{"vars":{"id": "127470:4976"}}

आज खास : प्रदोष व्रत, द्वादशी दोपहर 02:02 बजे तक, राहू काल दोपहर 12:51 बजे से

 

आज का पंचांग

दिनांक : 07/02/2024

सम्वत् : 2080

मास : पौष शुक्ल

तिथि : द्वादशी दोपहर 02:02 बजे तक, तत्पश्चात त्रयोदशी

वार : बुधवार

सूर्योदय : प्रातः 7:22 बजे

सूर्यास्त : शाम 06:20 बजे

ऋतू : शिशिर

अयन : उत्तरायण

नक्षत्र : पूर्वाषाढा शाम 04:37 बजे तक, तत्पश्चात उत्तराषाढा

योग : वज्र रात्रि 04:37 बजे तक, तत्पश्चात सिद्धि

करण : तैतिल दोपहर 02:02 बजे तक, तत्पश्चात गर रात्रि 12:43 बजे तक, तत्पश्चात वणिज

चन्द्रमा : आज धनु राशि में रहेगा

सूर्य : मकर राशि में रहेगा

राहू काल : दोपहर 12:51 बजे से दोपहर 02:13 बजे तक रहेगा

आज के त्यौहार एवं व्रत : प्रदोष व्रत दिशा शूल : उत्तर दिशा में शिववास : नंदी पर दोपहर 02:02 बजे तक, तत्पश्चात भोजन में

दिन का चौघड़िया :

मुहूर्त                 समय
प्रारंभ समाप्त
  लाभ 07:24 AM 08:46 AM
 अमृत 08:51 AM 10:07 AM
  काल 10:07 AM 11:29 AM
   शुभ 11:29 AM 12:50 PM
   रोग 12:50 PM 02:12 PM
 उद्वेग  02:12 PM 03:34 PM
   चर  03:34 PM 04:55 PM
  लाभ  04:55 PM 06:17 PM

रात का चौघड़िया :

मुहूर्त                समय
प्रारंभ समाप्त
 उद्वेग 06:17 PM 07:55 PM
   शुभ 07:55 PM 09:33 PM
 अमृत 09:33 PM 11:12  PM
   चर  11:12 PM  12:50 AM
  रोग  12:50 AM 02:28 AM
  काल 02:28 AM 04:07 AM
  लाभ 04:07 AM 05:45 AM
 उद्वेग  05:45 AM 07:24 AM

* अगला दिन

मेष राशि : कार्यक्षेत्र में आपके काम की प्रशन्सा होगी। किन्तु इच्छित परिणाम मिलने में कठिनाई होगी। किसी को धन उधार न दें। जीवनसाथी के प्रति प्रेम भाव बढ़ेगा। नयी सम्पत्ति में निवेश की योजना बना सकते हैं।

वृषभ राशि : आज व्यर्थ के खर्चों में बढ़ोत्तरी होगी। आर्थिक मामलों को लेकर थोड़े लापरवाह हो सकते हैं। समय रहते समस्याओं को सुलझाना बेहद जरूरी है। मित्रों के साथ अनबन हो सकती है। किडनी के रोगियों को स्वास्थ्य समस्या होने की आशंका है।

मिथुन राशि : नये लोगों के साथ सम्पर्क विकसित होंगे। धन के मामलों में बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। सरकारी जॉब कर रहे लोगों को अधिकारियों की मदद मिलेगी। दिल की बजाय दिमाग से काम लें। जीवनसाथी की सलाह आपके आत्मबल को बढ़ायेगी।

कर्क राशि : नये लोगों के साथ आपके सम्पर्क बनेंगे। घर में धर्म-कर्म का माहौल रहेगा। बिना विचार करे कोई काम न करें। आज आप कार्यक्षेत्र में काफी मेहनत करेंगे। पैतृक व्यवसाय में आपको कुछ सुधार करने की आवश्यकता है। किसी बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

सिंह राशि : कमीशन सम्बन्धी कार्यों में लाभ हो सकता है। प्रेम सम्बन्धों में शंकालु स्वभाव के कारण प्रेमी जन नाराज हो सकता है। अत्यधिक व्यस्तता के कारण थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आज कार्यक्षेत्र में आपको दूसरों पर निर्भर होना पड़ सकता है। स्वादिष्ट व्यञ्जनों का आनन्द ले सकते हैं।

कन्या राशि : जीवनसाथी से आपकी अपेक्षायें बढ़ सकती हैं। जो कई बार अव्यावहारिक भी हो सकती है। अपनी महत्वकान्क्षाओं को अनजान लोगों से व्यक्त न करें। विवाह आदि को लेकर तात्कालिक निर्णय लेना उचित नहीं होगा। माता के साथ अपने मन की बातें साझा करने से आपको काफी अच्छा लगेगा।

तुला राशि : राजनीतिक सम्बन्धों के लिये दिन बेहतरीन है। जीवनसाथी के साथ रोमान्टिक समय का आनन्द लेंगे। घर का वातावरण अनुशासित और मर्यादित रहेगा। व्यवसाय में आपको बड़ी उपलब्धियाँ मिलने के योग बन रहे हैं। आप कठिन से कठिन काम को समझदारी एवं सूझबूझ से सुलझा लेंगे।

वृश्चिक : अपनी कमियों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। तकनीकी शिक्षा ले रहे लोगों को पढ़ाई में परेशानी होगी। गुस्से एवं उत्तेजना पर नियन्त्रण रखें। बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दें। दिखावे के लिये आप ज्यादा खर्च कर सकते हैं। इससे आपकी बचत पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। धनु राशि : अपनी योग्यता पर विश्वास बनाये रखें। विदेशी कम्पनियों से जॉब के प्रपोज़ल मिल सकते हैं। कला और गेम्स में आप काफी रुचि ले सकते हैं। जो भी काम करें उसे पूरे मनोयोग से करें। नौकरीपेशा लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा है। साझेदारी से जुड़े हुये कार्यों में सफलता मिलेगी।

मकर राशि :  आपको आज काफी थकाऊ यात्रायें करनी पड़ सकती है। पुराना रोग उभर के सामने आ सकता है। खाँसी-जुकाम की समस्या होने की सम्भावना है। ठण्ड से आपको बचना चाहिये। माता के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। बच्चे पढ़ाई को लेकर लापरवाही न करें।

कुम्भ राशि : आपकी दबी हुयी इच्छायें पूर्ण हो सकती हैं। सभी काम तीव्र गति से पूर्ण होंगे। शेयर मार्केट में धन निवेश करना लाभकारी होगा। परिजनों पर धन खर्च करेंगे। नये कारोबार की रूपरेखा बना सकते हैं। शत्रुओं से सावधान रहें।

मीन राशि : समाजसेवा में आप काफी रुचि लेंगे। पार्टी व पिकनिक के लिये जा सकते हैं। वैवाहिक सम्बन्धों में थोड़ी अनबन के बाद सब कुछ सामान्य हो जायेगा। मैनेजमेन्ट सम्बन्धी कार्यों के लिये दिन विशेष है। कारोबार में योजनायें बदलनी पड़ सकती है।