आज खास :एकादशी आज प्रातः 07:51 बजे तक, राहु काल सुबह 08:12 बजे से
Oct 28, 2024, 06:04 IST
आज का पंचांग
दिनांक : 28/10/2024 सम्वत् : 2081 मास : कार्तिक कृष्ण पक्ष तिथि : एकादशी 07:51 AM तक उपरांत द्वादशी वार : सोमवार सूर्योदय : 06:48 AM सूर्यास्त : 5:52 PM ऋतु : शरद अयन : दक्षिणायन अभिजीत मुहूर्त : आज 11:58 AM से 12:42 PM तक नक्षत्र : पूर्व फाल्गुनी 03:24 PM तक उपरांत उत्तर फाल्गुनी योग : इन्द्र योग | करण : बालव 07:51 AM तक, बाद कौलव 09:10 PM तक, बाद तैतिल चन्द्रमा : 10:11 PM तक चन्द्रमा सिंह उपरांत कन्या राशि पर संचार करेगा सूर्य : तुला राशि पर है राहु काल : आज 08:12 AM से 09:35 AM तकमुहूर्त | समय | |
प्रारंभ | समाप्त | |
अमृत | 06:49 AM | 08:12 AM |
काल | 08:12 AM | 09:35 AM |
शुभ | 09:35 AM | 10:57 AM |
रोग | 10:57 AM | 12:20 PM |
उद्वेग | 12:20 PM | 01:43 PM |
चर | 01:43 PM | 03:05 PM |
लाभ | 03:05 PM | 04:28 PM |
अमृत | 04:28 PM | 05:51 PM |
मुहूर्त | समय | |
प्रारंभ | समाप्त | |
चर | 05:51 PM | 07:28 PM |
रोग | 07:28 PM | 09:06 PM |
काल | 09:06 PM | 10:43 PM |
लाभ | 10:43 PM | 12:20 AM* |
उद्वेग | 12:20 AM* | 01:58 AM* |
शुभ | 01:58 AM* | 03:35 AM* |
उद्वे | 03:35 AM* | 05:12 AM* |
चर | 05:12 AM* | 06:50 AM* |
वृषभ राशि : आपकी जीभ तेज है और मस्तिष्क तार्किक है लेकिन आपकी यह योग्यता आज आपकी असुरक्षित प्रवृति के कारण प्रभावित होगी ǀ हमेशा की तरह बहाव का विरोध करने के स्थान पर उसके साथ चलें ǀ आपको अनुभव से काफी कुछ सीखने को मिल सकता है जबकि अभिमान से आपको कुछ नही मिलेगा ǀ बाद में आप अच्छा और आत्मविश्वास से भरा अनुभव करेंगे
कर्क राशि : आज आप अपने संपर्क में आने वाले हर व्यक्ति के साथ प्रेमपूर्ण व्यवहार करेंगे ǀ कोई आपकी उदारता से प्रभावित होकर दिन के अंत तक आपसे अपनी भावना का इजहार कर सकता है हालाँकि अभी भी आपके मन में कडवे अनुभव भरे हुए हैं ǀ लेकिन अब समय आ गया है की आप सारी नकारात्मकता को दूर करके एक नयी शुरुआत करें
सिंह राशि : आप आज कल्पनात्मक रहेंगे ǀ कार्यस्थल की ओर से किसी अन्य स्थान की यात्रा का मौका मिल सकता है ǀ आपकी रोमांटिक प्रवृति उजागर होगी ǀ अपने आपको थोड़ी ढील देने का दिन है ,लेकिन काम में व्यवहारिकता भी दिखानी होगी ǀ साथियों के साथ अच्छे मूड में रहेंगे ǀ अपनी मेल देख लें,कोई महत्वपूर्ण मेल आपकी प्रतीक्षा कर रही है ǀ
कन्या राशि : आज अपना और आपनी सेहत का ध्यान रखना ना भूलें ǀआज स्वास्थ्य सम्बन्धी किसी समस्या की आशंका बन सकती है ǀबहुत ठंडा भोजन खाने से बचें ǀअगर पहले से ही कोई स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे है तो और अधिक ध्यान रखें ǀवित्तीय दृष्टि से ना फायदा ना नुकसान वाली स्थिति रहेगी हालाँकि आज कोई बड़ा निवेश ना करना ही ठीक रहेगा
तुला राशि : का दिन कुछ अजीब सा रहेगा ǀकोई ऐसी घटना घट सकती है जिसकी आपने कभी कल्पना भी ना की होगी ǀ आप गृहों से मिलने वाली ऊर्जा का ध्यान रखें और यह समझने की कोशिश करें कि वे आपको किस दिशा में ले जाना चाहती हैं ǀ जीवन के इस मोड़ पर आपको सही रास्ता मिलना ही आपका आगे का भविष्य तय करेगा
वृश्चिक राशि : आप आज रियल एस्टेट से जुडा कोई लाभकारी लेनदेन पूरा करने वाले हैं ǀ सकारात्मक सोच आपकी शक्ति है और आपको इसका लाभ उठाना है ,आपका कोई करीबी भी आपको इसके लिए प्रोत्साहित करेगा ǀ आप आध्यात्मिक विकास के साथ साथ जीवन की भौतिक खुशियों का भी आनंद ले पायेंगे ǀ नयी सोच से समृद्धि हासिल होगी
धनु राशि : व्यवसाय सम्बन्धी परेशानियां हल होंगीं लेकिन तब तक आपको बोलने ,लिखने और काम में भी आक्रामक नही होना है ǀ निजी जीवन से सम्बंधित परेशानियां झेल रहे लोगों को अपनों के लिए समय निकालना चाहिए ǀ आप लम्बे समय से स्वस्थ्य की उपेक्षा क्र रहे हैं ,इस पर ध्यान दें
कुम्भ राशि : कोई करीबी दोस्त आपको अपना राज बताने वाला है ,आपको उसकी बातें बहुत ध्यान से सुनकर ही सलाह और सहानुभूति देनी है ǀ अपने सभी कार्य रचनात्मक तरीके से करें ǀ आप फिलहाल ताकतवर तरीके से कार्य कर रहे हैं और इसका प्रभाव आपके आसपास के सब लोगों पर पड़ेगा ǀ इसलिए आपको सोच-समझकर ही कुछ बोलना और कहना पड़ेगा ǀ
मीन राशि : आज आप बारीकियों पर बहुत ध्यान देंगे ǀआप किसी परियोजना की ब्योरेवार योजना बनाने में जुटे हुए हैं और आप इस पर बहुत मेहनत भी कर रहे हैं ǀआपकी यह मेहनत आपके काम में भी दिखाई देगी और इस काम के लिए आपको काफी तारीफ मिलेगी ǀआपके काम में आज पूरा दिन सृजनात्मकता बनी रहेगी ǀ