आज खास : पूर्णिमा सुबह 08:04 बजे तक, राहु काल दोपहर 12:30 बजे से
Sep 18, 2024, 06:13 IST
आज का पंचांग
दिनांक : 18/09/2024 सम्वत् : 2081 मास : भाद्रपद शुक्ल पक्ष तिथि : पूर्णिमा 08:04 AM तक उपरांत प्रतिपदा 04:19 AM तक उपरांत द्वितीया वार : बुधवार सूर्योदय : 06:27 AM सूर्यास्त : 06:34 PM ऋतू : ग्रीष्म अयन : दक्षिणायनमुहूर्त | समय | |
प्रारंभ | समाप्त | |
लाभ | 06:27 AM | 07:58 AM |
अमृत | 07:58 AM | 09:29 AM |
काल | 09:29 AM | 10:59 AM |
शुभ | 10:59 AM | 12:30 PM |
रोग | 12:30 PM | 02:01 PM |
उद्वेग | 02:01 PM | 03:32 PM |
चर | 03:32 PM | 05:03 PM |
लाभ | 05:03 PM | 18:34 PM |
मुहूर्त | समय | |
प्रारंभ | समाप्त | |
उद्वेग | 18:34 PM | 08:03 PM |
शुभ | 08:03 PM | 09:32 PM |
अमृत | 09:32 PM | 11:01 PM |
चर | 11:01 PM | 12:30 AM* |
रोग | 12:30 AM* | 02:00 AM* |
काल | 02:00 AM* | 03:29 AM* |
लाभ | 03:29 AM* | 04:58 AM* |
उद्वेग | 04:58 AM* | 06:27 AM* |
वृषभ राशि : आप अपने दोस्त की गलती की जिम्मेदारी खुद लेने पर तुले हुए हैं ,लेकिन इसके नतीजों के बारे में भी सोच लें ǀ किसी कानूनी पचड़े में भी पड़ सकते हैं ǀ कोई ऐसी घटना होगी जो आपको कभी ना भूलने वाला सबक देगी ǀ कुछ अलग दिखें,कपड़े या अपना बाल बनाने का तरीका बदल लें
कर्क राशि : आज आप आवेगी मूड में हैं ,किसी भी काम के बारे में भली प्रकार सोचे बिना ही करने दौड़ पड़ेंगे जिसके कारण आपको कार्यस्थल पर और पारिवारिक जीवन में भी दिक्कतें आ सकती हैं ǀ हालाँकि इस समय ऐसा कर पाना थोडा मुश्किल है , लेकिन मन को शांत रखें ǀआपके सामने कई अवसर एक साथ आयेंगे,आपको सोच समझकर उनमें से चुनना है
कन्या राशि : आपके किसी करीबी के जीवन में कुछ समस्याएँ चल रही हैं और आज आपको उनकी बात सहानुभूति से सुननी पड़ेंगी ǀ ऐसा हो सकता है की आप इस आदमी की बातों से निराश और बेचैन सा अनुभव करें ,लेकिन आपको बिना किसी आलोचना के इस आदमी की सहायता करनी चाहिए ǀ इससे आपके जीवन की बहुत महत्वपूर्ण दोस्ती या साझेदारी भी प्रभावित होगी
तुला राशि : आज कोई अप्रत्याशित और काफी दबाव वाला काम मिलेगा लेकिन आप चिंता ना करें,आप आसानी से ओइसे पूरा कर लेंगे और आपको सबकी प्रशंसा भी मिलेगी ǀ ऐसा हो सकता है कि घर पर अचानक बहुत सारे मेहमान आ जाएँ या बॉस आपको अंतिम समय पर कोई महत्वपूर्ण काम सौंप दें ǀ स्थिति चाहे जो हो,आप बहुत अच्छे से संभल लेंगे
वृश्चिक राशि : आज ग्रहों की दशा आपको शांत तरीके से अपने बारे में सोचने का मौका देगी ǀआपने पिछले समय में कई मौकों पर काफी कठोर ढंग से अपनी प्रतिक्रिया दी है लेकिन अब आप मानसिक रूप से काफी शांत स्थिति में हैं ǀसुलह करने और सम्बन्ध सुधरने के लिए बहुत अच्छा समय हैǀख़ुशी पाने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि खुद को भी और दूसरों को भी एक दूसरा मौका जरुर दें
धनु राशि : आप आज होने वाली घटनाओं के कारण और कई तरह की उलटी -सीधी सूचनाओं के कारण खुद को उलझन में फंसा हुआ अनुभव करेंगे ǀ इस समय आपका सही मार्गदर्शन आपके मन की आवाज ही कर सकती है ǀ जैसा आपका मन कहता है ,वैसा ही करें ǀ इससे आपको काफी कुछ सीखने को भी मिलेगा और आप उस दिशा में आगे बढ़ पायेंगे जिस दिशा में आप बढ़ना चाहते हैं
कुम्भ राशि : आज आपके लिए गंभीरता से मेहनत करने का दिन है ǀ आप काफी लम्बे समय से लटक रहा एक काम संतोषजनक ढंग से पूरा करने में सफल रहेंगे ǀइससे आपके अफसर प्रभावित होंगे ǀ आज आप पर किसी प्रसिद्ध व्यक्ति की भी नजर पड़ेगी और इस बात का आपके भविष्य पर काफी प्रभाव पड़ेगा
मीन राशि : आप प्रेरणा से भरे हैं और काफी अच्छी स्थिति में भी हैं ǀआपका दिमाग सक्रिय है और इसमें नए नए विहार और नीतियां आती रहती हैं ǀ आज का दिन आपके लिए सफलता से भरा रहेगा ǀ हालाँकि अगर आपने अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नही दिया तो यह सब उल्टा -पुल्टा भी हो सकता है