{"vars":{"id": "127470:4976"}}

आज खास : आज एकादशी तिथि 03:32 PM तक, चन्द्रमा मिथुन राशि पर, राहु काल  03:53 PM से 05:30 PM तक

 

दिनांक : 19/08/2025 

सम्वत् : 2082 

मास : भाद्रपद कृष्ण पक्ष

तिथि : एकादशी तिथि 03:32 PM तक उपरांत द्वादशी

वार :  मंगलवार

सूर्योदय : 06:13 AM 

सूर्यास्त : 07:07 PM 

ऋतु : ग्रीष्म 

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र :  आद्रा 01:07 AM तक उपरांत पुनर्वसु 

योग : वज्र योग 08:29 PM तक, उसके बाद सिद्धि योग

करण : बालव 03:33 PM तक, बाद कौलव 02:43 AM तक, बाद तैतिल

चन्द्रमा :  आज चन्द्रमा मिथुन राशि पर संचार करेगा

सूर्य : सूर्य सिंह राशि पर है

राहु काल :  राहु काल  03:53 PM से 05:30 PM तक

दिन का चौघड़िया :

रोग 06:13 AM 07:49 AM
उद्बेग (वार वेला) 07:49 AM 09:26 AM
चर 09:26 AM 11:03 AM
लाभ 11:03 AM 12:40 PM
अमृत 12:40 PM 14:17 PM
काल (काल वेला) 14:17 PM 15:53 PM
शुभ 15:53 PM 17:30 PM
रोग 17:30 PM 19:07 PM

रात का चौघड़िया  :

काल 19:07 PM 20:30 PM
लाभ (काल रात्रि) 20:30 PM 21:54 PM
उद्बेग 21:54 PM 23:17 PM
शुभ 23:17 PM 00:40 AM
अमृत 00:40 AM 02:03 AM
चर 02:03 AM 03:27 AM
रोग 03:27 AM 04:50 AM
काल 04:50 AM 06:13 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : आज आप कुछ दिनों की छुट्टियों को लेकर योजना बना सकते हैं। ऑनलाइन कारोबार में बड़ा लाभ मिल सकता है। लोग आपके ऊपर पूर्ण विश्वास रखेंगे। विदेश में शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। रिलेशनशिप के मामलों में अत्यन्त भाग्यशाली रहेंगे।

वृषभ : अनुभवी व्यक्तियों से मार्गदर्शन लेना लाभकारी होगा। बड़े भाई-बहनों को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं। व्यर्थ की गतिविधियों में समय नष्ट न करें। महत्वपूर्ण अवसर आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं, इसीलिये लापरवाही से बचें। कमीशन से जुड़े मामलों के लिये दिन बहुत अच्छा है।

मिथुन : आज आप अत्यन्त आनन्दित रहने वाले हैं। मित्रों से लम्बी बातचीत हो सकती है। आपकी कार्य-कुशलता में वृद्धि होगी। परिवार के साथ अच्छा समय बितायेंगे। कारोबार में सबकुछ आपके अनुसार ही होता प्रतीत होगा। इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

कर्क : जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नशीले पदार्थों का सेवन न करें। दाम्पत्य सम्बन्धों के लिये समय अवश्य निकालें। कोई महत्वपूर्ण निर्णय अचानक लेना पड़ेगा। यात्राओं के लिये आज का दिन सुखद नहीं रहेगा। सहयोगी आपसे किसी बात को लेकर असहमत हो सकते हैं।

सिंह : धैर्यपूर्वक किये गये कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार की जरूरतों पर धन खर्च करना पड़ेगा। प्रेमी जन की भावनाओं का ध्यान रखें। दोपहर के बाद शुभ समाचार मिल सकते हैं। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होगा।

कन्या : व्यावसायिक लक्ष्य समय पर पूर्ण हो जायेंगे। सन्तान की उन्नति से गौरवान्वित महसूस करेंगे। नये मकान या रियल एस्टेट में निवेश सकते हैं। जीवनसाथी से सलाह लेना आपके लिये हितकर होगा। दूसरों की बातों को अधिक तूल न दें।

तुला : आपको पड़ोसियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखना चाहिये। लोग आपके विरुद्ध गलत धारणा बना सकते हैं। काल्पनिक विचारों से दूरी बनाकर रखें। आज आपके काम रुक-रुक कर होंगे। शत्रु पक्ष अचानक से आपके विरुद्ध सक्रिय हो सकता है। अनावश्यक खर्चे नियन्त्रित रखें।

वृश्चिक : अपनी व्यक्तिगत समस्याओं को किसी से शेयर न करें। रक्तचाप की समस्या होने की आशंका है। भोजन और बाकी दिनचर्या अनुशासित रखें। मान-सम्मान की चिन्ता रहेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी लेकिन आप किसी कारण इससे प्रसन्न नहीं रहेंगे।

धनु : अपना मन प्रत्येक परिस्थिति में शान्त रखें। घर के लोग आपसे अत्यन्त प्रसन्न रहने वाले हैं। अपनी जिम्मेदारियों के प्रति निष्ठावान रहेंगे। इस समय सारी परिस्थितियाँ आपके अनुकूल हैं। जीवनसाथी आपके एक अच्छे मित्र की भूमिका निभायेगा। अपने मन की बातें उनसे साझा कर सकते हैं।

मकर : आपकी रचनात्मक क्षमताओं में वृद्धि होगी। यदि मन में किसी प्रकार का कोई भय था तो वह दूर हो सकता है। धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी के प्रति मन में सम्मान और आदर का भाव उत्पन्न होगा। किसी बड़ी समस्या का समाधान होने से निश्चिन्त होंगे। स्वास्थ्य काफी अच्छा और सन्तुलित रहेगा।

कुम्भ : गृह निर्माण के कार्य तेजी से पूर्ण होंगे। प्रेम सम्बन्धी मामलों में निराशा हाथ लग सकती है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त हो सकता है। मित्रों के परामर्श पर गम्भीरता से ध्यान दें। सन्तान को लेकर कुछ परेशानी होने की आशंका है।

मीन : इस समय नया कार्य आरम्भ करना उचित नहीं है। आत्मविश्वास में कमी महसूस कर सकते हैं। एसिडिटी के कारण पेट व सीने में जलन की समस्या हो सकती है। योग और प्राणायाम करना उत्तम होगा। निजी रिश्तों को लेकर गम्भीर रहें। काम न बनने के कारण मन निराश हो सकता है।