Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !
दिनांक : 25/11/2025
सम्वत् : 2082
मास :मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष
तिथि(aaj ki tithi) : पंचमी तिथि 10:57 PM तक उपरांत षष्ठी
वार : मंगलवार
सूर्योदय : 07:10 AM
सूर्यास्त : 05:36 PM
ऋतु : शरद
अयन : उत्तरायण
नक्षत्र : उत्तराषाढ़ा 11:57 PM तक उपरांत श्रवण
योग : गण्ड योग 12:49 PM तक, उसके बाद वृद्धि योग
करण : बव 10:13 AM तक, बाद बालव 10:57 PM तक, बाद कौलव
चन्द्रमा : आज चन्द्रमा मकर राशि पर संचार करेगा
सूर्य : सूर्य वृश्चिक राशि पर है
राहु काल : राहु काल 03:00 PM से 04:18 PM तक
दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya
| रोग | 07:10 AM | 08:28 AM |
| उद्बेग (वार वेला) | 08:28 AM | 09:47 AM |
| चर | 09:47 AM | 11:05 AM |
| लाभ | 11:05 AM | 12:23 PM |
| अमृत | 12:23 PM | 13:42 PM |
| काल (काल वेला) | 13:42 PM | 15:00 PM |
| शुभ | 15:00 PM | 16:18 PM |
| रोग | 16:18 PM | 17:36 PM |
रात का चौघड़िया :
| काल | 17:36 PM | 19:18 PM |
| लाभ (काल रात्रि) | 19:18 PM | 21:00 PM |
| उद्बेग | 21:00 PM | 22:42 PM |
| शुभ | 22:42 PM | 00:24 AM |
| अमृत | 00:24 AM | 02:05 AM |
| चर | 02:05 AM | 03:47 AM |
| रोग | 03:47 AM | 05:29 AM |
| काल | 05:29 AM | 07:11 AM |
* अगला दिन
राशिफल
मेष : अपनी योग्यता के अनुरूप काम करके आत्मसन्तुष्टि का अनुभव करेंगे। जीवनसाथी के साथ अनबन दूर होगी। आपके काम में काफी स्थिरता रहेगी। व्यावसायिक यात्रा लाभकारी सिद्ध होगी। निजी सम्बन्धों में रिश्तों के बीच बढ़ रही दूरियाँ दूर होंगी।
वृषभ : परिजनों के साथ शॉपिंग के लिये जा सकते हैं। अपने क्रोध पर नियन्त्रण रखें। छोटी-छोटी बातों पर त्वरित प्रतिक्रिया आपकी छवि के लिये नुकसानदेह सिद्ध हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको स्थानान्तरण के अवसर मिल सकते हैं। आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। गूढ़ विद्याओं के प्रति काफी आकर्षित रहेंगे।
मिथुन : आज आपको कुछ विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। बदलते मौसम को लेकर अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यथार्थवादी बने रहें अन्यथा आप गलत निर्णय ले सकते हैं। अपनी इच्छाओं को दूसरों पर लादने का प्रयास न करें। इसके कारण आपका मन खराब हो सकता है। आडम्बरी प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें।
कर्क : आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर की साज-सजावट में आप अत्यधिक ध्यान देंगे। प्रबन्धन सम्बन्धी कार्यों से जुड़े लोगों को बेहतरीन लाभ मिलेगा। पारिवारिक तनाव दूर होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के उत्तम अवसर प्राप्त होंगे।
सिंह : आपके काम में स्थिरता बनी रहेगी। शत्रु पक्ष आपका नुकसान पहुँचाने को लेकर तत्पर रहेगा। विरोधियों के ऊपर विजय प्राप्त होगी। जीवनसाथी के साथ विमर्श करने से आपकी कई समस्याओं का समाधान हो जायेगा। अनावश्यक बातों को तूल देने से बचें।
कन्या : आपकी लापरवाही बड़ी परेशानी को आमन्त्रण दे सकती है। आपके ऊपर अचानक काम का दबाव बढ़ सकता है। शाम के समय कहीं घूमने जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नये मित्र बन सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों में थोड़ी सावधानी रखें।
तुला : कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियों का दबाव बढ़ सकता है। रक्तचाप के रोगियों को तनाव से बचना चाहिये। विरोधी आपकी छवि को बिगाड़ने में लगे रहेंगे। आज किसी से कोई वादा न करें। नयी कार्ययोजना बनाने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य ले लें।
वृश्चिक : आज का दिन राजनीति से जुड़े लोगों के लिये अत्यन्त शुभ रहेगा। आपके सामने करियर के अनेक विकल्प आयेंगे। आपकी जीवनशैली काफी अनुशासित रहेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य को लेकर योजना बना सकते हैं। धन को लेकर समस्या का समाधान हो जायेगा।
धनु : कार्यक्षेत्र में आलस्य का अनुभव करेंगे। नयी स्किल सीखने में तत्पर रहेंगे। बच्चे पढ़ाई को लेकर लापरवाह हो सकते हैं। आपका आत्मविश्वास जागृत होगा। दूसरों के मामले में सोच-समझकर ही सलाह दें।
मकर : आज काम की अधिकता रहेगी। कार्यक्षेत्र में अपने संसाधनों का सार्थक सदुपयोग करने के कारण आपको लाभ मिलेगा। आप आज साहित्य और सिनेमा का आनन्द ले सकते हैं। बच्चे अपने करियर को लेकर थोड़े कनफ्यूज हो सकते हैं। प्रेमी जन के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं।कुम्भ : आज बिना माँगी सलाह देने के कारण अपमानित होना पड़ सकता है। अपने जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। अनावश्यक विवादों से दूर रहें। विदेश में रहने वाले लोगों को धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। राजनीतिक लोगों को अपनी छवि की चिन्ता रहेगी।