{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !

 

दिनांक : 19/11/2025

सम्वत् : 2082 

मास : मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष

तिथि(aaj ki tithi) : चतुर्दशी तिथि 09:43 AM तक उपरांत अमावस्या 

वार : बुधवार 

सूर्योदय : 07:05 AM 

सूर्यास्त : 05:38 PM 

ऋतु : ग्रीष्म 

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र :  स्वाति 07:59 AM तक उपरांत विशाखा

योग : सौभाग्य योग 09:00 AM तक, उसके बाद शोभन योग

करण : शकुनि 09:44 AM तक, बाद चतुष्पद 11:00 PM तक, बाद नाग

चन्द्रमा :  आज  04:14 AM तक चन्द्रमा तुला उपरांत वृश्चिक राशि पर संचार करेगा 

सूर्य : सूर्य वृश्चिक राशि पर है

राहु काल :  राहु काल 12:22 PM से 01:41 PM तक

दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya

लाभ 07:05 AM 08:24 AM
अमृत 08:24 AM 09:43 AM
काल (काल वेला) 09:43 AM 11:03 AM
शुभ 11:03 AM 12:22 PM
रोग (वार वेला) 12:22 PM 13:41 PM
उद्बेग 13:41 PM 15:00 PM
चर 15:00 PM 16:19 PM
लाभ 16:19 PM 17:38 PM

रात का चौघड़िया  :

उद्बेग 17:38 PM 19:19 PM
शुभ 19:19 PM 21:00 PM
अमृत 21:00 PM 22:41 PM
चर 22:41 PM 00:22 AM
रोग 00:22 AM 02:03 AM
काल 02:03 AM 03:44 AM
लाभ (काल रात्रि) 03:44 AM 05:25 AM
उद्बेग 05:25 AM 07:06 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : आज पूरी एकाग्रता के साथ सभी कार्य करेंगे। मेहनत का लाभ मिलने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। उच्च अधिकारियों के साथ सम्बन्ध अच्छे रखें। आप काफी तेजी से काम समाप्त करेंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितायेंगे।

वृषभ : पिछले काफी समय से जिस कार्य में फँसे थे वह आज पूर्ण हो सकता है। कारोबार में बड़ी पार्टनरशिप कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। एकान्त में आपको समय अवश्य बिताना चाहिये। पिता के कार्यों में आप अत्यधिक सहयोग करेंगे।

मिथुन : व्यवसाय में आपको प्रबन्धन दुरुस्त रखना होगा। ऑनलाइन शॉपिंग में छूट मिल सकती है। कार्यक्षेत्र का वातावरण बहुत ही शान्त और सहयोगात्मक रहेगा। किसी दूसरे व्यक्ति की सलाह को अधिक महत्व न दें। लेकिन लोग आपकी सलाह से लाभान्वित होंगे।

कर्क : परिजनों के साथ डिनर पर जा सकते हैं। तकनीक शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों को पढ़ाई में परेशानी होगी। वैवाहिक सम्बन्धों में अनबन हो सकती है। काम को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। मन में उलझनों का अम्बार रहेगा। क्रोध में आकर प्रतिक्रिया देने से बचें।

सिंह : परिवार में एकता का वातावरण रहेगा। रियल एस्टेट में निवेश करने की सम्भावना है। आप नये कार्यों में अत्यधिक रुचि ले सकते हैं। सरकारी अधिकारियों को प्रमोशन मिल सकता है। बेरोजगार लोग यदि प्रयास करें तो जॉब मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में आपसी सामंजस्य बढ़ेगा।

कन्या : सरकारी सेवा से जुड़े लोगों को थोड़ी परेशानी होगी। उपलब्धियों पर अधिक अहंकार न करें। महिलाओं को शॉपिंग करते समय सावधानी रखनी चाहिये। गैस और कब्जियत की शिकायत हो सकती है। सन्तान की सेहत का ध्यान रखें।

तुला : आपके कार्य की प्रशंसा होगी। व्यवहार में नरमी और सौम्यता का भाव रखें। व्यापार की परेशानियों का निवारण होगा। अनुभवी लोगों से आपको मार्गदर्शन मिलेगा। प्रियजनों के साथ मौज-मस्ती भरा समय बितायेंगे।

वृश्चिक : आज आपको किसी से झूठ नहीं बोलना चाहिये। पैरों में सूजन और दर्द की शिकायत हो सकती है। छोटी-मोटी बातों को नजरअन्दाज न करें। अपनी गलतियों पर पर्दा न डालें। कोर्ट-कचहरी के मामलों में थोड़ी परेशानी होगी। घरेलू सामान की खरीदारी कर सकते हैं।

धनु : व्यापार में बड़ा आर्थिक लाभ मिलने की प्रबल सम्भावना है। दूसरों के मामलों में दखल देने से बचना चाहिये। घर का वातावरण बहुत ही शान्त रहेगा। छात्र अपनी पढ़ाई पर अत्यधिक ध्यान देंगे। बच्चों से शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। समय पर सारे कार्य पूर्ण हो जायेंगे।

मकर : कारोबार में बढ़ोत्तरी होने के योग बन रहे हैं। शुभ कार्यों में अत्यधिक धन खर्च कर सकते हैं। कला की ओर आप आकर्षित रहेंगे। रुके हुये कार्य पुनः प्रारम्भ होंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। स्वभाव में चंचलता का भाव रहेगा।

कुम्भ : कार्यक्षेत्र के माहौल में थोड़ी कड़वाहट हो सकती है। छात्रों को शिक्षा में थोड़ी अड़चनों का सामना करना पड़ेगा। रचनात्मक कार्यों में आपका मन लगेगा। जीवनसाथी के साथ बेहतरीन पलों का आनन्द उठायेंगे। जॉब में अचानक स्थानान्तरण होने की सम्भावना बन रही है।

मीन : किसी पारिवारिक सदस्य से झगड़ा हो सकता है। अनैतिक कार्यों से धन कमाने की कोशिश न करें। बातचीत के दौरान सही शब्दों का चयन करें। धार्मिक यात्रा में कठिनाई हो सकती है। सहकर्मियों के साथ व्यवहार खराब न करें।