{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Aaj ka Rashifal : (आज का राशिफल) मेष से मीन तक सभी राशिवालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन !

 

दिनांक : 13/12/2025

सम्वत् : 2082 

मास : पौष कृष्णपक्ष

तिथि(aaj ki tithi) : नवमी तिथि 04:38 PM तक उपरांत दशमी

वार : शनिवार 

सूर्योदय : 07:23 AM 

सूर्यास्त : 05:38 PM 

ऋतु : हेमंत

अयन : उत्तरायण 

नक्षत्र :  हस्त

योग : आयुष्मान योग 11:16 AM तक, उसके बाद सौभाग्य योग 

करण : गर 04:38 PM तक, बाद वणिज 05:41 AM तक, बाद विष्टि

चन्द्रमा :  आज  चन्द्रमा कन्या राशि पर संचार करेगा 

सूर्य : सूर्य वृश्चिक राशि पर है

राहु काल :  राहु काल 09:57 AM से 11:14 AM तक

दिन का चौघड़िया : aaj ka choghadiya

काल (काल वेला) 07:23 AM 08:40 AM
शुभ 08:40 AM 09:57 AM
रोग 09:57 AM 11:14 AM
उद्बेग 11:14 AM 12:30 PM
चर 12:30 PM 13:47 PM
लाभ (वार वेला) 13:47 PM 15:04 PM
अमृत 15:04 PM 16:21 PM
काल (काल वेला) 16:21 PM 17:38 PM

रात का चौघड़िया  :

लाभ (काल रात्रि) 17:38 PM 19:21 PM
उद्बेग 19:21 PM 21:04 PM
शुभ 21:04 PM 22:47 PM
अमृत 22:47 PM 00:31 AM
चर 00:31 AM 02:14 AM
रोग 02:14 AM 03:57 AM
काल 03:57 AM 05:41 AM
लाभ (काल रात्रि) 05:41 AM 07:24 AM

* अगला दिन

राशिफल

मेष :  आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा और सन्तुलित रहेगा। यदि मन में किसी प्रकार का कोई भय था तो वह आज दूर हो सकता है। धार्मिक यात्राओं की योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी के प्रति मन में सम्मान और आदर का भाव उत्पन्न होगा। किसी बड़ी समस्या का समाधान होने से मन शान्त होगा।

वृषभ : गृह निर्माण के कार्य तेजी से पूर्ण होंगे। प्रेम सम्बन्धी मामलों में निराशा हाथ लग सकती है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त हो सकता है। मित्रों के परामर्श पर गम्भीरता से ध्यान दें। सन्तान को लेकर कुछ परेशानी होने की आशंका है।

मिथुन : इस समय नया कार्य आरम्भ करना उचित नहीं है। एसिडिटी के कारण पेट व सीने में जलन की समस्या हो सकती है। निजी सम्बन्धों को लेकर गम्भीर रहें। काम न बनने के कारण मन निराश हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी महसूस कर सकते हैं। योग और प्राणायाम करना उत्तम होगा।

कर्क : आज आप कुछ दिनों की छुट्टियों को लेकर योजना बना सकते हैं। ऑनलाइन कारोबार में बड़ा लाभ मिल सकता है। लोग आपके ऊपर पूर्ण विश्वास रखेंगे। विदेश में शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। रिलेशनशिप के मामलों में भाग्यशाली रहेंगे।

सिंह : व्यर्थ की गतिविधियों में समय नष्ट न करें। महत्वपूर्ण अवसर आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं, इसीलिये लापरवाही भारी पड़ सकती है। कारोबार से जुड़े मामलों के लिये दिन बहुत अच्छा है। अनुभवी व्यक्तियों से मार्गदर्शन लेना लाभकारी होगा। बड़े भाई-बहनों को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं।

कन्या : आज आप अत्यन्त आनन्दित रहने वाले हैं। मित्रों से लम्बी बातचीत हो सकती है। आपकी कार्य-कुशलता में वृद्धि होगी। परिवार के साथ अच्छा समय बितायेंगे। कारोबार में सबकुछ आपके अनुसार ही होता प्रतीत होगा। इससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

तुला : जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दाम्पत्य सम्बन्धों के लिये समय अवश्य निकालें। कोई आवश्यक निर्णय अचानक लेना पड़ेगा। यात्राओं के लिये आज का दिन सुखद नहीं रहेगा। सहयोगी आपसे किसी बात को लेकर असहमत हो सकते हैं।

वृश्चिक : परिवार की जरूरतों पर धन खर्च करना पड़ेगा। प्रेमी जन की भावनाओं की कद्र करें। दोपहर के बाद शुभ समाचार मिल सकते हैं। भारी उद्योगों से जुड़े लोगों को उत्तम धन लाभ हो सकता हैं। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। धैर्यपूर्वक किये गये कार्यों में सफलता मिलेगी।

धनु : व्यावसायिक लक्ष्य समय पर पूर्ण हो जायेंगे। सन्तान की उन्नति से गौरवान्वित महसूस करेंगे। नये घर या जमीन में निवेश सकते हैं। जीवनसाथी से सलाह लेना आपके लिये हितकर होगा। दूसरों की बातों को अधिक तूल न दें।

मकर : आज आपके काम कुछ गतिरोध के साथ पूर्ण होंगे। शत्रु पक्ष अचानक से आपके विरुद्ध सक्रिय हो सकता है। अनावश्यक खर्चे नियन्त्रित रखें। आपको पड़ोसियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखना चाहिये। लोग आपके विरुद्ध गलत धारणा बना सकते हैं। काल्पनिक विचारों से दूरी बनाकर रखें।

कुम्भ : अपनी व्यक्तिगत समस्याओं को किसी से शेयर न करें। रक्तचाप की समस्या होने की आशंका है। भोजन और बाकी दिनचर्या अनुशासित रखें। अधिक विचार करने की आदत से आपको बचना चाहिये। मान-सम्मान की चिन्ता रहेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी लेकिन आप किसी कारण इससे प्रसन्न नहीं रहेंगे।

मीन : जीवनसाथी आपके एक अच्छे मित्र की भूमिका निभायेगा। अपने मन की बातें उनसे साझा कर सकते हैं। अपना मन हर स्थिति में शान्त रखें। घर के लोग आपसे अत्यन्त प्रसन्न रहेंगे। अपनी जिम्मेदारियों के प्रति निष्ठावान रहेंगे। इस समय सारी परिस्थितियाँ आपके अनुकूल हैं।