{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !

 

दिनांक : 20/11/2025

सम्वत् : 2082 

मास : मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष

तिथि(aaj ki tithi) : अमावस्या तिथि 12:17 PM तक उपरांत प्रतिपदा 

वार : गुरुवार 

सूर्योदय : 07:06 AM 

सूर्यास्त : 05:38 PM 

ऋतु : ग्रीष्म 

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र :  विशाखा 10:58 AM तक उपरांत अनुराधा

योग : शोभन योग 09:52 AM तक, उसके बाद अतिगण्ड योग

करण : नाग 12:17 PM तक, बाद किस्तुघन 01:33 AM तक, बाद बव

चन्द्रमा :  आज  चन्द्रमा वृश्चिक राशि पर संचार करेगा |

सूर्य : सूर्य वृश्चिक राशि पर है

राहु काल :  राहु काल 01:41 PM से 03:00 PM तक

दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya

शुभ (वार वेला) 07:06 AM 08:25 AM
रोग 08:25 AM 09:44 AM
उद्बेग 09:44 AM 11:03 AM
चर 11:03 AM 12:22 PM
लाभ 12:22 PM 13:41 PM
अमृत 13:41 PM 15:00 PM
काल (काल वेला) 15:00 PM 16:19 PM
शुभ (वार वेला) 16:19 PM 17:37 PM

रात का चौघड़िया  :

अमृत 17:38 PM 19:19 PM
चर 19:19 PM 21:00 PM
रोग 21:00 PM 22:41 PM
काल 22:41 PM 00:22 AM
लाभ (काल रात्रि) 00:22 AM 02:03 AM
उद्बेग 02:03 AM 03:45 AM
शुभ 03:45 AM 05:26 AM
अमृत 05:26 AM 07:07 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष : आज स्वास्थ्य खराब हो सकता है। सिरदर्द और बुखार की समस्या हो सकती है। आडम्बर युक्त व्यवहार के कारण लोग आपकी आलोचना कर सकते हैं। स्वास्थ्य समस्या है तो तुरन्त अपने डॉक्टर से मिलें। आर्थिक कारणों से आपका मन विचलित रहेगा।

वृषभ : नया काम भी आज शुरू कर सकते हैं। अचानक बड़ा धन लाभ हो सकता है। शुभ समाचार मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। आप जैसी अपेक्षा कर रहे थे काम वैसे ही होंगे। व्यापार में बड़ी डील हो सकती है।

मिथुन : विवाहोत्सुक जातकों को प्रस्ताव मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में विदेशी लोगों से आपको समर्थन मिल सकता है। अपनी गलतियों को सुधारने का प्रयास करें। गले मे दर्द व कफ की समस्या हो सकती है। विद्यार्थी अपने करियर को लेकर तनाव में आ सकते हैं।

कर्क : अपने भाग्य को दोष देने के बजाय मजबूती से चुनौतियों का सामना करें, सफलता शीघ्र ही मिलेगी। अध्यात्मिक विषयों के प्रति आपकी जिज्ञासा आज बढ़ सकती है। घरेलू कलह से बचने के लिये आज स्वयं शान्त रहें। योग और ध्यान अवश्य करें। सन्तान के व्यवहार से निराशा हो सकती है। उनका रूख आपके प्रति आक्रामक हो सकता है।

सिंह : कार्यक्षेत्र में आपका मन नहीं लगेगा। घर में कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब हो सकता है। महत्वपूर्ण कार्य अधूरे छूट सकते हैं। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझ नहीं पा रहे हैं। लेकिन यदि कहीं आप इसके लिये जिम्मेदार हैं तो इस मामले को शीघ्रता से सुलझा लें। वरना आप काफी अकेलापन महसूस करेंगे।

कन्या : व्यवसाय में आशा से बेहतर परिणाम मिलेंगे। नाराज लोगों को मनाने के लिये दिन बेहतर है। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। अधीनस्थ कर्मचारी विद्रोही रूख व्यक्त कर सकते हैं। इसीलिये आज उन पर विशेष निगरानी रखें। विपरीत लिंग के जातकों के प्रति आकर्षण भाव बढ़ेगा।

तुला : आपके द्वारा बोला गया झूठ पकड़ा जा सकता है। मान-सम्मान में कमी आ सकती है। किसी जरूरी कार्य के बाधित होने के कारण कुण्ठाग्रस्त हो सकते हैं। छोटे बच्चों या अध्यात्मिक लोगों के साथ समय बिताना लाभकारी होगा। सुख-सुविधाओं पर अधिक धन खर्च कर सकते हैं। महिलाओं को थोड़ी स्वास्थ्य समस्या की सम्भावना है।

वृश्चिक : आज व्यवसाय में नये अनुबन्ध हो सकते हैं, किन्तु काम शुरू नहीं हो पायेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को लेकर अत्यन्त संवेदनशील रहेंगे। सोशल मीडिया पर अपना प्रमोशन कर सकते हैं। मानसिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। कमीशन आदि से लाभ हो सकता है।

धनु : आज आपको बहुत परिश्रम करने से बचना चाहिये। मेहनत का उत्तम परिणाम प्राप्त नहीं होगा। कानूनी उलझनों में फँस सकते हैं। बेमतलब के कार्यो में आपका समय बर्बाद होगा। अनिर्णय की स्थिति उत्पन्न होगी। भाई-बहनों को कोई स्वास्थ्य समस्या हो सकती है।

मकर : कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा बढ़ेगा। प्रियजनों से आपको उत्तम सलाह व उचित सहायता मिल सकती है। बच्चे माता-पिता की आशाओं पर खरे उतरेंगे। नौकरीपेशा लोगों की आय में वृद्धि हो सकती है। नयी जॉब ढूँढ रहे हैं तो दिन बेहद अनुकूल है।

कुम्भ : किसी से अधिक अपेक्षा न करें। क्योंकि आप जैसा सोचेंगे वैसा होगा नहीं। आज केवल अपने काम पर ध्यान दें। सन्तान को लेकर थोड़े विचारशील हो सकते हैं। व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है। वैवाहिक जीवन में प्रेम भावनाओं का आधिक्य रहेगा। कृषि कार्यों से जुड़े लोगों के लिये दिन शुभ है।

मीन : आज क्रोध व उत्तेजित प्रतिक्रिया से बचें। धर्म के प्रति मन में शंका हो सकती है। सम्पत्ति विवाद गहरा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको कठिन काम सौंपे जा सकते हैं। यात्राओं के कारण स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। पुरानी गलतियों का भुगतान करना पड़ सकता है।