आज खास : षष्ठी दोपहर 12:14 बजे तक, राहु काल दोपहर 12:23 बजे से
Oct 9, 2024, 06:28 IST
आज का पंचांग
दिनांक : 09/10/2024 सम्वत् : 2081 मास : आश्विन शुक्ल पक्ष तिथि : षष्ठी 12:14 PM तक उपरांत सप्तमी वार : बुधवार सूर्योदय : 06:37 AM सूर्यास्त : 06:09 PM ऋतू : ग्रीष्म अयन : दक्षिणायनमुहूर्त | समय | |
प्रारंभ | समाप्त | |
लाभ | 06:37 AM | 08:04 AM |
अमृत | 08:04 AM | 09:30 AM |
काल | 09:30 AM | 10:57 AM |
शुभ | 10:57 AM | 12:23 PM |
रोग | 12:23 PM | 01:50 PM |
उद्वेग | 01:50 PM | 03:16 PM |
चर | 03:16 PM | 04:43 PM |
लाभ | 04:43 PM | 18:09 PM |
मुहूर्त | समय | |
प्रारंभ | समाप्त | |
उद्वेग | 18:09 PM | 07:43 PM |
शुभ | 07:43 PM | 09:17 PM |
अमृत | 09:17 PM | 10:50 PM |
चर | 10:50 PM | 12:24 AM* |
रोग | 12:24 AM* | 01:57 AM* |
काल | 01:57 AM* | 03:31 AM* |
लाभ | 03:31 AM* | 05:04 AM* |
उद्वेग | 05:04 AM* | 06:38 AM* |
वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए बहुत व्यस्त रहेगा ,या तो आपके पास मेहमान आयेंगे या आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं ǀ इसी समय आप अपने घर का नवीकरण ,नया घर खरीदने या दूसरी जगह शिफ्ट होने के बारे में भी सोच सकते हैं ǀ हालाँकि आप पूरा दिन बहुत व्यस्त रहेंगे,फिर भी आप दिन का हरेक पल आनंद लेंगे
कर्क राशि : आपके अनिर्णय की स्थिति से बिना बात की परेशानी पैदा हो सकती है ǀ परिवार से जुड़े और रियल एस्टेट से जुड़े हुए मुद्दों को आपको अब गंभीरता से लेने की जरुरत है ǀआपको इनसे सम्बंधित कोई पत्र प्राप्त होगा ǀपुरानी अधूरी -अनसुलझी बातें अब आपको परेशान करेंगी और आप इन्हें सुलझाए बिना आगे नहीं बढ़ सकते
कन्या राशि : आज आप काल्पनिक से मूड में हैं ǀ अलग अलग भूमिकाएं निभाने और कल्पनाओं में आपको बहुत मजा आता है ǀ आप अपने लिए हर कहीं रोमांस ढूँढ लेते हैं ǀ आपकी सपनों की एक दुनिया है जिसे आपको सच करने का मौका मिल सकता है ǀ आप आज अपनी भावनाओं के वश में होकर संबंधों या करियर में कुछ असंभव सा हासिल करना चाहेंगे हालाँकि बड़े फैसले लेने के लिए यह समय ठीक नही है
तुला राशि : दिन के आगे बढने के साथ चिंता भी बढ़ेगी ǀ लेकिन लक्ष्य प्राप्त करने तक हिम्मत ना छोड़ें ǀहारना या जीतना नही,आपके प्रयास सबसे अधिक महत्वपूर्ण हैं ǀ आपने निरंतर प्रयास किये हैं ,लेकिन अभी इन्हें बनाये रखना होगा ǀसमस्याओं की तह तक जाने की कोशिश करें ताकि इन्हें हमेशा के लिए ख़तम कर सकें
वृश्चिक राशि : आज आप खरीदारी सम्बन्धी किसी ऑफर या लाटरी तिच्क्त खरीदने का जोखिम उठा सकते हैं ǀ आपका भाग्य आपके साथ है ,इसलिए जीतने का अच्छा मौका आपके पास रहेगा ǀ स्थिति आपसे अपने दृष्टिकोण पर दृढ बने रहने की अपेक्षा कर सकती है ǀ आपकी चुप्पी को गलत समझा जाएगा और उसपर सवाल खड़े किये जायेंगे ǀ यही बेहतर होगा कि आप किसी को अपने खिलाफ राय बनाने का मौका ना दें ǀ
धनु राशि : आप अपने विस्तृत होते हुए परिवेश के बारे में बहुत अच्छा अनुभव करेंगे लेकिन आपके परिजन इसी को लेकर निराश होंगे ǀ जो आप करना चाहते हैं ,उसके लिए स्वयम को समर्पित कर दें ǀ पर्दे के पीछे काम न करें,आप जो भी कर रहे हैं,उसके बारे में जानने दें ǀ अपनी जीवन में आये किसी नए दोस्त से आपको काफी लगाव का अनुभव होगा
कुम्भ राशि : आज आपको कई सारे मुद्दे सलझाने हैं और ये सभी काफी महत्व के मसले हैं ǀ इन सबके चक्कर में आपको कम समय मिल पायेगा और आप इन सबमे फंसा हुआ सा अनुभव करेंगे ǀइसके अलावा ,आज आपको कुछ ऐसी योजनाओं के बारे में भी पता चलेगा जो कुछ अलग सी दिखाई दे रही हैं ǀआप आज अपनी परेशानी के चलते कुछ ऐसा कह या कर सकते हैं जिसके लिए आपको बाद में पछताना पड़ सकता है
मीन राशि : आज दुविधा और उलझन की स्थिति बनी रहेगी ǀलेकिन यह बस उपरी आवरण है ,जैसे ही स्थिति साफ़ होगी ,आप वास्तविकता को देख पाएंगे ǀ शुरुआत में सब कुछ उलझा हुआ सा लगेगा ,लेकिन समय के साथ साथ सब ठीक होगा,अपना समय लें और चलते रहें ǀ आपको सफलता मिलेगी ǀपरिवर्तन तो जरुर होंगे लेकिन आपके भविष्य के लिए शुभ साबित होंगें