{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Rashifal : वृषभ वालों के लिए नई शुरुआत का समय, जानिए किस राशि के लिए क्या!

 

दैनिक पंचांग एवं राशिफल

दिनांक : 31 अक्टूबर 2026

संवत् : 2083 सिद्धार्थी, विक्रम संवत्

शक संवत् : 1948 पराभव

गुजराती संवत् : 2082 पिङ्गल

मास : कार्तिक

पक्ष : कृष्ण पक्ष

तिथि : षष्ठी शाम 04:57 PM तक, तत्पश्चात सप्तमी

वार : शनिवार

सूर्योदय : 06:47 AM

सूर्यास्त : 05:53 PM

चन्द्रोदय : 10:50 PM

चन्द्रास्त : 12:09 PM

ऋतु : शरद ऋतु

अयन : दक्षिणायन

नक्षत्र : आर्द्रा सुबह 07:12 AM तक, तत्पश्चात पुनर्वसु 01 नवम्बर को सुबह 05:39 AM तक, फिर पुष्य

योग : सिद्ध शाम 05:31 PM तक, तत्पश्चात साध्य

करण : वणिज शाम 04:57 PM तक, तत्पश्चात विष्टि 01 नवम्बर को सुबह 03:51 AM तक, फिर बव

चन्द्रमा : मिथुन राशि में 01 नवम्बर को रात 12:00 AM तक, तत्पश्चात कर्क राशि में

सूर्य राशि : तुला

सूर्य नक्षत्र : स्वाती

विशेष : भद्रा, त्रिपुष्कर योग, रवि योग, आडल योग एवं विडाल योग।

दिन का चौघड़िया :

काल : 06:47 AM से 08:10 AM तक

शुभ : 08:10 AM से 09:34 AM तक

रोग : 09:34 AM से 10:57 AM तक

उद्बेग : 10:57 AM से 12:20 PM तक

चर : 12:20 PM से 01:43 PM तक

लाभ : 01:43 PM से 03:07 PM तक

अमृत : 03:07 PM से 04:30 PM तक

काल : 04:30 PM से 05:53 PM तक

रात का चौघड़िया :

लाभ : 05:53 PM से 07:30 PM तक

उद्बेग : 07:30 PM से 09:07 PM तक

शुभ : 09:07 PM से 10:44 PM तक

अमृत : 10:44 PM से 12:20 AM तक (01 नवम्बर)

चर : 12:20 AM से 01:57 AM तक (01 नवम्बर)

रोग : 01:57 AM से 03:34 AM तक (01 नवम्बर)

काल : 03:34 AM से 05:11 AM तक (01 नवम्बर)

लाभ : 05:11 AM से 06:48 AM तक (01 नवम्बर)

राशिफल : 

मेष : किसी वादे या निजी संबंध के कारण कुछ समय के लिए अपने काम को प्राथमिकता से हटाना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ विवाद और गलतफहमियों से बचें। थोड़ी योजना बनाकर चलेंगे तो दोनों जिम्मेदारियां संभाल पाएंगे।

वृषभ : आज आपके व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। कोई अपनी नितांत व्यक्तिगत भावनाएं भी आपके सामने जाहिर कर सकता है। कड़वे अनुभवों को  छोड़कर नई शुरुआत करें। नकारात्मकता दूर करेंगे तो रिश्तों में नई ऊर्जा महसूस होगी।

मिथुन : पुरानी गलतियों और अनुभवों से सीखें, लेकिन उन्हें वर्तमान पर हावी न होने दें। जीवन की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं को सुलझाने की दिशा में बड़ा कदम उठा सकेंगे।

कर्क : लेखन और संवाद कौशल को बेहतर बनाने के लिए प्रयास कर सकते हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति से मार्गदर्शन लेना लाभकारी रहेगा। उन लोगों को भी समय दें जो लंबे समय से आपका ध्यान और साथ चाहते हैं।

सिंह : दिन की शुरुआत  उलझन के साथ लेकिन किसी आध्यात्मिक प्रवृत्ति वाले व्यक्ति का मार्गदर्शन  सही दिशा दिखा सकता है। तीर्थ यात्रा की संभावना भी बन सकती है। दोपहर बाद समय बेहतर रहेगा और मित्रों के साथ आनंद के पल बिताने का अवसर मिलेगा।

कन्या : अचानक बदलाव के कारण पहले से बनी योजनाएं बदलनी पड़ सकती हैं। अप्रत्याशित घटनाओं के चलते छोटे-मोटे कई काम प्रभावित हो सकते हैं। जिम्मेदारी से काम लें और परिस्थितियों के अनुसार अपनी प्राथमिकताएं तय करें।

तुला : सकारात्मक और शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। परिवार के साथ समय बिताएं और खुशियां साझा करें। जीवन की निराशाओं से बाहर निकलने के लिए नया नजरिया अपनाने की जरूरत है। आपकी आंतरिक शक्ति समस्याओं का समाधान खोजने में मदद करेगी।

वृश्चिक : विचारों में उलझन और बिखराव रह सकता है। एक साथ कई विषयों पर सोचने से काम को पूरा करने में कठिनाई होगी। ध्यान केंद्रित रखें और मानसिक शांति के लिए प्रयास करें। अलग-अलग लोगों की सलाह लेने के बजाय विवेक से निर्णय करें।

धनु : कई तरह की सूचनाएं और घटनाएं उलझन में डाल सकती हैं। अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनना बेहतर होगा। विवेक के अनुसार आगे बढ़ें। इस अनुभव से आपको नई सीख मिलेगी और अपने लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ने का रास्ता मिलेगा।

मकर : आज अहंकार या आत्मसम्मान का भाव हावी हो सकता है। वरिष्ठ अधिकारी से बातचीत करते समय संयम और व्यवहार कुशलता बनाए रखें। अपनी बात स्पष्ट रखें, लेकिन दूसरों के प्रति सम्मान का भाव भी बनाए रखें। 

कुंभ : पुरानी गलती को स्वीकार करने और उसे सुधारने का अवसर मिल सकता है। सामने वाले व्यक्ति को अपनी बात समझाने में सफल रहेंगे। मन का बोझ कम होगा और रिश्तों में सुधार की संभावना बनेगी।

मीन : कई अच्छे अवसर आ सकते हैं, लेकिन उनका लाभ उठाने के लिए समर्पित प्रयास जरूरी।  निजी समारोह या अन्य जिम्मेदारी के कारण अवसरों को टालने से पहले सोच लें। मित्रों का स्नेह और सहयोग आपके लिए सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत बनेगा।