{"vars":{"id": "127470:4976"}}

आज खास : प्रदोष व्रत,त्रयोदशी रात्रि 10:10 बजे तक, चन्द्रमा वृषभ राशि पर, राहु काल सुबह 07:29 बजे से

 

दिनांक : 23/06/2025 

सम्वत् : 2082 

मास : आषाढ़ - कृष्ण पक्ष 

तिथि : आज त्रयोदशी तिथि 10:10 PM तक उपरांत चतुर्दशी

वार :  सोमवार

सूर्योदय : 05:45 AM 

सूर्यास्त : 07:32 PM 

ऋतु : ग्रीष्म 

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र :  कृत्तिका 03:16 PM तक उपरांत रोहिणी

योग : धृति योग 01:17 PM तक, उसके बाद शूल योग

करण :  गर 11:46 AM तक, बाद वणिज 10:10 PM तक, बाद विष्टि

चन्द्रमा : आज  वृषभ राशि पर संचार करेगा

सूर्य :सूर्य मिथुन राशि पर है 

राहु काल :  07:29 AM से 09:12 AM तक

आज के त्योहार एवं व्रत : सोम प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि

दिन का चौघड़िया :

अमृत 05:45 AM 07:29 AM
काल (काल वेला) 07:29 AM 09:12 AM
शुभ 09:12 AM 10:55 AM
रोग 10:55 AM 12:38 PM
उद्बेग 12:38 PM 14:22 PM
चर 14:22 PM 16:05 PM
लाभ (वार वेला) 16:05 PM 17:48 PM
अमृत 17:48 PM 19:31 PM

रात का चौघड़िया  :

चर 19:32 PM 20:48 PM
रोग 20:48 PM 22:05 PM
काल 22:05 PM 23:22 PM
लाभ (काल रात्रि) 23:22 PM 00:39 AM
उद्बेग 00:39 AM 01:55 AM
शुभ 01:55 AM 03:12 AM
अमृत 03:12 AM 04:29 AM
चर 04:29 AM 05:46 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : आज आपको पुराने अनुबन्धों का लाभ मिल सकता है। मन असन्तुष्ट हो सकता है। मित्रों की सलाह लेकर कार्य करना उत्तम होगा। वैवाहिक कार्यक्रमों की योजना बना सकते हैं। आँखों में दर्द की शिकायत हो सकती है।

वृषभ :आपका करियर एक नयी दिशा में शुरू हो सकता है। विशेष रूप से सरकारी कर्मचारियों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। आपके व्यक्तित्व में एक चुम्बकीय आकर्षण हो सकता है। आत्ममन्थन और विचार-विमर्श के लिये दिन जबरदस्त है। प्रेमी जन के साथ सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।

मिथुन :जीवनसाथी आपसे किसी कारण से नाराज हो सकता है। आप केवल अपने विचारों को ही जिताने का प्रयास न करें। बेवजह का मानसिक तनाव न पालें। गले में इन्फेक्शन और संक्रमण आदि जैसी समस्या हो सकती है। बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दें। योग और प्राणायाम अवश्य करें।

कर्क :नया काम शुरू कर रहे हैं तो पहले पेपरवर्क जरूर कर लें। आपकी दिनचर्या बहुत ही अच्छी रहेगी। शेयर मार्केट में बड़ा लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य से जुडी समस्याओं का समाधान होगा। विरोधियों के बीच आपका सम्मान बढ़ेगा।

सिंह : आपकी प्रतिभा को यथोचित सम्मान नहीं मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी व्यस्तता बढ़ेगी। बड़े लोगों की राय लेना न भूलें। जीवनसाथी के साथ तीखी बयानबाजी हो सकती है। मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है। आपको बहुमूल्य उपहार प्राप्त हो सकता है।

कन्या :आपकी कार्यशैली की लोग आलोचना कर सकते हैं। व्यवसाय में कुछ नुकसान हो सकता है। पिता की सेहत का ध्यान रखें। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। भाई-बहन के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे।

तुला : आज आपको नये कार्यों की शुरुआत करने से बचना चाहिये। प्रेम सम्बन्धों में नजदीकियाँ बढ़ेंगी। आपको आशाजनक परिणाम नहीं मिलेंगे। स्वास्थ्य की समस्याओं को अनदेखा न करें। कार्यक्षेत्र में महिलाओं को लेकर कुछ परेशान होना पड़ सकता है।

वृश्चिक :नजदीकी सम्बन्धों को लेकर थोड़े असहज रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता रहेगी। घर में अतिथियों का आगमन होगा। अधिकारी वर्ग आपकी प्रशंसा करने से नहीं चूकेगा। कारोबार की बड़ी बाधा का निवारण हो सकता है।

धनु : काम को लेकर लापरवाही न करें। शरीर में दर्द और बुखार की समस्या हो सकती है। ऑनलाइन गेम्स में आप काफी रुचि लेंगे। सहयोगियों के माध्यम से आपको बड़ा धन लाभ हो सकता है। नया रोजगार ढूँढ रहे हैं तो आज का दिन भाग्यशाली रहने वाला है।

मकर :प्रेम विवाह के मार्ग में आ रही बाधा दूर होगी। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। आप स्वयं को काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। पुराने अनुभवों का कार्यक्षेत्र में शानदार लाभ उठा पायेंगे। उच्च शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों का प्रदर्शन शानदार रहेगा।

कुम्भ : परिवार में आनन्द का वातावरण रहेगा। आप अपने स्वास्थ्य को लेकर तनाव में आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ धीमापन रहेगा। यदि बहुत आवश्यक न हो तो योजनाओं को सार्वजनिक न करें। शत्रु आपके विरुद्ध सक्रिय हो सकता है। किसी के निजी मामलों में हस्तक्षेप न करें।

मीन : आज आप कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। आपको सभी प्रयासों में सफलता मिलेगी। आप कोई साहसिक निर्णय ले सकते हैं। बच्चों के साथ बहुत अच्छा समय बितायेंगे। किसी पुरानी स्वास्थ्य समस्या से छुटकारा मिलेगा। बॉलीवुड और सिनेमा से जुड़े लोगों को महत्व मिलेगा।