुला
सूर्य नक्षत्र: विशाखा
विशेष: चतुर्थ चातुर्मास का 23वाँ दिन, नागुला चविथी, लाभ चतुर्थी, भद्रा, गण्ड मूल, रवि योग।
दिन का चौघड़िया :
चर : 06:57 AM से 08:18 AM तक।
लाभ : 08:18 AM से 09:39 AM तक।
अमृत : 09:39 AM से 11:00 AM तक।
काल : 11:00 AM से 12:21 PM तक।
शुभ : 12:21 PM से 01:42 PM तक।
रोग : 01:42 PM से 03:03 PM तक।
उद्वेग : 03:03 PM से 04:24 PM तक।
चर : 04:24 PM से 05:45 PM तक।
रात्रि का चौघड़िया :
रोग : 05:45 PM से 07:24 PM तक।
काल : 07:24 PM से 09:03 PM तक।
लाभ : 09:03 PM से 10:42 PM तक।
उद्वेग : 10:42 PM से 12:21 AM, 14 नवम्बर तक।
शुभ : 12:21 AM से 02:00 AM, 14 नवम्बर तक।
अमृत : 02:00 AM से 03:39 AM, 14 नवम्बर तक।
चर : 03:39 AM से 05:18 AM, 14 नवम्बर तक।
रोग : 05:18 AM से 06:57 AM, 14 नवम्बर तक।
राशिफल :
मेष : दाम्पत्य जीवन में थोड़ी परेशानी हो सकती है। गैस और एसिडिटी के कारण स्वास्थ्य संबंधी असुविधा हो सकती है। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आज किसी को धन उधार देने से बचें। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव अधिक रहेगा।
वृषभ : किसी जरूरी काम में अधिक धन खर्च करना पड़ सकता है। दूसरों से बहुत अधिक अपेक्षाएं न रखें। आज मेहनत अधिक करनी होगी। मन को शांत रखें और अपनी गलतियों से सीख लें। मन में किसी प्रकार की आशंका बनी रह सकती है।
मिथुन : नया कारोबार शुरू करने में आसानी रहेगी। अपने विचारों को सकारात्मक बनाए रखें। पुराने ऋण चुकाने में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। आपकी महत्वाकांक्षाएं पूरी हो सकती हैं और परिवार के सदस्य आपसे प्रसन्न रहेंगे।
कर्क : आज का दिन पहले की तुलना में बेहतर रहेगा। कठिन समस्याओं का उचित समाधान मिलेगा। हालांकि, स्वार्थी प्रवृत्ति के कारण कुछ लोग आपसे दूरी बना सकते हैं। किसी मित्र को धन उधार देना पड़ सकता है। भावुकता में आकर निर्णय न लें। स्वास्थ्य में थोड़ी कमजोरी महसूस हो सकती है।
सिंह : कार्यक्षेत्र की व्यवस्था में बदलाव की योजना बना सकते हैं। शंकालु स्वभाव के कारण नुकसान उठाना पड़ सकता है। परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं। पति-पत्नी के बीच संबंध मधुर रहेंगे। खर्चों को नियंत्रित करने का प्रयास करें।
कन्या : परिवार के सभी सदस्य आपसे प्रसन्न रहेंगे, लेकिन धन संबंधी मामलों में रुकावट आ सकती है। किसी गलत कार्य की ओर प्रवृत्त होने की आशंका है, इसलिए सतर्क रहें। अतिरिक्त जिम्मेदारी लेने से बचें। लक्ष्य हासिल करने में कठिनाइयां आ सकती हैं और व्यर्थ की यात्रा करनी पड़ सकती है।
तुला : मन की कोई खास इच्छा पूरी हो सकती है। किसी प्रिय रिश्तेदार के आगमन से दिन आनंदपूर्वक बीतेगा। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। अपनी रुचि के अनुसार कार्य मिलने से संतुष्टि रहेगी। जीवनसाथी के साथ मन की बातें खुलकर साझा कर सकते हैं।
वृश्चिक : अचानक कुछ परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। प्रेम संबंधों में समझौते करने पड़ सकते हैं। परिवार की जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभाना होगा। सिरदर्द और बुखार जैसी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। जीवनस्तर बेहतर बनाने का प्रयास करें। आप चुनौतियों को स्वीकार करने के लिए उत्साहित रहेंगे।
धनु : आज आपका पूरा ध्यान व्यवसाय पर रहेगा। बच्चे पढ़ाई को लेकर गंभीर नजर आएंगे। मन में नई व्यावसायिक योजनाएं बनेंगी। जीवनस्तर में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करेंगे। घर की सुख-सुविधाओं और संसाधनों पर धन खर्च होगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
मकर : जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। अपने काम और योग्यता पर विश्वास बनाए रखना जरूरी है। अहंकारी व्यवहार के कारण लोग आपसे दूरी बना सकते हैं। आज किसी काम में मन ठीक से नहीं लगेगा। जरूरी न हो तो लेन-देन से बचें। तनाव के कारण नींद भी प्रभावित हो सकती है।
कुम्भ : व्यापार में अच्छा लाभ प्राप्त होगा। दूसरों की मदद करने से मन प्रसन्न रहेगा। राजनीतिक मामलों में सावधानी बरतें। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने में समय व्यर्थ हो सकता है। किसी पुरानी बीमारी से राहत मिलने की संभावना है और घर की व्यवस्था में सुधार आएगा।
मीन : जीवनसाथी के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे। घर के अटके हुए कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। समाज में आपके व्यक्तित्व की सराहना होगी। अपनी कार्यप्रणाली को गोपनीय रखें। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी, हालांकि विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर थोड़े लापरवाह हो सकते हैं।