{"vars":{"id": "127470:4976"}}

आज खास : प्रतिपदा रात्रि 08:36 बजे तक, राहू काल शाम 05:04 बजे से,

 

आज का पंचांग

दिनांक : 25/02/2024

सम्वत् : 2080

मास : माघ शुक्ल पक्ष

तिथि : प्रतिपदा 08:36 PM तक उपरांत द्वितीया

वार : रविवार

सूर्योदय : प्रातः 7:10 बजे

सूर्यास्त : शाम 06:29 बजे

ऋतू : शिशिर

अयन : उत्तरायण नक्षत्र : पूर्व फाल्गुनी 01:24 AM तक उपरांत उत्तर फाल्गुनी

योग : सुकर्मा 02:28 PM तक, उसके बाद धृति योग

करण : बालव 07:17 AM तक, बाद कौलव 08:36 PM तक, बाद तैतिल

चन्द्रमा : चन्द्रमा सिंह राशि पर संचार करेगा

सूर्य : कुम्भ राशि में रहेगा

राहू काल : आज शाम 05:04 बजे से शाम 06:29 बजे तक

दिन का चौघड़िया  :
मुहूर्त                 समय
प्रारंभ समाप्त
उद्वेग 07:09 AM 08:34 AM
चर 08:34 AM 10:09 AM
लाभ  10:09 AM 11:24 AM
अमृत 11:24 AM 12:49 PM
काल 12:49 PM 02:14 PM
शुभ 02:14 PM 03:39 PM
   रोग 03:39 PM 05:04 PM
 उद्वेग 05:04 PM 06:29 PM

रात का चौघड़िया :

मुहूर्त                समय
प्रारंभ समाप्त
शुभ  06:29 PM  08:04 PM
अमृत  08:04 PM  09:39 PM
चर 09:39 PM  11:14 PM
रोग  11:14 PM  12:49 AM
काल  12:49 AM 02:24 AM
लाभ  02:24 AM 03:59 AM
उद्वेग   03:59 AM 05:33 AM
शुभ  05:33 AM 07:08 AM

* अगला दिन

मेष राशि : नयी योजनाओं के विषय में मित्रों से चर्चा करेंगे। आलस्य और प्रमाद से आपको बचना चाहिये। किसी भी चलते कार्य को अधूरा छोड़ने की प्रवृत्ति से बचें। व्यवसाय में लाभ की स्थितियाँ बढ़ेंगी। आज आपको परिवार के साथ समय अवश्य व्यतीत करना चाहिये।

वृषभ राशि : पैतृक सम्पत्ति के विवादों को लेकर आज शान्ति बनाये रखें। मन में कुछ नकारात्मक विचार जन्म लेंगे। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है। हृदय रोगियों को तनाव से बचना चाहिये। सिर्फ अपने काम पर ध्यान रखें। वैवाहिक जीवन में सम्वाद कम न होने दें।

मिथुन राशि : व्यापार में नये अनुबन्ध हो सकते हैं। घर का वातावरण काफी अच्छा रहने वाला है। धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा। कारोबार को लेकर की गयी यात्राओं से काफी अच्छा लाभ मिलेगा। आप अपने खर्चों पर नियन्त्रण पाने का प्रयास करेंगे।

कर्क राशि : धन के अभाव के कारण जो काम रुके थे, वे आज शुरू हो सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में आप काफी सक्रिय रहेंगे। कानूनी विवादों का समाधान निकल सकता है। परिवार की जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वाह करें। प्रेम सम्बन्धों में आ रही गलतफहमियाँ दूर होंगी।

सिंह राशि : आपके मन में परोपकार की भावना रहेगी। आकस्मिक धन लाभ होने की सम्भावना बन रही है। व्यावसायिक परेशानियों का निपटारा होगा। साझेदारी में नया काम शुरू कर सकते हैं। मेडिकल सम्बन्धी कार्यों से जुड़े लोगों के लिये दिन अच्छा है।

कन्या राशि : सन्तान के व्यवहार के कारण मन दुखी हो सकता है। जल्दबाजी में आपको निर्णय लेने से बचना चाहिये। समाज में सम्मानित लोगों को अपनी प्रतिष्ठा को लेकर कुछ समस्या हो सकती है। आलस्य के कारण आपके प्रदर्शन में कमी आयेगी। गूढ विषयों को लेकर नये अनुभव प्राप्त होंगे।

तुला राशि : आपको कुछ शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। अपने विचारों में स्पष्टता रखें। व्यापार में नये साझेदार जुड़ सकते हैं। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। कड़ी मेहनत का सार्थक परिणाम प्राप्त होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिल सकता है।

वृश्चिक : व्यवसाय में कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। सन्तान पर अनावश्यक दबाव न बनायें। धन के लेन-देन को लेकर समझदारी रखें। आज आप कारोबारी यात्रा पर जा सकते हैं। अविवाहित लोगों के विवाह को लेकर सम्भावना बन सकती है।।

धनु : समाज के उच्च वर्ग के लोगों से आपका मेल-मिलाप बढ़ेगा। आपकी दिनचर्या संयमित रहेगी। परिजनों का व्यवहार आपके प्रति कुछ रूखा सा हो सकता है। बच्चे पढ़ाई में काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आज आपको उधार लेने से बचना चाहिये। मकर राशि : स्वार्थवश काम करने के कारण आपकी आलोचना हो सकती है। किसी की भावनाओं का तिरस्कार न करें। यदि तनाव आपकी कार्यक्षमता को प्रभावित कर रहा है, तो मोटिवेशनल वीडियोज़ से आपको काफी सहायता मिल सकती है। मित्रों के साथ मनमुटाव हो सकता है। असन्तुलित खानपान के कारण कब्जियत हो सकती है।

कुम्भ राशि : दोपहर के बाद कहीं घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। अजनबी लोगों पर ज्यादा विश्वास करना हानिकर हो सकता है। लड़कियों के विवाह को लेकर आ रही अड़चनें दूर होंगी। मनोरञ्जन के लिये वेबसीरीज़ और सिनेमा का आनन्द उठायेंगे। उच्च अधिकारी आपकी प्रशन्सा करेंगे।

मीन राशि : उतावले व्यवहार से आपको बचना चाहिये। जॉब में आपका वर्चस्व काफी अच्छा रहेगा। योजनाबद्ध तरीके से किये गये कार्यों में सफलता मिलेगी। दूसरों के उलझे मामलों को आपको सुलझाना पड़ेगा। घरेलू खर्चों को लेकर थोड़ा तनाव उभर सकता है।