आज खास : नवमी तिथि 05:56 PM तक, राहू काल प्रातः 07:42 बजे से
Jul 29, 2024, 00:04 IST
आज का पंचांग
दिनांक : 29/07/2024 सम्वत् : 2081 मास : श्रावण कृष्ण पक्ष तिथि : नवमी तिथि 05:56 PM तक उपरांत दशमी वार : सोमवार सूर्योदय : 06:01 AM सूर्यास्त : 07:25 PM ऋतू : ग्रीष्म अयन : दक्षिणायन अभिजीत मुहूर्त : आज 12:16 PM से 01:30 PM तक रहेगा नक्षत्र : भरणी 10:55 AM तक उपरांत कृत्तिका योग : गण्ड 05:55 PM तक, उसके बाद वृद्धि योग करण : तैतिल 06:39 AM तक, बाद गर 05:56 PM तक, बाद वणिज 05:18 AM तक, बाद विष्टि चन्द्रमा : 04:45 PM तक चन्द्रमा मेष उपरांत वृषभ राशि पर संचार करेगा सूर्य : कर्क राशि में रहेगा राहू काल : आज राहु काल का समय 07:42 AM से 09:22 AM हैमुहूर्त | समय | |
प्रारंभ | समाप्त | |
अमृत | 06:02 AM | 07:42 AM |
काल | 07:42 AM | 09:22 AM |
शुभ | 09:22 AM | 11:02 AM |
रोग | 11:02 AM | 12:43 PM |
उद्वेग | 12:43 PM | 02:23 PM |
चर | 02:23 PM | 04:03 PM |
लाभ | 04:03 PM | 05:43 PM |
अमृत | 05:43 PM | 07:24 PM |
मुहूर्त | समय | |
प्रारंभ | समाप्त | |
चर | 07:24 PM | 08:44 PM |
रोग | 08:44 PM | 10:03 PM |
काल | 10:04 PM | 11:23 PM |
लाभ | 11:23 PM | 12:43 AM* |
उद्वेग | 12:43 AM* | 02:03 AM* |
शुभ | 02:03 AM* | 03:23 AM* |
अमृत | 03:23 AM* | 04:42 AM* |
चर | 04:42 AM* | 06:02 AM* |
वृषभ राशि :आपकी अपने पिछले समय में से किसी पुराने व्यक्ति से मिलने की सम्भावना है और यह व्यक्ति आपके भविष्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा ǀ सहायता करने और लेने में अपने पूर्वाग्रहों को आड़े ना आने दें ,इससे आपकी प्रगति के नए रास्ते खुल सकते हैं ǀ अब कोई भी बदलाव नयी सफलता ही लाएगा ǀ
कर्क राशि : आज अपने सिद्धांतों की व्याख्या और पुनर्मुल्यांकन का दिन है ǀआप पिछले फैसलों के लिए खुद से और अपने साथी से भी सवाल कर सकते हैं ǀफिर भी आप उसके प्रति बहुत अच्छे बने रहेंगे और उससे भी बदले में यही उम्मीद रखेंगे ǀ जब पुराने विचारों से कोई काम बनता दिखाई न दे रहा हो तो नए विचारों को अपना लेने में कोई बुराई नही है ǀ
कन्या राशि : आज आपके हर एक काम में आत्मविश्वास की झलक दिखेगी ǀ कुछ समय पहले तक बहुत मुश्किल दिखने वाली बाधाएं आज आसानी से पार हो जाएंगी ǀ आपकी संवाद कुशलता अब पहले से बेहतर है और आप लोगों को इसके चलते विश्वास में लेकर अपनी बात समझा पायेंगे ǀदिन किसी मुश्किल परियोजना पर काम करने के लिए भी उपयुक्त है ǀ
तुला राशि : आपकी भीतरी शक्ति आपको एक साथ कई स्तरों पर सोचने की क्षमता देगी ǀआप किसी भी मुद्दे की तह तक जा पायेंगे ǀअपने दोस्तों –साथियों का भी सही मूल्याकन कर पायेगे ǀजहाँ तर्कशक्ति से बात ना बने,अपने मन की आवाज सुनें ǀ अपनी छिपी क्षमता को बाहर लाने का यह उत्तम समय है ǀविवादों से बचें,वे बाद में समस्या पैदा कर सकते हैंǀ
वृश्चिक राशि : आप पिछले कुछ दिनों से काफी व्यस्त दिनचर्या बिता रहे हैं ǀअब सारी चीजों को व्यवस्थित करने का समय है ǀ आज आपको तुलनात्मक रूप से थोड़ी राहत मिलेगी,लेकिन आपको इस समय का उपयोग अपनी सब चीजों को व्यवस्थित करने में लगाना चाहिए ǀ नही तो सब कुछ और अधिक उलझता जाएगा और आप स्थिति के नियंत्रण से बाहर होने के कारण और भी अधिक परेशान रहेंगे ǀ
धनु राशि :इस बात के लिए अधिक सोच विचार ना करें कि अप्रत्याशित घटनाएँ क्यों हो रही हैं या बहुत देर क्यों हो रही है ? ये आपके भले के लिए भी हो सकता है जिसके फायदे अभी आपको दिखाई नही दे रहे हैं ǀ अपनी बेहतरीन परफॉरमेंस देने के लिए कुछ नया प्रयोग करें ǀ इससे आपको भी अपने रोजमर्रा के नियमित कार्यक्रम से थोड़ी राहत मिलेगी ǀ
कुम्भ राशि :आपने किसी परियोजना में अपना काफी समय और प्रयास लगाये हैं और आपको अब इसका फल मिलना शुरू हो जाएगा ǀ दूरदृष्टि के साथ साथ आपके दृढ संकल्प और प्रयास भी रंग लाये हैं ǀ आप कुछ नए बदलाव करना चाह रहे हैं ,लेकिन वित्तीय बाधाएं हैं ǀ आज आप सीमित साधनों से ही इन कामों को पूरा करने के सृजनात्मक तरीके खोज लेंगे ǀ
मीन राशि : आप किसी करीबी को कोई सलाह देंगे और वह इसे बहुत कृतज्ञता के साथ स्वीकार करेगा ǀ आप आज बहुत अच्छे और नरम मूड में हैं ,आज का दिन अपने पुराने दोस्तों से सम्पर्क स्थापित करने के लिए बहुत अच्छा है ǀ अपने किसी पुराने स्कूल के दोस्त से फोन पर बाते क्र लें,आपको बहुत अच्छा लगेगा ǀ पिछले मतभेदों को भुलाकर आगे बढने के लिए भी अच्छा समय है ǀ