{"vars":{"id": "127470:4976"}}

आज खास : आज पंचमी तिथि 09:24 AM तक, चन्द्रमा सिंह राशि पर, राहु काल 07:31 AM से 09:14 AM तक

 

दिनांक : 30/06/2025 

सम्वत् : 2082 

मास : आषाढ़ - कृष्ण पक्ष 

तिथि : आज पंचमी तिथि 09:24 AM तक उपरांत षष्ठी

वार :  सोमवार 

सूर्योदय : 05:48 AM 

सूर्यास्त : 07:32 PM 

ऋतु : ग्रीष्म 

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र :  मघा 07:20 AM तक उपरांत पूर्व फाल्गुनी

योग : सिद्धि योग 05:20 PM तक, उसके बाद व्यातीपात योग 

करण :  बालव 09:24 AM तक, बाद कौलव 09:47 PM तक, बाद तैतिल

चन्द्रमा : आज चन्द्रमा सिंह राशि पर संचार करेगा

सूर्य :सूर्य मिथुन राशि पर है 

राहु काल :  07:31 AM से 09:14 AM तक

दिन का चौघड़िया :

अमृत 05:48 AM 07:31 AM
काल (काल वेला) 07:31 AM 09:14 AM
शुभ 09:14 AM 10:57 AM
रोग 10:57 AM 12:40 PM
उद्बेग 12:40 PM 14:23 PM
चर 14:23 PM 16:06 PM
लाभ (वार वेला) 16:06 PM 17:49 PM
अमृत 17:49 PM 19:32 PM

रात का चौघड़िया  :

चर 19:32 PM 20:49 PM
रोग 20:49 PM 22:06 PM
काल 22:06 PM 23:23 PM
लाभ (काल रात्रि) 23:23 PM 00:40 AM
उद्बेग 00:40 AM 01:57 AM
शुभ 01:57 AM 03:14 AM
अमृत 03:14 AM 04:31 AM
चर 04:31 AM 05:48 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष :आज मित्रगण आपकी सहायता करेंगे जिसके कारण रुके हुये कार्य बन सकते हैं। लेन-देन में जल्दबाजी के कारण कुछ नुकसान उठाना पड़ सकता है। शत्रुओं के ऊपर भारी पड़ेंगे। आपकी योजनायें लाभकारी सिद्ध होंगी। पिता को लेकर कुछ चिन्तित हो सकते हैं।

वृषभ : आज का दिन काफी कमजोर रहेगा। आपको लोगों की पर्याप्त सहायता मिलेगी जिसके कारण महत्वपूर्ण कार्य सिद्ध हो सकते हैं। अहंकार के कारण नजदीकी सम्बन्ध प्रभावित हो सकते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा में अपेक्षा के अनुरूप परिणाम मिलने में थोड़ी कठिनायी हो सकती है। अनावश्यक खर्चों के कारण बजट बिगड़ सकते हैं।

मिथुन :दाम्पत्य सम्बन्धों की समस्या दूर होगी। किसी महत्वपूर्ण काम में आ रही उलझन का समाधान प्राप्त कर लेंगे। परिवार का वातावरण सामान्य रहेगा। आय के नये विकल्प ढूँढ सकते हैं। तकनीकी क्षेत्र के विद्यार्थियों को पढ़ाई में उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे।

कर्क : आपके निर्णय लेने की क्षमताओं की आज परीक्षा होने वाली है। राजनीति से जुड़े लोग अपने विरोधियों से चिन्तित हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ एकान्त में समय बिताना पसन्द करेंगे। आयात-निर्यात सम्बन्धित कार्यों में लाभ होगा। शोधकार्यों से जुड़े कार्यों में उत्तम सफलता मिल सकती है।

सिंह : किसी पुराने ऋण को लेकर कुछ चिन्ता हो सकती है। परिवार को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। झूठ बोलने से आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में दिन काफी अच्छा रहेगा। लेकिन बॉस के सामने आज बहस करने से बचें।

कन्या : यदि कोई स्वास्थ्य समस्या है तो कष्ट बढ़ सकता है। वरिष्ठ लोगों की सलाह को नजरअन्दाज न करें। धन लाभ के बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे। नये विषयों के अध्ययन में आप रुचि लेंगे। व्यवसाय में आप कुछ तकनीकी परिवर्तन कर सकते हैं। पेट से जुड़ी हुयी कुछ समस्या होने की आशंका है।

तुला : पेट में अपच के कारण समस्या हो सकती है। दूसरों की सलाह के अनुसार कोई काम न करें। बेवजह के मामलों में उलझ सकते हैं। सौम्यता और शालीनता का व्यवहार रखें। काम को लेकर अरुचि हो सकती है। पैतृक सम्पत्ति को लेकर घर में तनाव हो सकता है।

वृश्चिक :आपको शुभ समाचार मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में वृद्धि होने की सम्भावना है। प्रेमी जन के साथ सुखद चर्चा होगी। समाज में लोग आपके व्यक्तित्व से प्रभावित रहेंगे। आप दूसरों के भले की सोचेंगे।

धनु : आपका मन कुछ उदास हो सकता है। व्यापार में बड़ी उपलब्धियाँ अर्जित करेंगे। नये व्यापारिक अनुबन्ध होने के योग बन रहे हैं। परिश्रम का सार्थक परिणाम प्राप्त होगा। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मकर : व्यस्तता के बावजूद आप परिवार को समय अवश्य दें। थकान और तनाव की वजह से कमजोरी होगी। आपको क्रोध पर नियन्त्रण रखना चाहिये। सर्वाइकल सम्बन्धी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम सम्बन्धों में विश्वासघात की सम्भावना है।

कुम्भ :आपकी दिनचर्या थोड़ी उथल-पुथल भरी हो सकती है। जॉब में आपके अधिकार बढ़ सकते हैं। विद्यार्थियों को किसी बड़े प्रोजेक्ट में सफलता मिल सकती है। आज आपका मन अशान्त हो सकता है। आपको उचित आराम अवश्य करना चाहिये।

मीन :आज आप काफी तनावमुक्त महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में काफी आसानी से आपके पक्ष में काम होते जायेंगे। घर के नवीनीकरण की योजना बनायेंगे। निवेश का सुखद परिणाम आपको प्राप्त हो सकता है। भौतिक सुखों के प्रति कामना बढ़ेगी।