आज खास : नवमी दोपहर 12:19 बजे तक, राहू काल शाम 05:52 बजे से
Jun 30, 2024, 06:00 IST
आज का पंचांग
दिनांक : 30/06/2024 सम्वत् : 2081 मास : आषाढ कृष्ण पक्ष तिथि : नवमी दोपहर 12.19 बजे तक पश्चात् दशमी वार : रविवार सूर्योदय : 05:45 AM सूर्यास्त : 07:36 PM ऋतू : ग्रीष्म अयन : दक्षिणायन दिनमान : 13/50/57 घंटे अभिजीत मुहूर्त : आज दोपहर 12:12 से दोपहर 01:08 बजे तक रहेगामुहूर्त | समय | |
प्रारंभ | समाप्त | |
उद्वेग | 05:47 AM | 07:31 AM |
चर | 07:30 AM | 09:14 AM |
लाभ | 09:14 AM | 10:57 AM |
अमृत | 10:57 AM | 12:40 PM |
काल | 12:40 PM | 02:23 PM |
शुभ | 02:23 PM | 04:06 PM |
रोग | 04:06 PM | 05:49 PM |
उद्वेग | 05:49 PM | 07:32 PM |
मुहूर्त | समय | |
प्रारंभ | समाप्त | |
शुभ | 07:32 PM | 08:49 PM |
अमृत | 08:49 PM | 10:06 PM |
चर | 10:06 PM | 11:23 PM |
रोग | 11:23 PM | 12:40 AM* |
काल | 12:40 AM* | 01:57 AM* |
लाभ | 01:57 AM* | 03:14 AM* |
उद्वेग | 03:14 AM* | 04:31 AM* |
शुभ | 04:31 AM* | 05:48 AM* |
वृषभ राशि : राजनीतिक लोगों के लिये दिन शुभ नहीं है। परिस्थितियों पर तुरन्त क्रोधित होने के बजाय उसे शान्ति से निपटायें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। कारोबार में विस्तार करने में कठिनाई होगी। दिखावे के चक्कर में अपना नुकसान न करवायें। जीवनसाथी के साथ झगड़ा हो सकता है।
कर्क राशि : आज आप काफी प्रसन्न रहेंगे। परिजनों का बेहतरीन सहयोग मिलने की सम्भावना है। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिल सकता है। आज आप किसी कारोबारी यात्रा पर जा सकते हैं। छोटे भाई से जुड़ी किसी समस्या का समाधान हो सकता है।
कन्या राशि : आप्रेम सम्बन्धों में तनाव की आशंका है। आत्मकेन्द्रित होने के कारण मित्र गण आपसे नाराज हो सकते हैं। बुजुर्ग लोगों को घुटने व कमर में दर्द की शिकायत हो सकती है। अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहें। जीवनसाथी से कोई बात न छिपायें। अति आत्मविश्वास से बचें।
तुला राशि : आपकी कोई मनोकामना पूर्ण होगी। वैवाहिक जीवन का तनाव दूर होगा। परिवार का वातावरण खुशनुमा रहेगा। साझेदारी में नये व्यवसाय शुरू करने की योजना बना सकते हैं। धर्म-कर्म में आपकी रुचि बढ़ेगी। आध्यात्मिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे।
वृश्चिक राशि : प्रशासनिक कार्यों से जुड़े लोगों के ऊपर से काम का दबाव कम होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करने का प्रयास करें। यदि किसी मीटिंग पर जा रहे हैं तो आपको पूरी तैयारी रखनी होगी। उधार लेन-देन सावधानी पूर्वक करें।
धनु राशि :आज अप्रत्याशित खर्चो में वृद्धि हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को तनाव हो सकता है। बच्चों की गलत आदतों को अनदेखा न करें। आपको बातचीत के दौरान सभ्य शब्दों का प्रयोग करना चाहिये। वरना आपकी बातों का गलत मतलब भी निकल सकता है।
कुम्भ राशि : दाम्पत्य सम्बन्धों में आनन्द का अनुभव करेंगे। व्यावसायिक यात्रा होने के योग बन रहे हैं। जीवनशैली में नयापन आयेगा। मार्केटिंग सम्बन्धी कारोबार में उचित लाभ होगा। आज आप किसी वेबसीरीज का आनन्द उठा सकते हैं।
मीन राशि : आज आपको झूठ बोलने से बचना चाहिये। परिवार के सदस्यों की सेहत का ध्यान रखें। सन्तान को लेकर कुछ चिन्तित हो सकते हैं। विद्यार्थियों को उच्च अध्ययन में थोड़ी कठिनाई महसूस होगी। स्वार्थी प्रवृत्ति के लोगों से आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है।