आज खास : अष्टमी दोपहर 02:19 बजे तक, राहू काल सुबह 09:12 बजे से
Jun 29, 2024, 06:00 IST
आज का पंचांग
दिनांक : 29/06/2024 सम्वत् : 2081 मास : आषाढ कृष्ण पक्ष तिथि : अष्टमी दोपहर 02:19 बजे तक तत्पश्चात नवमी वार : शनिवार सूर्योदय : 05:44 AM सूर्यास्त : 07:36 PM ऋतू : ग्रीष्म अयन : दक्षिणायन दिनमान : 13/51/16 घंटे अभिजीत मुहूर्त : आज दोपहर 12:12 से दोपहर 01:08 बजे तक रहेगा| मुहूर्त | समय | |
| प्रारंभ | समाप्त | |
| काल | 05:47 AM | 07:30 AM |
| शुभ | 07:30 AM | 09:14 AM |
| रोग | 09:14 AM | 10:57 AM |
| उद्वेग | 10:57 AM | 12:40 PM |
| चर | 12:40 PM | 02:23 PM |
| लाभ | 02:23 PM | 04:06 PM |
| अमृत | 04:06 PM | 05:49 PM |
| काल | 05:49 PM | 07:32 PM |
| मुहूर्त | समय | |
| प्रारंभ | समाप्त | |
| लाभ | 07:32 PM | 08:49 PM |
| उद्वेग | 08:49 PM | 10:06 PM |
| शुभ | 10:06 PM | 11:23 PM |
| अमृत | 11:23 PM | 12:40 AM* |
| चर | 12:40 AM* | 01:57 AM* |
| रोग | 01:57 AM* | 03:14 AM* |
| काल | 03:14 AM* | 04:31 AM* |
| लाभ | 04:31 AM* | 05:48 AM* |
वृषभ राशि : आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। घर के लोग आपसे काफी प्रसन्न और सन्तुष्ट रहेंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों की बिक्री बढ़ सकती है। सभी कार्य योजनानुसार ही होते चले जायेंगे। फाइनेंस सम्बन्धी कार्यों के लिये दिन बेहद अनुकूल है।
कर्क राशि : आज वही कार्य करें जिसको लेकर आपकी योजना स्पष्ट हो। परिश्रम का उचित परिणाम न मिलने से मन उदास हो सकता है। परिजनों के साथ बैर या किसी तरह का मनमुटाव आज दूर होगा। वैवाहिक जीवन के लिये समय अवश्य निकालें। यात्रा के दौरान कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
कन्या राशि : आज आपका मन काफी हर्षित रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। उधार दिया हुआ धन आपको मिल सकता है। व्यापार में काफी अच्छा धन लाभ हो सकता है। घर में प्रसन्नता व खुशहाली का माहौल रहेगा। महत्वपूर्ण अनुबन्ध के लिये दिन शुभ है।
तुला राशि : आज रुके हुए कार्यों को पूरा करने का दिन है। कार्यक्षेत्र में परेशानियों का अनुभव होगा। जल्दबाज़ी व भावुकता में कोई निर्णय न लें। कानूनी अड़चनों को दूर कर सकते हैं। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में शुभ परिणाम मिलेंगे। दूसरे व्यक्तियों के मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप करना उचित नहीं है।
वृश्चिक राशि : घर में शुभ प्रसंग हो सकते हैं। प्रेम सम्बन्ध काफी रोमांटिक रहने वाला है। धार्मिक विचारों का आपके ऊपर काफी प्रभाव रहेगा। अपनी जिम्मेदारियों से पीछे न हटें। कार्यस्थल में सब कुछ सामान्य रहेगा। अपनी बातों को दूसरों पर न थोपें।
धनु राशि : आय के अनुपात में धन खर्च अधिक हो सकता है। शरीर में जल की कमी के कारण पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है। घर के लोगों की सलाह पर विचार अवश्य करें। वैवाहिक सम्बन्ध रोमांटिक रहेंगे। आज आपके घर के किसी विवाह योग्य सदस्य के विवाह की चर्चा हो सकती है। हृदय रोगियों की सेहत में सुधार होगा।
कुम्भ राशि : परिजनों से किसी गम्भीर विषय पर चर्चा कर सकते हैं। पेट में गैस और जलन की शिकायत हो सकती है। आज गरिष्ठ भोजन का सेवन न करें। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा को सिद्ध करने का नया मंच मिल सकता है। आर्थिक समस्याओं का निवारण होगा।
मीन राशि : कार्यक्षेत्र में कुछ महत्वपूर्ण व ठोस निर्णय लेने पड़ेंगे। आप किसी सार्वजनिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आज यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। पहले हुये व्यापार घाटे से आज निजात मिल सकती है। नये वाहन या सम्पत्ति पर निवेश कर सकते हैं।