आज खास : दशमी सुबह 10:26 बजे तक, राहू काल प्रातः 07:29 बजे से
Jul 1, 2024, 06:00 IST
आज का पंचांग
दिनांक : 01/07/2024 सम्वत् : 2081 मास : आषाढ कृष्ण पक्ष तिथि : दशमी सुबह 10:26 बजे तक तत्पश्चात एकादशी वार : सोमवार सूर्योदय : 05:45 AM सूर्यास्त : 07:36 PM ऋतू : ग्रीष्म अयन : दक्षिणायन दिनमान : 13/50/36 घंटे अभिजीत मुहूर्त : आज दोपहर 12:12 से दोपहर 01:08 बजे तक रहेगामुहूर्त | समय | |
प्रारंभ | समाप्त | |
अमृत | 05:48 AM | 07:31 AM |
काल | 07:31 AM | 09:14 AM |
शुभ | 09:14 AM | 10:57 AM |
रोग | 10:57 AM | 12:40 PM |
उद्वेग | 12:40 PM | 02:23 PM |
चर | 02:23 PM | 04:06 PM |
लाभ | 04:06 PM | 05:49 PM |
अमृत | 05:49 PM | 07:32 PM |
मुहूर्त | समय | |
प्रारंभ | समाप्त | |
चर | 07:32 PM | 08:49 PM |
रोग | 08:49 PM | 10:06 PM |
काल | 10:06 PM | 11:23 PM |
लाभ | 11:23 PM | 12:40 AM* |
उद्वेग | 12:40 AM* | 01:57 AM* |
शुभ | 01:57 AM* | 03:14 AM* |
अमृत | 03:14 AM* | 04:31 AM* |
चर | 04:31 AM* | 05:48 AM* |
वृषभ राशि : मानसिक रूप से अशान्त महसूस कर सकते हैं। दूसरों से अपनी तुलना न करें। इससे आपमें हीन-भावना घर कर सकती है। अपनी कार्यशैली को लोगों से शेयर न करें। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। आज आपको आराम करने की आवश्यकता है।
कर्क राशि : आज आप सभी कार्य सावधानी पूर्वक कर करेंगे। व्यापार में सहकर्मियों पर विश्वास करें। गृहस्थ जीवन सुखी रहेगा। अटके हुए काम तेजी से पूरे होंगे। इससे आपका मनोबल बढ़ेगा। घर की महिलाओं की सेहत का ध्यान रखें।
कन्या राशि : आज दिन की शुरुआत थोड़ी कमजोर रहेगी। सेहत थोड़ी कमजोर रहेगी। यात्रा के दौरान आपको परेशानी होने की आशंका है। विवाहेतर सम्बन्धों से पूरी तरह दूरी बनाकर रखनी चाहिये। सहयोगियों से ज्यादा अपेक्षा न करें।
तुला राशि : नये व्यवसाय में आप निवेश कर सकते हैं। धन संबन्धित परेशानियाँ सुलझ सकती हैं। रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिये दिन शानदार है। कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा बढ़ेगा। दूसरों के दबाव में आकर काम न करें। अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे।
वृश्चिक राशि : पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। एसिडिटी और सिरदर्द की समस्या बढ़ सकती है। अपने विचारों को सदैव सकारात्मक बनाये रखें। शाम के समय परिवार के साथ बहुत अच्छा समय बितायेंगे। कार्यक्षेत्र की राजनीति से दूर रहें। आशा के अनुरूप परिणाम मिलने से मन हतोत्साहित हो सकता है।
धनु राशि : प्रभावशाली लोगों के सम्पर्क में आयेंगे। आगामी लक्ष्यों को लेकर थोड़े संशय में आ सकते हैं। सन्तान को लेकर मन अप्रसन्न हो सकता है। जॉब में उच्च पद प्राप्त हो सकता है। शिक्षा में आ रही परेशानियों का निवारण होगा।
कुम्भ राशि : कार्यक्षेत्र में पदोन्नति होने के योग बन रहे हैं। प्रेम सम्बन्धों में निकटता बढ़ेगी। परिवार के हित को लेकर महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। तकनीकी सम्बन्धी परेशानियों का निवारण होगा। जीवनसाथी से आपको उपहार प्राप्त हो सकता है।
मीन राशि : कार्यक्षेत्र में आपकी पहचान अच्छी बनेगी। मन की चंचलता दूर होगी। आय में अचानक कमी आ सकती है। जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर काम का दबाव बढ़ेगा। पूर्व में लिये गये निर्णयों के कारण हानि हो सकती है।