Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !
दिनांक : 10/12/2025
सम्वत् : 2082
मास : पौष कृष्णपक्ष
तिथि(aaj ki tithi) : षष्ठी तिथि 01:46 PM तक उपरांत सप्तमी
वार : बुधवार
सूर्योदय : 07:21 AM
सूर्यास्त : 05:37 PM
ऋतु : हेमंत
अयन : उत्तरायण
नक्षत्र : मघा 02:44 AM तक उपरांत पूर्व फाल्गुनी
योग : वैधृति योग 12:45 PM तक, उसके बाद विष्कुम्भ योग
करण : वणिज 01:47 PM तक, बाद विष्टि 01:45 AM तक, बाद बव
चन्द्रमा : आज चन्द्रमा सिंह राशि पर संचार करेगा
सूर्य : सूर्य वृश्चिक राशि पर है
राहु काल : राहु काल 12:29 PM से 01:46 PM तक
दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya
| लाभ | 07:21 AM | 08:38 AM |
| अमृत | 08:38 AM | 09:55 AM |
| काल (काल वेला) | 09:55 AM | 11:12 AM |
| शुभ | 11:12 AM | 12:29 PM |
| रोग (वार वेला) | 12:29 PM | 13:46 PM |
| उद्बेग | 13:46 PM | 15:03 PM |
| चर | 15:03 PM | 16:20 PM |
| लाभ | 16:20 PM | 17:37 PM |
रात का चौघड़िया :
| उद्बेग | 17:37 PM | 19:20 PM |
| शुभ | 19:20 PM | 21:03 PM |
| अमृत | 21:03 PM | 22:46 PM |
| चर | 22:46 PM | 00:29 AM |
| रोग | 00:29 AM | 02:12 AM |
| काल | 02:12 AM | 03:56 AM |
| लाभ (काल रात्रि) | 03:56 AM | 05:39 AM |
| उद्बेग | 05:39 AM | 07:22 AM |
* अगला दिन
राशिफल
मेष : जीवनसाथी आपकी अतिरिक्त देखभाल करेगा। बाहरी व्यक्तियों का पारिवारिक जीवन में हस्तक्षेप न होने दें। पेट में जलन जैसी समस्या हो सकती है। जल का पर्याप्त मात्रा में सेवन करें। कार्यक्षेत्र में आपके उत्तम प्रदर्शन को लेकर चर्चा होगी। परोपकार और समाज कल्याण के कार्यों में आप काफी सहयोग देंगे।
वृषभ : कार्यक्षेत्र में आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। नया करियर आरम्भ करने का विचार बना सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों को मर्यादित रखें। अपनी क्षमताओं का कुशल प्रयोग नहीं कर पायेंगे। यदि आवश्यक न हो तो बड़े आर्थिक लेन-देन आज कम करें।
मिथुन : अपनी प्रतिभा को और विकसित करने के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। युवा जातक प्रेम विवाह की योजना बना सकते हैं। अपनी नीतियों को सदैव स्पष्ट रखें व उनमें फेर-बदल न करें। कार्यक्षेत्र में आज काम का दबाव काफी कम रहेगा।
कर्क : आप रुकी हुयी योजनाओं को आरम्भ करने के लिये परिश्रम करेंगे। किसी परिजन के स्वास्थ्य को लेकर थोड़े तनाव में हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। क्रोध में आकर किसी भी विषय पर प्रतिक्रिया न दें। समय पर काम करने से आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे।
सिंह : सभी कार्य समय पर पूर्ण होते रहेंगे। अपने लक्ष्यों को लेकर अत्यन्त भावुक हो सकते हैं। आप अपनी पुरानी गलतियों से सीखेंगे। आज आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। अविवाहितों को विवाह के प्रस्ताव मिलने के योग बन रहे हैं। सकारात्मक लोगों के साथ आपके सम्बन्ध मजबूत होंगे।
कन्या : किसी नजदीकी मित्र से मनमुटाव हो सकता है। अधिक सोच-विचार के कारण आप अवसरों को खो सकते हैं। बच्चों की समस्याओं पर आपको ध्यान देना चाहिये। पुराने कर्जों के कारण आपको तनाव हो सकता है। परिवार और कार्यक्षेत्र में जैसा चल रहा है वैसा ही चलने दें। नये कार्य की रूपरेखा बनायेंगे।
तुला : आपके पास नयी जिम्मेदारियाँ आ सकती हैं। आज मन में सन्तोष की भावना रहेगी। ऐसे कोई कार्य न करें जिसमें आपकी छवि दाँव पर लगी हो। उच्चशिक्षा को लेकर अत्यन्त उत्सुक रहेंगे। व्यापार में अपेक्षा से अधिक लाभ प्राप्त होगा।
वृश्चिक : आपको कार्यक्षेत्र में काफी मेहनत करनी पड़ेगी। राजनैतिक मामलों से जुड़े लोगों को थोड़ा सावधान रहना चाहिये। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सहकर्मियों के साथ अपने सम्बन्ध मधुर रखें। तनाव न लेते हुये समस्याओं का शान्त मन से समाधान ढूँढें।
धनु : आपके मनोबल में वृद्धि होगी। आपसी सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। मीडिया से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। व्यवसाय में आपकी उत्पादन क्षमता बढ़ेगी। रिश्तेदारों के साथ अचानक मुलाकात हो सकती है।
मकर : घर में अनुशासन बनाये रखें। कार्यक्षेत्र में आपको क्षमता से अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। व्यर्थ की बातों में समय बर्बाद न करें। करियर और शिक्षा को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। अपने गुप्त रहस्य और विद्या किसी से साझा न करें।कुम्भ : आपकी आर्थिक स्थिति बेहतरीन रहने वाली है। किसी रिश्तेदार से शुभ सूचना मिल सकती है। मित्र आपकी काफी सहायता करेंगे। जॉब में स्थानान्तरण होने के योग बन रहे हैं। बॉस आपके काम से बहुत प्रसन्न रहेंगे। सरकारी कार्यों में कुछ धीमापन हो सकता है।