आज खास : पंचमी 12:41 AM तक, राहु काल दोपहर 12:20 PM बजे से
Nov 6, 2024, 07:03 IST
आज का पंचांग
दिनांक : 06/11/2024 सम्वत् : 2081 मास : कार्तिक शुक्ल पक्ष ति थि : पंचमी 12:41 AM तक उपरांत षष्ठी वार : बुधवार सूर्योदय : 06:56 AM सूर्यास्त : 05:44 PMमुहूर्त | समय | |
प्रारंभ | समाप्त | |
लाभ | 06:56 AM | 08:17 AM |
अमृत | 08:17 AM | 09:38 AM |
काल | 09:38 AM | 10:59 AM |
शुभ | 10:59 AM | 12:20 PM |
रोग | 12:20 PM | 01:41 PM |
उद्बेग | 01:41 PM | 03:02 PM |
चर | 03:02 PM | 04:23 PM |
लाभ | 04:23 PM | 05:44 PM |
मुहूर्त | समय | |
प्रारंभ | समाप्त | |
उद्बेग | 05:44 PM | 07:23 PM |
शुभ | 07:23 PM | 09:02 PM |
अमृत | 09:02 PM | 10:41 PM |
चर | 10:41 PM | 12:20 AM* |
रोग | 12:20 AM* | 01:59 AM* |
काल | 01:59 AM* | 03:38 AM* |
लाभ | 03:38 AM* | 05:17 AM* |
उद्बेग | 05:17 AM* | 06:56 AM* |
वृषभ राशि : अगर किसी के साथ इन दिनों आपके सम्बन्ध सही नही हैं तो आज उनसे इस बारे में बात कर सकते हैं ǀ उनकी भी बात ध्यानपूर्वक सुनें ǀ सामने वाले को ना तो इतनी छूट दें की आपको रोंदकर आगे बढ़ जाए,ना ही बहुत रुखा व्यवहार करना ठीक होगा ǀ ऑफिस में आज किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात सम्भव है,सतर्क और सक्रिय रहें ǀ
कर्क राशि : आपको आज बहुत सारी गलत जानकारी प्राप्त होंगीǀ इसीलिए औरों की सुनने और मानने की बजाय अपने आप सोच समझकर फैसले लेना अधिक उपयुक्त रहेगा ǀ अपने तरीके और अपने नजरिये के आधार पर देखेंगे तो बिलकुल ठीक फैसला ले पायेंगे ǀआपकी बहु प्रतीक्षित छुट्टी जल्द ही मिलने वाली है ǀ
कन्या राशि : अपने स्वतंत्र विचारों को अभिव्यक्त कर दें लेकिन आवाज को नीची रखें ǀ पुरानी बातों में उलझे रहने के स्थान पर बदलाव के लिए जो कुछ जरूरी है उसपर फोकस करें ǀ इस समय बेहतर यही होगा कि आप जिनके साथ रहते हैं उनके साथ विवादों में पड़ने की बजाय विवादों से दूर ही रहें ǀ
तुला राशि : आज हर कोई आपकी तरफ आकर्षित होगा ǀसब आपकी समझ और शिष्टता से प्रभावित होंगे ǀखूब प्रशंसा मिलेगी ǀइस बेहतरीन समय का प्रयोग नए दोस्त बनाने और नए लोगों से मिलने जुलने में करें ǀइससे आपके सामने नए अवसर खुलेंगे ǀ
वृश्चिक राशि : दिन शुरुआत में बहुत अच्छा,बाद में थोडा व्यस्त रह सकता है ǀ घर पर कोई बीमार पड़ सकता है और आपको अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद उनकी देखभाल के लिए समय निकालना होगा ǀ आपको सहकर्मियों या दोस्तों से खुशी मिलेगी और आप आने वाले समय में उनके साथ समय बिताने की योजनायें बना सकते हैं ǀ
धनु राशि : आज का दिन आपके लिए विशेष है क्योंकि आज आप किसी दूसरे शहर में रहने वाले से या विदेश में किसी से संपर्क स्थापित करेंगे ǀयह आपके करियर के लिए फायदेमंद होगा ǀअपने मेल देख लें क्योंकि मेलबॉक्स में कोई महत्वपूर्ण अवसर आपकी प्रतीक्षा कर रहा हैǀ विदेश में रह रहा कोई मित्र आपको साथ काम करने के लिए आमंत्रित कर सकता है ǀशुभ रंग सफ़ेद है ǀ
कुम्भ राशि : आप आज किसी मनोरंजक व्यक्ति के साथ सम्बन्ध स्थापित करेंगे ǀ उसके साथ मजेदार बातचीत से समय अच्छा गुजरेगा ǀ इस आदमी से सीखने और प्रेरणा लेने की कोशिश करें ǀ इससे आपको और लोगों की मन स्थिति समझने में भी मदद मिलेगी ǀ परिवार की यात्रा में अगर अपनी मनपसंद जगह जाना है तो योजना बनाने के समय सबसे आगे रहें ǀ
मीन राशि : आज सावधान रहें ǀआपके प्रतिद्वंदी आपके खिलाफ योजनाये बनाकर आपको नुक्सान पहुंचाने की कोशिश करेंगे लेकिन आप आसानी से उनपर जीत हासिल कर पायेंगे,मजेदार तो यह है कि खुद उन्हें भी आपकी उपलब्धि के लिए आपकी तारीफ करनी होगी ǀ इस गंभीर स्थिति को थोडा हल्का-फुल्का बनाने के लिए दोस्तों के साथ कुछ समय बिताएं ǀ