{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Rashifal: धनु वालों की बाधाएं दूर, जानिए किस राशि के लिए कैसा दिन!

 

5 नवम्बर 2026, बृहस्पतिवार

विक्रम संवत: 2083

शक संवत: 1948

गुजराती संवत: 2082

मास: कार्तिक (पूर्णिमान्त), आश्विन (अमान्त)

पक्ष: कृष्ण पक्ष

तिथि: एकादशी - 10:35 AM तक, इसके बाद द्वादशी

वार: बृहस्पतिवार

सूर्योदय: 06:51 AM

सूर्यास्त: 05:50 PM

चन्द्रोदय: 04:01 AM, 6 नवम्बर

चन्द्रास्त: 03:17 PM

ऋतु: हेमन्त (द्रिक), शरद (वैदिक)

अयन: दक्षिणायण

नक्षत्र: उत्तराफाल्गुनी - 03:55 AM, 6 नवम्बर तक, इसके बाद हस्त

योग: वैधृति - 05:10 AM, 6 नवम्बर तक, इसके बाद विष्कम्भ

करण: बालव - 10:35 AM तक, कौलव - 10:30 PM तक, इसके बाद तैतिल

चन्द्रमा: सिंह - 09:34 AM तक, इसके बाद कन्या

सूर्य राशि: तुला

सूर्य नक्षत्र: स्वाति

राहु काल: 01:43 PM से 03:05 PM तक

विशेष: चतुर्थ चातुर्मास का 15वाँ दिन, कृष्ण पद्मनाभ द्वादशी, गोवत्स द्वादशी, रमा एकादशी, विडाल योग

दिन का चौघड़िया :

शुभ : 06:51 AM से 08:13 AM तक।

रोग : 08:13 AM से 09:35 AM तक।

उद्वेग : 09:35 AM से 10:58 AM तक।

चर : 10:58 AM से 12:20 PM तक।

लाभ : 12:20 PM से 01:43 PM तक।

अमृत : 01:43 PM से 03:05 PM तक।

काल : 03:05 PM से 04:27 PM तक।

शुभ : 04:27 PM से 05:50 PM तक।

रात्रि का चौघड़िया :

अमृत : 05:50 PM से 07:27 PM तक।

चर : 07:27 PM से 09:05 PM तक।

रोग : 09:05 PM से 10:43 PM तक।

काल : 10:43 PM से 12:20 AM, 6 नवम्बर तक।

लाभ : 12:20 AM से 01:58 AM, 6 नवम्बर तक।

उद्वेग : 01:58 AM से 03:36 AM, 6 नवम्बर तक।

शुभ : 03:36 AM से 05:14 AM, 6 नवम्बर तक।

अमृत : 05:14 AM से 06:51 AM, 6 नवम्बर तक।

राशिफल :

मेष: आज अपना आत्मविश्वास बनाए रखें। प्रेमीजन आपकी ओर आकर्षित रहेंगे। बुजुर्गों की सेवा में सक्रिय रहेंगे और समाज में सम्मान मिलेगा। किसी बड़ी योजना में धन निवेश कर सकते हैं। आपकी आलोचना करने वाले लोग भी आपकी प्रशंसा करेंगे।

वृषभ: जीवनसाथी के साथ एकांत में समय बिताना पसंद करेंगे। संपत्ति से जुड़ी बड़ी डील हो सकती है। साझेदारी में नया व्यापार शुरू करने की योजना बन सकती है। आपकी बनाई योजना सफल होने की संभावना है। जरूरतमंद लोगों की मदद करेंगे।

मिथुन: अपनी मानसिकता में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करें। दोस्तों के साथ किसी विशेष विषय पर चर्चा हो सकती है। किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। पैरों में खिंचाव की समस्या हो सकती है। घर में अचानक मेहमान आ सकते हैं। बेवजह के विवादों से बचें।

कर्क: आज का दिन काफी शुभ रहने वाला है। अपने काम से संतुष्ट नहीं हैं तो करियर बदलने के विकल्पों पर विचार कर सकते हैं। मित्रों और दूर रहने वाले परिजनों से वीडियो कॉल पर बातचीत हो सकती है। सोच-समझकर बोलें और धन बचाने का प्रयास करें।

सिंह: कार्यक्षेत्र में अनुशासन की कमी से कामकाज अस्त-व्यस्त हो सकता है। मेहनत का अपेक्षित परिणाम नहीं मिलने की संभावना है। व्यापार से जुड़े लोग लेन-देन में सावधानी रखें। जीवनसाथी से सलाह लेना लाभकारी रहेगा। माता की सेहत का ध्यान रखें।

कन्या: अचानक विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं। पुराने काम की प्रशंसा होगी। घरेलू कार्यों में व्यस्तता रहेगी। अधिकारी आपकी आय बढ़ाने पर विचार कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में सावधानी रखें। शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतरीन सफलता मिलने के योग हैं।

तुला: मेहनत से समझौता न करें। कुछ समय एकांत और शांति में बिताएं। आपके व्यवहार से कुछ लोग नाराज हो सकते हैं, इसलिए अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखें। गृहस्थ जीवन में थोड़ी अशांति हो सकती है। नकारात्मक लोगों की संगत से दूर रहें।

वृश्चिक: नए व्यावसायिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। बड़ी परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। परिवार की जिम्मेदारियां आपके ऊपर आ सकती हैं। भाग्य का साथ मिलेगा और रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

धनु: सरकारी कार्यों में आ रही बाधाएं दूर हो सकती हैं। विरोधियों पर आपका प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार में अच्छा धन लाभ होने के योग हैं। परेशानियों का डटकर मुकाबला करेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। वाणी और व्यवहार में संतुलन बनाए रखें।

मकर: रिश्तों में मधुरता आएगी। किसी बड़ी कंपनी से नौकरी का अवसर मिल सकता है। दोपहर के बाद कामकाज में सफलता मिलने के योग हैं। वित्तीय मामलों में लाभ होगा, लेकिन अनावश्यक खर्च भी सामने आ सकते हैं। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर गंभीर रहेंगे।

कुंभ: आज परिवार के लोगों की चिंता रह सकती है। सहकर्मियों के साथ व्यवहार में सतर्क रहें। बड़े कार्यों में निवेश करने से बचें और किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। मानसिक थकान महसूस हो सकती है।

मीन: जीवनसाथी का व्यवहार आपका मनोबल बढ़ाएगा। आपकी बुद्धिमत्ता की प्रशंसा होगी। कार्यक्षेत्र में मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। दिनचर्या में सुधार कर सकते हैं। लोग आपकी विचारधारा से सहमत होंगे।