आज खास : आज नवमी तिथि 02:42 PM तक, चन्द्रमा मेष राशि पर, राहु काल 09:19 AM से 11:01 AM तक
दिनांक : 19/07/2025
सम्वत् : 2082
मास : श्रावण कृष्ण पक्ष
तिथि : आज नवमी तिथि 02:42 PM तक उपरांत दशमी
वार : शनिवार
सूर्योदय : 05:56 AM
सूर्यास्त : 07:29 PM
ऋतु : ग्रीष्म
अयन : उत्तरायण
नक्षत्र : भरणी 12:37 AM तक उपरांत कृत्तिका
योग : शूल योग 12:55 AM तक, उसके बाद गण्ड योग
करण : गर 02:42 PM तक, बाद वणिज 01:28 AM तक, बाद विष्टि
चन्द्रमा : आज चन्द्रमा मेष राशि पर संचार करेगा
सूर्य : सूर्य कर्क राशि पर है
राहु काल : राहु काल 09:19 AM से 11:01 AM तक
दिन का चौघड़िया :
काल (काल वेला) | 05:56 AM | 07:38 AM |
शुभ | 07:38 AM | 09:19 AM |
रोग | 09:19 AM | 11:01 AM |
उद्बेग | 11:01 AM | 12:43 PM |
चर | 12:43 PM | 14:24 PM |
लाभ (वार वेला) | 14:24 PM | 16:06 PM |
अमृत | 16:06 PM | 17:47 PM |
काल (काल वेला) | 17:47 PM | 19:29 PM |
रात का चौघड़िया :
लाभ (काल रात्रि) | 19:29 PM | 20:47 PM |
उद्बेग | 20:47 PM | 22:06 PM |
शुभ | 22:06 PM | 23:24 PM |
अमृत | 23:24 PM | 00:43 AM |
चर | 00:43 AM | 02:01 AM |
रोग | 02:01 AM | 03:20 AM |
काल | 03:20 AM | 04:38 AM |
लाभ (काल रात्रि) | 04:38 AM | 05:57 AM |
* अगला दिन
राशिफल
मेष : परिवार के बुजुर्गों के साथ आपका तालमेल बेहतरीन रहेगा। घर में धार्मिक आयोजन होने से आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। व्यवहारिक तरीके से समस्याओं का समाधान करेंगे। विद्यार्थियों की शिक्षा में आ रही परेशानियाँ दूर होंगी।
वृषभ : घर की देखरेख को आज समय देना पसन्द करेंगे। आज रोगियों को सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिये। नकारात्मक लोग आपको नुकसान पहुँचाने का प्रयास कर सकते हैं। मन में उथल-पुथल और द्वन्द होता रहेगा। ससुराल पक्ष के साथ थोड़े सम्बन्ध बिगड़ सकते हैं।
मिथुन : आपको अच्छे कार्यों के कारण पुरस्कार मिल सकता है। दाम्पत्य सम्बन्ध काफी रोमान्टिक हो सकते हैं। करियर के तरक्की के बेहतरीन अवसर आपको मिल सकते हैं। काफी समय से लम्बित कार्य अब प्रारम्भ होने के अच्छे योग हैं। निर्माण सम्बन्धी उद्योगों से जुड़े लोगों की आमदनी में वृद्धि होगी।
कर्क : आज आप शान्ति से अपना दिन बिताना चाहेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से समय बहुत ही अच्छा है। धर्म-कर्म के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी। पारिवारिक उत्तरदायित्व का भली-भाँति निर्वाह करेंगे। जल्दबाजी में काम करने से हानि हो सकती है।
सिंह : कारोबारी यात्रा के लिये जा सकते हैं। वाद-विवाद से आपको बचना चाहिये। कई दिनों बाद प्रेमी जन से मुलाकात होगी। उच्च शिक्षा में बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। अधिकारियों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। आपके विचारों को समाज में प्रमुखता मिलेगी।
कन्या : आज आप जिसका हित करने का प्रयास करेंगे हो सकता है वही आपको धोखा दे दे। भूमि-सम्पत्ति विवादों को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। परिवार में थोड़ी अशान्ति रहेगी। किसी से आज बड़ा लेन-देन न करें। हृदय रोगियों को दवाइयों और दिनचर्या का विशेष ध्यान रखना चाहिये।
तुला : दाम्पत्य सम्बन्ध काफी रोमान्टिक रहेंगे। आय में वृद्धि होने से आपका आत्मविश्वास भी बढ़ा हुआ रहेगा। मित्रों के साथ आनन्द का समय बितायेंगे। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। भाई-बहनों की सहायता से आपको कार्यक्षेत्र में उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे।
वृश्चिक : नये सम्पर्क विकसित होने से मन प्रसन्न रहेगा। सन्तान को शिक्षा में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। परिजनों के लिये खरीदारी कर सकते हैं। बिना मतलब दूसरों के मामलों में न उलझें। अपनी योजनाओं को अपने तक ही सीमित रखें।
धनु : वैवाहिक सम्बन्ध अत्यन्त मधुर रहेंगे। आपकी कार्यशैली में सुधार होगा। किसी पॉलिसी में बड़ा पूँजी निवेश कर सकते हैं। मन में परोपकार का हित जागृत होगा। यश और कीर्ति मिलने से आपके मन में अहंकार का भाव भी जागृत हो सकता है।
मकर : अनावश्यक कार्यों में धन बर्बाद हो सकता है। माता के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। कार्यक्षेत्र में कुछ सहकर्मी आपसे ईर्ष्या भाव रख सकते हैं। वैचारिक रूप से थोड़ा कमजोर महसूस करेंगे। गुप्त शत्रु आपको आपके शुभचिन्तकों के प्रति भड़काने का प्रयास कर सकते हैं।कुम्भ : कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। शुभ समाचार मिलने से पूरा दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। मित्रों के साथ करियर को लेकर चर्चा करेंगे। काम की अधिकता के बावजूद कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा।