{"vars":{"id": "127470:4976"}}

आज खास :अष्टमी तिथि सुबह 11:55 बजे तक, चन्द्रमा मीन राशि पर, राहु काल दोपहर 02:21 बजे से

 

दिनांक : 19/06/2025 

सम्वत् : 2082 

मास : आषाढ़ - कृष्ण पक्ष 

तिथि : आज अष्टमी तिथि 11:55 AM तक उपरांत नवमी

वार :   गुरुवार

सूर्योदय : 05:45 AM 

सूर्यास्त : 07:31 PM 

ऋतु : ग्रीष्म 

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र :  उत्तरभाद्रपदा 11:16 PM तक उपरांत रेवती

योग : सौभाग्य योग 02:45 AM तक, उसके बाद शोभन योग

करण : कौलव 11:56 AM तक, बाद तैतिल 10:56 PM तक, बाद गर

चन्द्रमा : आज चन्द्रमा मीन राशि पर संचार करेगा 

सूर्य :सूर्य मिथुन राशि पर है 

राहु काल : 02:21 PM से 04:04 PM तक

दिन का चौघड़िया :
शुभ (वार वेला) 05:45 AM 07:28 AM
रोग 07:28 AM 09:11 AM
उद्बेग 09:11 AM 10:54 AM
चर 10:54 AM 12:38 PM
लाभ 12:38 PM 14:21 PM
अमृत 14:21 PM 16:04 PM
काल (काल वेला) 16:04 PM 17:47 PM
शुभ (वार वेला) 17:47 PM 19:31 PM

रात का चौघड़िया  :

अमृत 19:31 PM 20:47 PM
चर 20:47 PM 22:04 PM
रोग 22:04 PM 23:21 PM
काल 23:21 PM 00:38 AM
लाभ (काल रात्रि) 00:38 AM 01:54 AM
उद्बेग 01:54 AM 03:11 AM
शुभ 03:11 AM 04:28 AM
अमृत 04:28 AM 05:45 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष :आज आप जो काम नहीं करना चाहते हैं वो ही आपको करना पड़ सकता है। आपको जल्दबाजी वाले स्वभाव से बचना चाहिये। व्यापार में उधारी न करें। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिन्ता रहेगी। तकनीकी कारणों से आपके काम में रुकावटें आ सकती हैं।

वृषभ :कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। जीवनसाथी की सलाह को आप अत्यधिक महत्व देंगे। आप अपने मित्रों के बीच अत्यन्त लोकप्रिय रहेंगे। सभी काम योजनाबद्ध रूप से करेंगे, जिससे आपको बहुत लाभ होगा। विपरीत परिस्थितियों के बीच आप काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

मिथुन :कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा का वातावरण रहेगा। सभी काम मन लगाकर करेंगे। नये व्यापारिक अनुबन्ध हो सकते हैं। आप कारोबार में अच्छा लाभ कमा लेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ बढ़ेंगी। अपने स्वभाव को लेकर आत्मचिन्तन अवश्य करें।

कर्क :आज सुबह सिरदर्द की समस्या हो सकती है। धार्मिक भावनाओं से ओत-प्रोत रहेंगे। भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। आय के साधनों में वृद्धि होगी। भावनाओं में आकर निर्णय न लें। पिता की सेहत को लेकर समस्या हो सकती है।

सिंह : आप कार्यक्षेत्र में अत्यन्त लोकप्रिय रहेंगे। आज मेहनत के कारण शाम को थकान और बदन दर्द का अनुभव कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रोमान्टिक शाम का आनन्द उठायेंगे। आप दूसरों को अनावश्यक ज्ञान देने से बचें। मानसिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे।

कन्या :आप लोगों के चहेते बने रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको जिम्मेदारी वाला काम सौंपा जा सकता है। पर्यटन की योजना बना सकते हैं। प्रेमी जन के साथ डेट पर जाने का विचार बनायेंगे। अज्ञात लोगों पर अधिक विश्वास न करें।

तुला :आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। कारोबार के लिये आज का दिन बहुत अच्छा है। घर की साफ-सफाई और व्यवस्था पर अधिक ध्यान देंगे। शत्रुओं की योजना विफल होगी। अति उत्साह में बजट का ध्यान रखें। ससुराल पक्ष के साथ सम्बन्ध मधुर होंगे।

वृश्चिक : प्राइवेट जॉब कर रहे लोग छुट्टी ले सकते हैं। कार्यों में नवीनता आने से उत्साहित रहेंगे। जीवनसाथी पर नाराज हो सकते हैं। नये काम को लेकर जल्दबाजी न करें। पुरानी गलतियों से सीखने का अवसर मिलेगा। शाम को किसी पार्टी या आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं।

धनु :व्यावसायिक रणनीति बनाने के लिये दिन शानदार है। सोचे हुये काम पूरे होने से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शुभ कार्यों में धन खर्च होगा। यदि आपको कोई सलाह देता है तो आपको उस पर प्रतिक्रिया देने से पहले विचार करना चाहिये। अपने स्वाभिमान को अहंकार का रूप न बनने दें।

मकर :आज आपको दुविधापूर्ण स्थितियों का सामना करना पड़ेगा। अनावश्यक बातों पर अधिक ध्यान न दें। आज आप स्वादिष्ट भोजन का आनन्द लेंगे। बॉस आपकी काफी प्रशंसा करेंगे। मन में किसी तरह का पूर्वाग्रह न पालें। इससे आप अपने हितों के चुनाव में गलतियाँ हो सकती है। यात्रा से लाभ होगा।

कुम्भ :आपको आज काफी व्यस्त रहना पड़ेगा। उच्च अध्ययन के इच्छुक विद्यार्थियों को उत्तम अवसर मिल सकते हैं। परिजनों की चिन्ता रहेगी। अनावश्यक मुद्दों पर अपना समय व्यर्थ न करें। माइग्रेन के रोगियों को आज यात्रा से बचना चाहिये। बड़ा काम करने की इच्छा होगी। व्यापार में सहयोगियों के साथ खिट-पिट हो सकती है।

मीन :कार्यक्षेत्र में आपको उच्च पद मिल सकता है। दोपहर तक सारे महत्वपूर्ण कार्य कर लेना हितकर होगा। प्रभावशाली लोगों से मित्रतापूर्ण सम्बन्ध बनेंगे। व्यापार की समस्यायें दूर होंगी। प्रेम सम्बन्धों का भरपूर आनन्द लेंगे। शरीर में थकान महसूस हो सकती है।